For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अगर चाहते हैं बरसे विष्णु-शिव का आशीर्वाद तो मौनी अमावस्या पर कर लें ये आसान उपाय

|
Mauni Amavasya 2020 : 24 जनवरी मौनी अमावस्या पर करें ये 5 आसान उपाय, बदलेगी किस्मत | Boldsky

माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या कहा जाता है। मौनी अमावस्या के दिन कुछ आसान से उपाय करके आप अपना भाग्य बदल सकते हैं। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन जो व्यक्ति विशेष उपाय करता है उसकी किस्मत जरूर बदलती है। इस दिन की महत्ता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि केवल गंगा स्नान करके भगवान विष्णु और शिव की आराधना करने से भी कृपा बनी रहती है।

Mauni Amavasya Upay

मौनी अमावस्या के दिन चांद पूरी तरह से गायब रहता है। अमावस्या की रात होने की वजह से कई लोग इस दौरान टोने-टोटके भी करते हैं। जानते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन कौन से छोटे और आसान उपाय आप करके बड़ा लाभ पा सकते हैं।

गाय के लिए बनाएं खास रोटी

गाय के लिए बनाएं खास रोटी

मौनी अमावस्या के दिन आप आटे में तिल मिलाकर रोटी बनाएं और इसे गाय को खिलाएं। ये आसान उपाय कर लेने से आपके घर परिवार में सुख-शांति बढ़ जाएगी।

चींटियों को खिलाएं आटा

चींटियों को खिलाएं आटा

मौनी अमावस्या के दिन चींटियों को आटे के साथ शक्कर मिलाकर खिलाना चाहिए। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

भगवान शिव और माता लक्ष्मी को चढ़ाएं खीर

भगवान शिव और माता लक्ष्मी को चढ़ाएं खीर

माघी अमावस्या के मौके पर आप चावल की खीर बनाएं और इसे भगवान शिव तथा लक्ष्मी माता को अर्पित करें। इस उपाय से आपके घर से गरीबी दूर होगी तथा आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मछलियों को दें आटे की गोलियां

मछलियों को दें आटे की गोलियां

माघी अमावस्या पर नदी में स्नान करने का खास महत्व है। इस दिन स्नान के बाद आटे की गोलियां बना लें और किसी नदी या तालाब की मछलियों को खिला दें। इस उपाय से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा।

ईशान कोण में जलाएं दीप

ईशान कोण में जलाएं दीप

माघी अमावस्या की शाम को आप घर के ईशान कोण पर घी का दीपक जलाएं। इस दीप में बत्ती के लिए लाल धागे का इस्तेमाल करें। आपके घर-परिवार पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा।

कालसर्प दोष के लिए उपाय

कालसर्प दोष के लिए उपाय

मौनी अमावस्या के दिन यदि स्नान के बाद चांदी से बने नाग-नागिन के जोड़े की पूजा करके उसे नदी में प्रवाहित किया जाए तो व्यक्ति को कालसर्प दोष से निवारण में मदद मिलती है।

English summary

Mauni Amavasya Upay: Follow These Tips For Good Luck

According to Hindu almanac, Mauni Amavasya, there is a new moon in the Krishna side of Magh Month. It is also called Magh Amavasya. On Mauni Amavasya, follow these tips for Good luck and fortune.
Desktop Bottom Promotion