Just In
- 13 min ago Guru Shukra Yuti 2024: 12 साल बाद गुरु शुक्र का होगा मिलन, इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगी देवी लक्ष्मी
- 1 hr ago Aaj Ka Rashifal 18th April: इन 5 राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, सुख समृद्धि में होगी वृद्धि
- 7 hrs ago मनोज तिवारी Vs कन्हैया कुमार: कौन हैं कितना अमीर? दोनों की संपति डिटेल जानिए
- 9 hrs ago Summer skin care: गर्मी में आप भी बार-बार धोते हैं चेहरा? जानें दिन में कितनी बार करें Face Wash
Don't Miss
- News यूक्रेन के चर्नेहाइव शहर में रूस की तीन मिसाइल क्रैश, 17 की मौत
- Education KVS Admission 2024: केवी संगठन ने अनंतिम प्रवेश सूची जारी की; यहां देखें डायरेक्ट लिंक
- Movies बुशरा अंसारी ने 66 साल की उम्र में किया दूसरा निकाह, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के शौहर
- Finance Car Loan: पहले समझें 20-4-12 का नियम फिर खरीदें अपनी पसंद कार, कभी नहीं होगी फंड की दिक्कत
- Technology Samsung ने मार्केट में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, मिलेंगे AI इंटिग्रेटेड फीचर्स
- Automobiles 3 घंटे में पूरा होगा 900 KM का सफर, अहमदाबाद से दिल्ली तक चलेगी दूसरी बुलेट ट्रेन, जानें Railways की प्लान
- Travel सऊदी अरब ने बदला उमराह Visa Rule, अब 90 दिनों तक वीजा रहेगा वैध, Details
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू, जानें इससे जुड़ा कारण
हिंदुओं के लिए दिवाली का त्योहार बहुत खास होता है। पूरे साल वो इस पांच दिवसीय उत्सव का इंतजार करते हैं, जिसकी शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। धनतेरस पर सिर्फ सोना, चांदी, गाड़ी या सिर्फ बर्तन की खरीदारी ही नहीं होती है। इस दिन आपने कई लोगों को नई झाड़ू की खरीदारी करते हुए भी जरूर देखा होगा।
धनतेरस पर दूसरी चीजों की तरह झाड़ू खरीदने की रिवायत भी जुड़ी हुई है। जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ज्यादा खास नहीं है और वो ज्यादा महंगी चीजों की खरीदारी करने में असमर्थ हैं वो धनतेरस पर झाड़ू तो जरूर खरीदते ही हैं। जानते हैं कि आखिर लोग धनतेरस के दिन ही नई झाड़ू की खरीदारी क्यों करते हैं और क्या है इससे जुड़ी मान्यता।
माता लक्ष्मी का रूप
मत्स्य पुराण के अनुसार झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। इतना ही नहीं, ज्योतिष के एक संहिता ग्रंथ में झाड़ू को सुख-शांति में वृद्धि करने वाला तथा बुरी शक्तियों का नाश करने वाला बताया है। ऐसा माना गया है कि धनतेरस पर झाड़ू लाने से घर से दरिद्रता दूर होती है। इस दिन घर में नई झाड़ू के आने से कर्ज मुक्ति में भी मदद मिलती है।
Most Read:धनतेरस पर करें ये टोटका, जान जाएंगे अपनी आर्थिक स्थिति का हाल
झाड़ू की मदद से हुआ द्रौपदी का विवाह
भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत में झाड़ू से अर्जुन-द्रौपदी के विवाह होने, दुर्बलता से शक्ति प्राप्त करने और धनवान होने की कहानी को बताया है। ऐसा कहा जाता है कि द्रौपदी का विवाह अर्जुन से नहीं हो पा रहा था और उस समय एक टोटका किया गया और घर में झाड़ू से झाड़ लगायी गई थी। माना जाता है कि इसके बाद ही द्रौपदी और अर्जुन का विवाह हो पाया था।
Most Read:दिवाली 2019: इस मुहूर्त में पूजा से जरूर मिलेगा लक्ष्मी माता का आशीर्वाद, ये है पूजा विधि
घर में झाड़ू को ना रखें खड़ा
घर में झाड़ू को हमेशा छिपे हुए स्थान पर रखना चाहिए, जहां सबकी नजर ना पड़ती हो। झाड़ू को हमेशा लिटाकर रखें। माना जाता है कि झाड़ू खड़ा रखने से दुश्मन जीवन में तरह तरह की बाधाएं पैदा करते हैं। झाड़ू को घर में छिपकर तथा लिटाकर रखने से दुष्ट शक्तियों से बचाव होता है।
Most Read:हों अपनों के साथ या घर से दूर, इस दिवाली इन खास संदेशों से दें शुभकामनाएं