Just In
- 2 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
- 2 hrs ago Cow Dreams Meaning: सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
- 3 hrs ago Shukra Gochar 2024: भोग-विलास के कारक शुक्र देव का गोचर जल्द, इन राशियों के शुरू होंगे ऐशो-आराम के दिन
- 3 hrs ago पार्टनर से कितना भी हो प्यार, मगर कभी बर्दास्त न करें उनके ये काम, शादी नर्क बनते नहीं लगेगी देर
Don't Miss
- News अशोक गहलोत के पूर्व OSD का सनसनीखेज खुलासा, कई नेताओं के किए फोन टैप
- Education बुरहानपुर जिले के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची - MP Board Burhanpur Toppers List 2024
- Movies ये क्या! Ayushmann Khurrana ने ये क्यों कह दिया- 'पूरा का पूरा बॉलीवुड किराए पर है'
- Technology OPPO Find X7 Ultra Camera Deep-Dive: स्मार्टफोन पर फोटोग्राफी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का नया उपाय
- Finance IndiGo Airline: आपके एंटरटेनमेंट पर नहीं लगेगा फुल स्टॉप, फ्लाइट में मिलेगी ये खास सर्विस
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
सिंदूर के इस उपाय से पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्रेम, आर्थिक संकट से मिलेगी मुक्ति
सिन्दूर को सुहागन महिलाओं के श्रृंगार का एक अभिन्न हिस्सा माना जाता है। लेकिन सिन्दूर से वास्तु के कुछ ऐसे उपाय भी किए जा सकते हैं जिससे घर के दोष दूर होते है और घर में शान्ति की स्थापना होती है। साथ ही घर-परिवार में बरकत भी आती है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय जिनके ज़रिए आप भी अपने घर की आर्थिक स्थिति और सुख शान्ति को बेहतर बना सकते हैं-
आर्थिक संकट से मिलेगी मुक्ति
सिन्दूर के इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती है और आपके व्यवसाय में चल रही मंदी भी दूर होगी। एकाक्षी नारियल पर सिन्दूर लगाकर उसे लाल कपड़े में बाँध कर उसकी पूजा करें और माता लक्ष्मी का ध्यान लगाते हुए उसे अपने व्यवसाय के स्थल पर सुरक्षित रख लें। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी समस्या दूर होने लगेगी।
नौकरी और परीक्षा में पा सकते हैं सफलता
शुक्ल पक्ष के पुष्य योग या गुरु पुष्य योग में गणेश जी को सिन्दूर का दान करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऐसा करने से परीक्षा में सफलता के योग बढ़ जाते हैं। नौकरी प्राप्ति के लिए शुक्ल पक्ष के गुरूवार को एक पीले वस्त्र में सिन्दूर से 63 नंबर लिखें और माता लक्ष्मी के चरणों पर अर्पित कर दें। ऐसा 3 गुरूवार तक करें।
घर के सारे दोष करें दूर
सिन्दूर और तेल को मिलाकर घर के दरवाज़े पर लगाएं। इससे घर की अशांति दूर होती है और घर के सभी दोष भी दूर हो जाते है। इससे घर में किसी भी प्रकार की नकरात्मक शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती और घर के अंदर मौजूद सभी समस्याएँ, पीड़ा और कष्टदायी शक्ति बाहर निकल जाती है।
शनि देव होते हैं प्रसन्न
सिन्दूर में तेल मिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से वे आपकी तमाम बुरी नज़र से रक्षा भी करते हैं। मान्यता है कि घर के दरवाज़े पर सिन्दूर लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
पति-पत्नी के बीच प्रेम को बढ़ाएं
यदि पति-पत्नी के बीच प्रेम में कमी आ रही है तो इस उपाय के ज़रिए आपसी प्रेम को बढ़ा सकते हैं। रात को सोने से पहले पति अपनी पत्नी के तकिए के नीचे सिन्दूर की एक पुड़िया रख दें और पत्नी अपने पति के तकिए के नीचे कपूर की दो टिकिया रखे। सुबह होते ही सिन्दूर को घर से बाहर फ़ेंक दें और कपूर को जलाएं। इससे दोनों के बीच प्यार फिर से बढ़ने लगेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।