Just In
- 7 hrs ago
साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर: इन राशियों के लिए रहेगा यह सप्ताह लकी
- 9 hrs ago
8 दिसंबर रविवार का दिन किन राशियों पर पड़ेगा भारी, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
- 1 day ago
ग्रीन टी के ये 5 इस्तेमाल सेहत संग दमकाएंगे आपका रूप भी
- 1 day ago
7 दिसंबर राशिफल: मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार, आप भी जानें अपने दिन का हाल
Don't Miss
- News
Delhi Fire: पूर्व राष्ट्रपति के बेटी ने कहा-दिल्ली में हुए अग्निकांड के लिए केजरीवाल जिम्मेदार
- Sports
2nd T20, IND vs WI: आईसीसी ने बदला नो बॉल नियम तो जानें क्या बोले पोलार्ड, केएल राहुल खुश
- Movies
धर्मेंद्र - हेमा मालिनी लव स्टोरी - हेमा मालिनी ने मंडप में जीतेंद्र को छोड़ थामा धर्मेंद्र का हाथ
- Finance
रिलायंस जियो : जानिए ज्यादा पैसे लेकर अब क्या दे रहा
- Automobiles
पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में चलाएगी सीएनजी बसें, इंफ्रास्ट्रक्चर कर रही तैयार
- Technology
WhatsApp में आया कॉल वेटिंग फीचर, जानिए कैसा करेगा काम
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
तुलसी विवाह 2019: चार माह की निद्रा से जागते हैं भगवान विष्णु, देते हैं विशेष आशीर्वाद
हिंदू धर्म में तुलसी पूजा को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। आमतौर पर हर घर में तुलसी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा होती है, वहां तुलसी का वास होता है और परिवार की सुख समृद्धि बनी रहती है। कार्तिक माह की एकादशी को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष तुलसी विवाह की खास पूजा 8 नवंबर को की जाएगी। ऐसी मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर मनाए जाने वाले तुलसी विवाह के आयोजन के दिन ही भगवान विष्णु चार माह की नींद से जागते हैं। तुलसी माता जो भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती हैं, उनका विवाह भगवान शालिग्राम से होता है। जानते हैं तुलसी विवाह के दिन पूजा करने से लोगों को कौन से विशेष लाभ मिलते हैं।

खुशहाल वैवाहिक जीवन
यदि दांपत्य जीवन में परेशानी आ रही है तो तुलसी विवाह का विशेष आयोजन करने से लाभ मिलता है। यदि विवाह में देरी हो रही है तो भी तुलसी विवाह से अड़चन दूर होने की संभावना बढ़ जाती है और अच्छे रिश्ते मिलते हैं।

आर्थिक स्थिति में सुधार
तुलसी विवाह के दिन विष्णु की पूजा के दौरान कुछ पैसे उनके पास रख दें। उसके बाद यह पैसे अपने पर्स में वापस रख लें। आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलती है।

काम में सफलता के लिए
इस दिन भगवान विष्णु को नारियल और बादाम चढ़ाने से रुके हुए कार्य पूरे करने में सहायता मिलती है। अटके हुए काम पूर्ण होने के साथ ही जीवन में सुख का आगमन भी होता है।

मनोकामना की पूर्ति के लिए
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को तुलसी पूजन के दिन भगवान विष्णु को केसर मिले दूध से अभिषेक कराएं। उनके प्रसन्न होने से आपकी मनोकामना पूर्ति में मदद मिलेगी।

बेहतर सेहत के लिए
अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप तुलसी विवाह के दिन प्रातः स्नान करके गायत्री मंत्र का जप करें।

परिवार की सुख शांति बरकरार रखने के लिए
हिंदू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार तुलसी पूजन के दिन जल्दी उठकर स्नानदि करके पूजा करनी चाहिए। साथ ही परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना करें।