For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नवरात्रि 2020: कोरोना महामारी से लड़ने के लिए इन मंत्रों से मिलेगी शक्ति

|

कोरोना वायरस का कहर देश और दुनिया में बना हुआ है। हर उम्र के लोगों के लिए कोरोना चिंता का कारण बनी हुई है। इस महामारी के चलते लोगों को अपने जीवन जीने के तरीके में बड़ा बदलाव करना पड़ा है। इस कारण त्योहारों के समय की रौनक पर भी असर पड़ा है।

Navratri Powerful Mantras

मगर प्राचीन समय की बात करें तो ऋषि-मुनि दुनिया में आने वाली विपदाओं से बचाव के लिए यज्ञ, पूजा, पौराणिक मंत्रों का सहारा लिया करते थे। श्रीमार्कण्डेयपुराण में मां दुर्गा से जुड़े कुछ ऐसे मंत्रों का जिक्र मिलता है जो वर्तमान समय में भी लाभकारी हैं। ये लोगों को रोग और महामारी से लड़ने की ताकत देते हैं। 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होने वाला है। कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए मां दुर्गा के इन खास मंत्रों का जाप करने के लिए नवरात्रि का समय बेहद उत्तम है।

माता दुर्गा के आशीर्वाद से मिलेगी महामारी से लड़ने की ताकत

माता दुर्गा के आशीर्वाद से मिलेगी महामारी से लड़ने की ताकत

माता दुर्गा न सिर्फ अपने भक्तों का कल्याण करती हैं बल्कि वो उनके कष्टों को भी हर लेती हैं। नवरात्रि के दौरान भक्तों को मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। माता को ही समर्पित इन नौ दिनों की अवधि में मंत्रों का जप करने से इसका कई गुना लाभ मिल सकता है।

महामारी के नाश के लिये माता दुर्गा का विशेष मंत्र

महामारी के नाश के लिये माता दुर्गा का विशेष मंत्र

ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

रोग मुक्ति के लिये मां दुर्गा मंत्र

रोग मुक्ति के लिये मां दुर्गा मंत्र

रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।

त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति॥

दुनिया में फैली विपत्ति के नाश के लिए मंत्र

दुनिया में फैली विपत्ति के नाश के लिए मंत्र

देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोऽखिलस्य।

प्रसीद विश्वेश्वरि पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।।

भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र में है मृत्यु को टालने की क्षमता

भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र में है मृत्यु को टालने की क्षमता

ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥

English summary

Navratri Powerful Mantras to chant for End Of Coronavirus Pandemic

Do chants these powerful Durga mantra during Navratri for end of corona pandemic.
Desktop Bottom Promotion