For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

करवा चौथ व्रत: मिट्टी के करवे से ही पानी पीकर महिलाएं क्यों तोड़ती हैं व्रत?

|

सिर्फ उत्तर भारत में ही नहीं, अब देश के दूसरे हिस्सों में भी करवाचौथ की धूम देखी जाती है। सुहागिन महिलाओं के लिए ये दिन किसी उत्सव से कम नहीं होता है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवाचौथ का व्रत रखा जाता है। विवाहित महिलाएं इस दिन अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र और अपने खुशहाल रिश्ते की कामना करती हैं। वो प्रार्थना करती हैं कि उनके दांपत्य जीवन को किसी की नजर ना लगे।

छलनी की तरह करवा भी होता है खास

छलनी की तरह करवा भी होता है खास

करवाचौथ व्रत में छलनी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके जरिए ही महिलाएं पहले चांद के दर्शन करती हैं और फिर अपने पति का दीदार करती हैं। इसके बाद जरूरत पड़ती है मिट्टी के करवे की। महिलाएं मिट्टी से तैयार करवे से पानी पीकर ही अपना व्रत खोलती हैं। यहां ये जानना दिलचस्प है कि मिट्टी के करवे से ही महिलाएं जल ग्रहण क्यों करती हैं।

Most Read:छलनी से चांद देखकर ही क्यों तोड़ा जाता है करवाचौथ का व्रतMost Read:छलनी से चांद देखकर ही क्यों तोड़ा जाता है करवाचौथ का व्रत

मिट्टी के करवे के इस्तेमाल के पीछे ये है वजह

मिट्टी के करवे के इस्तेमाल के पीछे ये है वजह

करवा बनाने के लिए सबसे पहले मिट्टी के साथ जल मिलाया जाता है। मिट्टी और पानी क्रमशः भूमि और जल का प्रतीक हैं। करवे का आकार दे देने के बाद इसे मजबूत करने के लिए धूप और हवा में रखा जाता है ताकि ये जल्दी सूख जाए, ये आकाश और वायु का प्रतीक हुए। इसके बाद करवे को आग में तपा कर पक्का किया जाता है जो अग्नि का प्रतीक है। एक करवा तैयार करने में पांचों तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है। सृष्टि के पांचों तत्वों से मिलकर बने होने के कारण मिट्टी के करवे का महत्व बढ़ जाता है और स्टेनलेस स्टील के करवे से ज्यादा खास माना जाता है।

Karwa Chauth 2021 Shubh Muhurat: करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2021 | करवा चौथ पूजन शुभ मुहूर्त 2021 |Boldsky
पांचों तत्वों से मिलता है लाभ

पांचों तत्वों से मिलता है लाभ

चांद के उदय होने और दर्शन हो जाने के बाद व्रत के समापन के समय पति अपनी पत्नी को मिट्टी के करवे से पानी पिलाता है और इस तरह पांचों तत्वों की मौजूदगी में दोनों ही अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करते हैं।

Most Read:करवा चौथ 2019: क्या कुंवारी लड़कियां रख सकती हैं ये व्रत?Most Read:करवा चौथ 2019: क्या कुंवारी लड़कियां रख सकती हैं ये व्रत?

मिट्टी के बरतन में पानी पीना सेहत के लिहाज से भी बहुत अच्छा माना जाता है। मौजूदा समय में कई लोग स्टेनलेस स्टील से बने पात्र से पानी पीते हैं लेकिन कोशिश करें कि आप मिट्टी का करवा ही लाएं।

English summary

Karwa Chauth: Importance Of Drinking Water From Karwa Or Earthen Pot

Read here to know the mportance of drinking water from Karwa or the earthen pot on Karwa Chauth.
Desktop Bottom Promotion