Just In
- 7 hrs ago Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
- 8 hrs ago आम पन्ना से 10 गुना ज्यादा ठंडक देता है इमली का अमलाना, लू से बचने का है देसी फार्मूला
- 10 hrs ago रूबीना दिलैक ने शेयर किया स्तनपान से जुड़ा दर्दनाक एक्सपीरियंस, नई मांए ने करें ये गलती
- 11 hrs ago Gajalakshmi Yog April 2024: 12 वर्षों के बाद मेष राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा
Don't Miss
- News संविधान बदलने, सेक्युलर शब्द को हटाने पर अमित शाह ने कही बड़ी बात, बोले- देश पर्सनल लॉ से नहीं चलेगा
- Education UP Board 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कल 2 बजे आयेगा, यहां देखें UPMSP Result डाउनलोड लिंक
- Movies OOPS: बेटे अरहान से गंदी बातें करने के बाद अब इस हाल में दिखी मलाइका, बार-बार ठीक करती रही लटकती फिसलती ड्रेस
- Technology Vivo के इस 5G फोन की कल होने जा रही एंट्री, लॉन्च से पहले कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल लीक
- Travel हनुमान जयंती : वो जगहें जहां मिलते हैं हनुमान जी के पैरों के निशान
- Finance Employee Count: देश की टॉप IT कंपनियों में कम हो गए 63,759 कर्मचारी, जानें किस कंपनी में कितने लोग हुए कम
- Automobiles 3 करोड़ की कार में वोट डालने पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार Dhanush, फैंस ने किया स्वागत
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का इन 3 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव
साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण के समय में पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाता है। ऐसी स्थिति होने पर पृथ्वी की छाया से चांद ढक जाता है। ये चंद्र ग्रहण कई मायनों में ख़ास होने वाला है। 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा इसलिए इसमें सूतक मान्य नहीं होगा।
किसी भी खगोलीय घटना का प्रभाव लोगों के जीवन में जरूर पड़ता है। गौरतलब है कि इस बार चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगने वाला है। चंद्र ग्रहण लगने से सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा मगर तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें संभलकर रहने की जरुरत है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को धैर्य बनाये रखने की जरुरत है। इस दौरान मानसिक तनाव हो सकता है। आपके बनते हुए कार्यों में कोई रुकावट आ सकती है। आप आपा खोने से बचें और कटु शब्द न बोलें वरना मामला बिगड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबियत ठीक न रहने से आप परेशान हो सकते हैं। आपके लिए बजरंगबली की पूजा करना फलदायी रहेगा।
कन्या राशि:
30 नवंबर का चंद्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका ही नुकसान हो सकता है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इस दौरान यात्रा का भी योग बन रहा है। आपके लिए गणेश पूजन करना लाभदायक रहेगा।
धनु राशि:
धनु राशि के लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरुरत है। आप सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। पैसों से जुड़े लेनदेन में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से भी आपको चिंता सता सकती है। उनकी पढ़ाई लिखाई पर नजर बनाए रखें। इन परेशानियों से राहत और मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।