For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Lal Kitab Horoscope 2021 : जानें नए साल में सभी 12 राशियों के लिए क्या रहेगा खास

|

नया साल लगने के साथ ही लोगों में ये जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है कि आने वाला समय उनके लिए कैसा रहने वाला है। बीता साल भले ही कैसा भी रहा हो, मगर नववर्ष से सबको बहुत उम्मीदें रहती हैं। लाल किताब राशिफल के जरिये नए साल का लेखा जोखा मिल जाता है। ज्योतिष जानकारी के मामले में लाल किताब को काफी अहम स्थान मिला हुआ है। आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि लाल किताब राशिफल 2021 जिसमें सभी 12 राशियों के लिए लेखा जोखा दिया गया है।

मेष राशि:

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों के लिए ये साल बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी। आपके लिए ये समय शुभ रहेगा। सेहत के मामले में थोड़ा संभल कर रहें। घर में परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। साल आगे बढ़ने के साथ आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। जून-जुलाई के समय में आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, सावधान रहें। मां की सेहत का ख्याल रखें। सितंबर माह में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप बचत करने में कामयाब रहेंगे। साल के आखिरी दो महीनों में आपके सुख सुविधा में वृद्धि होगी। दिसंबर में आपको सेहत से जुड़ी थोड़ी परेशानी हो सकती है। कुलमिलाकर आने वाला साल आपके जीवन में कई परिवर्तन लेकर आएगा। इस वर्ष मिलने वाले अवसरों को हाथ से जाने न दें।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि:

शुरुआत के दो माह आपके लिए अच्छे रहेंगे। मगर इसके बाद आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपको अपने कार्यों को पूरा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसके बाद किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। आपको परिस्थिति में सुधार आएगा। आप धन की बचत कर पाएंगे। अप्रैल माह में आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे। आपकी सेहत में भी सुधार संभव है। जून के बाद का समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के यात्रा करने का योग बन रहा है जो फायदेमंद रहेगी। इस साल अविवाहित जातकों के प्रणय सूत्र में बंधने का योग बन रहा है। सिंगल जातकों के जीवन में किसी ख़ास की एंट्री हो सकती है। साल के आखिरी महीनों में आप अपनी सेहत का ख्याल रखें। इस अवधि में लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए शुभ रहेगी। आपके लिए ये पूरा वर्ष सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। इस अवधि में आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल इस वर्ष मिलेगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये वर्ष कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने वाला है। शुरूआती महीने में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। आप धार्मिक और आधयात्मिक कार्यों के प्रति रूचि दिखाएंगे। पारिवारिक जीवन आपका खुशहाल रहेगा। आर्थिक दृष्टि से इस साल आपके खर्च अधिक रहेंगे। आप अपने धन के निवेश के लिए किसी जानकार की सलाह लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए अप्रैल का महीना उतार चढ़ाव से भरा हो सकता है। आप मेहनत करते रहें और खुद पर विश्वास रखें। अगस्त से सितंबर का समय आर्थिक रूप से आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। व्यापारियों को भी अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी। इसके बाद के महीनों में आपको मिश्रित फल की प्राप्ति होने की संभावना है। आप महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें अथवा किसी बड़े से सलाह लेकर आगे बढ़ें।

कर्क राशि:

कर्क राशि:

इस साल आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपकी समझ और दूरदर्शिता आपको कई मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद करेगी। आपके लिए साल का आगाज अच्छा रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा और ऊंचे पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आगे आपको कई सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप धन की बचत में कामयाब रहेंगे। इस साल आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी या निवेश कर सकते हैं। जून-जुलाई का समय आपके लिए सेहत के मामले में उतार चढ़ाव भरा रहेगा। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन के लिए भी इस समय कुछ तनाव रहेगा। सितंबर-अक्टूबर के समय में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी सुख-सुविधा की चीजों में धन खर्च करेंगे। इस अवधि में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। सिंगल जातकों के लिए साल का आखिरी समय शुभ रहेगा। साल के आखिरी तीन महीने आपके पारिवारिक जीवन के लिए कुछ खास नहीं रहेंगे। माता पिता की सेहत के कारण आपकी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। दिसंबर के आखिरी 21 दिन आपके लिए आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहेंगे। लंबी अवधि से परेशान किसी बीमारी से भी आपको मुक्ति मिल सकेगी।

सिंह राशि:

सिंह राशि:

साल के शुरुआत में आपको सेहत के प्रति सजग रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। कोर्ट कचहरी का मामला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। मई महीने तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ पूरा साथ मिलेगा। इस अवधि में हुए ट्रांसफर से लाभ मिलने की संभावना है। इस अवधि में आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। मई-जून में आपके ऊपर अतिरिक्त काम की जिम्मेदारी आ सकती है। इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस अवधि में आपकी पदोन्नति की भी संभावना है। जुलाई-अगस्त के समय में आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आय के विभिन्न स्रोत मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए ये समय फलदायी रहेगा। सितंबर के महीने में सेहत से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलेगी। साल के आखिरी दो महीनों में आपके विवाह के योग भी बन रहा है। कुलमिलाकर ये साल आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि:

कन्या राशि:

इस साल आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति समय के साथ बेहतर होती जाएगी। मार्च-अप्रैल के बीच नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहने की जरुरत है। मार्च-अप्रैल के महीने में विवाह योग्य जातक परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वैवाहिक लोगों का जीवन इस दौरान खुशहाल रहेगा। मई के महीने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। पैसों के मामले में ये समय काफी अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। जून-जुलाई में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उन्हें इस साल सफलता मिल सकती है। साल के आखिरी महीनों में आपको सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ समस्याएं हो सकती है। ये साल कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से भी ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि

इस साल आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साल का आगाज आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी अधूरी पड़ी योजनाएं पूरी होंगी। फरवरी-मार्च में आपकी यात्रा करने का योग बन रहा है। ये आपके लिए लाभदायक रहेगा। माता पिता से कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है। अप्रैल माह में सेहत के प्रति सावधान रहें। आप तला-भुना खाने से परहेज करें। सितंबर तक के समय में आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। आप दान-पुण्य के कामों में समय बिताएंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अक्टूबर माह तक के समय में आपको सकारात्मकता का एहसास होगा। साल के अंतिम महीनों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। कामकाज से जुड़ी यात्रा करने का योग बन रहा है। ये यात्राएं आपके लिए सुखद बदलाव लेकर आएंगी। इस पूरे साल में आपकी इच्छाएं पूरी होती नजर आ रही है। आप अपने ज्ञान और कौशल से अच्छे नतीजे प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि:

शुरुआत के दो महीने प्रतियोगी परीक्षा की तयारी कर रहे जातकों के लिए शुभ रहने वाले हैं। आने वाला समय प्रेम जीवन के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और आप इस समय का उपयोग एक दूसरे को समझने में करेंगे। आप इस अवधि में कहीं घूमने भी जा सकते हैं। वहीं सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। जून-जुलाई के महीने में आप चल या अचल संपत्ति की खरीद कर सकते हैं। इस अवधि में आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा। जुलाई से सितंबर का महीना कामकाज के लिहाज से बेहद उत्तम रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आगे चलकर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है और आपकी आय में भी इजाफा होगा। आपकी आकर्षक पर्सनालिटी से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। इसका फायदा भी आपको भविष्य में मिलने की उम्मीद है। इस राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सर्वश्रेष्ठ रहने की संभावना है। मगर दिसंबर के महीने में आपको सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आप सेहत के मामले में जरा सी भी लापरवाही करने से बचें। आपके लिए ये पूरा साल सामान्य से बेहतर रहेगा। आपको तरक्की के साथ प्रतिष्ठा भी हासिल होगी।

धनु राशि:

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए ये साल महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों के लिए शुरूआती समय काफी अच्छा रहेगा। आपके पूर्व में किये निवेशों का अच्छा लाभ मिलेगा। मगर इसके साथ साथ आपके खर्चों का ग्राफ भी बढ़ेगा। इस वजह से आपको बचत करने में मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अपनी बुद्धिमानी से आप मिले हुए मौकों का पूरा लाभ उठाएंगे। अप्रैल-सितंबर के महीनों में आपकी यात्रा का योग बन रहा है। इससे आपको ताजगी का एहसास होगा। आप इस बीच आने वाली चुनौतियों का सामना भी समझदारी से करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। आपके मान समान में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा और सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। सितंबर-नवंबर के समय में परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इस अवधि में आपको निजी जीवन और कामकाज के बीच तालमेल बनाने की जरुरत होगी। साल के अंतिम दो महीनों में आपको अपने भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आप मानसिक तौर पर काफी अच्छा महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए ये पूरा वर्ष शानदार रहेगा। आपको सफलता मिलेगी।

मकर राशि:

मकर राशि:

साल की शुरुआत में आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और ये आपकी मेहनत के कारण ही संभव हो सकेगा। फरवरी माह तक आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। इस अवधि में आप आत्मविश्वास से पूर्ण होंगे। आप अच्छे संपर्क बना सकेंगे। मार्च-अप्रैल के बीच में आप भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। इस अवधि में आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अप्रैल-मई के बीच में आप वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। घर परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन के लिए ये समय बहुत खास रहेगा। आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और आप आगे चलकर विवाह का फैसला भी ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी प्रेम बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जून महीने में आपके जीवन में कठिनाई आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी चुनौतीपूर्ण रहेगी। सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस समय में आप कर्ज भी ले सकते हैं। अक्टूबर-नवंबर के महीने में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में ऊंचा ओहदा दिया जा सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिसंबर का महीना भी आपके लिए काफी रोमांटिक रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को इस अवधि में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। इस राशि के जातकों के लिए ये साल अन्य वर्षों की तुलना में काफी अलग रहने की उम्मीद है। आप अपने लक्ष्य निर्धारित करेंगे और उन्हें पाने के लिए उस दिशा में काम करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी।

कुम्भ राशि:

कुम्भ राशि:

कुंभ राशि के जातकों के लिए ये साल उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। साल के शुरुआत में आपको अपनी सेहत का सही देखभाल करने की सलाह दी जाती है। आप छोटी छोटी बिमारियों से परेशान रह सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई बड़ा मौका इस अवधि में मिल सकता है। अप्रैल-सितंबर के बीच आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके लिए ये समय राहत भरा रहेगा। आप हर चुनौती का सामना डटकर करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपको अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौयका मिलेगा। आप परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। छात्रों के लिए मई से जुलाई तक का महीना बहुत शुभ रहेगा। इस अवधि में वो अपनी पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे। सितंबर-अक्टूबर के समय में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। योजना के अनुसार आपके काम आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। आप सोनों अपने भविष्य को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। कामकाज के मामले में आपके लिए नवंबर का महीना फलदायी रहेगा। आपका मानसिक तनाव कम होगा। साल का अंतिम माह आर्थिक रूप से काफी बेहतरीन रहेगा। इस महीने भी यात्रा करने का योग बन रहा है। ये यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। इस माह नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस राशि के जातकों के लिए साल 2021 सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। आप सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी मेहनत जारी रखें, आपको अच्छे नतीजे जरूर हासिल होंगे।

मीन राशि:

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों को नए साल में मिश्रित फल प्राप्त होंगे। वैसे शुरूआती समय आपके लिए शुभ रहेगा। आप आर्थिक तौर पर मजबूर रहेंगे। किसी पुराने कर्ज को चुकाने में भी सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। अप्रैल तक का समय प्रेम जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आप विवाह के बंधन में बंधने का फैसला ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन भी आपका अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आगे सितंबर तक की अवधि में आपको सेहत से जुड़ी किसी परेशानी से दोचार होना पड़ सकता है। इस दौरान आप जरा सी भी लापरवाही करने से बचें अन्यथा इसके पीछे आपका काफी धन खर्च हो सकता है। आपको कई ऐसे मौके मिलेंगे जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। आप अपने पुराने सम्पर्कों की मदद ले सकते हैं। अगस्त माह तक की इस अवधि में आपको कई प्रतिष्ठित लोगों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा जिसका लाभ आपको भविष्य में होगा। इस अवधि में आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। सितंबर-नवंबर के बीच आपको सेहत से जुड़ी परेशानी का फिर से सामना करना पड़ सकता है। रोमांटिक लाइफ के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। इससे जुड़ी किसी मानसिक परेशानी से आपको मुक्ति मिलेगी। छात्रों के लिए ये समय सुनहरा मौका लेकर आएगा। इसका लाभ जरूर उठाएं और पढ़ाई पर अपना फोकस बनाएं रखें। साल के अंतिम महीने में भी सेहत से जुड़ी परेशानी आपको तंग कर सकती है। इस पूरे सफर में आपको अपने जीवनसाथी का हरदम साथ मिलेगा। निजी जीवन के लिए ये साल अनुकूल रहेगा। कामकाज से जुड़े जातकों को यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस यात्रा से आपको अपने करियर के लिए नए मौके मिलेंगे। ये साल आपके लिए अच्छा रहेगा मगर सेहत को लेकर आपकी लापरवाही भरी पड़ सकती है।

English summary

Lal Kitab Horoscope 2021: Lal Kitab Horoscope ‌2021‌ Predictions in Hindi

Read the Lal Kitab 2021 Horoscope and find out what this year has in store for you.
Story first published: Wednesday, December 30, 2020, 8:34 [IST]
Desktop Bottom Promotion