For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महाशिवरात्रि 2020: राशि अनुसार करें इन आसान और अचूक मंत्रों का जप, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

|

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को एक बहुत बड़ा पर्व माना जाता है। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। साल 2020 में महाशिवरात्रि का त्योहार 21 फरवरी, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ को याद किया जाए तो उनका आशीर्वाद जरूर मिलता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार इस दिन भगवान शिव ही नहीं बल्कि भगवान विष्णु भी भक्तों की आस्था देख शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।

 Lord Shiva Mantra for Maha Shivratri

शास्त्रों के मुताबिक इस खास दिन पर कुछ ज्योतिष उपाय करने से भी संकट और दुखों का निवारण होता है। शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि एक बहुत बड़ा उत्सव है। अगर चाहते हैं कि आप पर भोले भंडारी की कृपा बनी रहे तो इस दिन उनके मंत्रों का जाप अवश्य करें।

इस लेख में हम कुछ आसान शिव मंत्र बता रहे हैं जिन्हें आप शिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष की माला लेकर जप करें। जप करने से पहले भगवान शिव को बिल्वपात्र अर्पित करें और जल धारा प्रवाहित करें। इसके बाद अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा में रखकर मंत्र जप करें। आप महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी राशि के अनुसार भी विशेष मंत्रों का जप कर सकते हैं।

भगवान शिव के मंत्र

भगवान शिव के मंत्र

ॐ नमः शिवाय।

प्रौं ह्रीं ठः।

ऊर्ध्व भू फट्।

इं क्षं मं औं अं।

नमो नीलकण्ठाय।

ॐ पार्वतीपतये नमः।

ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।

राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप

मेष:

मेष:

मेष राशि के जातक ॐ विश्वरूपाय नम: का जाप करें।

Most Read:महाशिवरात्रि पर 59 साल बाद बनेगा विशेष योग, व्रत का मिलेगा बड़ा लाभMost Read:महाशिवरात्रि पर 59 साल बाद बनेगा विशेष योग, व्रत का मिलेगा बड़ा लाभ

वृषभ:

वृषभ:

वृषभ राशि के लोग ॐ उपेन्द्र नम: का जाप करें।

मिथुन:

मिथुन:

इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन ॐ अनंताय नम: मंत्र का जाप करें।

Most Read:चाणक्य नीति: जीवन में पाना है सुख तो बस इन बातों पर कर लें अमलMost Read:चाणक्य नीति: जीवन में पाना है सुख तो बस इन बातों पर कर लें अमल

कर्क:

कर्क:

कर्क राशि के लोगों के लिए ॐ दयानिधि नम: का जप करना फलदायी रहेगा।

सिंह:

सिंह:

ॐ ज्योतिरादित्याय नम: का जाप सिंह राशि के लोगों के लिए असरकारक हो सकता है।

कन्या:

कन्या:

इस राशि के लोगों के लिए ॐ अनिरुद्धाय नम: का जाप करना शुभ रहेगा।

तुला:

तुला:

इन्हें ॐ हिरण्यगर्भाय नम: का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

आप ॐ अच्युताय नम: का जाप करें।

धनु:

धनु:

धनु राशि के जातक ॐ जगतगुरवे नम: मंत्र का जाप करें।

मकर:

मकर:

मकर राशि के लोगों के लिए ॐ अजयाय नम: मंत्र का जप करना फलदायी होगा।

कुंभ:

कुंभ:

ॐ अनादिय नम: का जाप करें।

मीन:

मीन:

ॐ जगन्नाथाय नम: मंत्र का जाप करें, शिव जी की कृपा जरूर होगी।

English summary

Mahashivratri 2020: Lord Shiva Mantra for Maha Shivratri

On the day of Mahashivratri, chant Shiva Mantras to request Lord Shiva for positivity and inner strength. You can change your life by chanting these Shiva mantras.
Desktop Bottom Promotion