Just In
- 14 min ago Personality Test: पैरों का आकार बताता है कई राज, जानें अपनी पर्सनालिटी से जुड़ी ये ख़ास बात
- 39 min ago क्या होता है स्मोक्ड बिस्किट? जिसे खाने के बाद कर्नाटक में एक बच्चे की बिगड़ गई तबीयत
- 2 hrs ago Zero Shadow Day 2024 Timing: आज बैंगलोर में परछाई छोड़ देगी लोगों का साथ, जानें कितने बजे होगी ये अनोखी घटना
- 2 hrs ago Vaishakh Month 2024 Festival List: शुरू हुआ वैशाख माह, आएंगे अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व
Don't Miss
- Movies 2009 में बनी इस फ़िल्म पर हॉलीवुड प्रोड्यूसर ने पानी की तरह बहाया पैसा, डायरेक्टर पर लगा फ्लॉप का टैग
- Education NEET UG 2024 Exam City Slip: NTA ने जारी किया नीट यूजी शहर सूचना स्लिप, कैसे करें डाउनलोड, सीधा लिंक
- News PAK vs NZ 4th T20I: पाक-न्यूजीलैंड के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
- Finance Bangalore Weather Today: बेंगलुरु का गर्मी ने किया बुरा हाल, अप्रैल में रहा इतिहास का दूसरा सबसे गर्म दिन
- Automobiles Shilpa Shetty के पति Raj Kundra की बढ़ी मुसीबत! ED ने जब्त की करोड़ो की कार
- Technology Realme Narzo 70x 5G और Realme Narzo 70 5G में से कौनसा फोन बेहतर, यहां जाने
- Travel केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा बुकिंग हो गयी है Open, जानिए किराया
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
महाशिवरात्रि 2020: राशि अनुसार करें इन आसान और अचूक मंत्रों का जप, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद
हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को एक बहुत बड़ा पर्व माना जाता है। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। साल 2020 में महाशिवरात्रि का त्योहार 21 फरवरी, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ को याद किया जाए तो उनका आशीर्वाद जरूर मिलता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार इस दिन भगवान शिव ही नहीं बल्कि भगवान विष्णु भी भक्तों की आस्था देख शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
शास्त्रों के मुताबिक इस खास दिन पर कुछ ज्योतिष उपाय करने से भी संकट और दुखों का निवारण होता है। शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि एक बहुत बड़ा उत्सव है। अगर चाहते हैं कि आप पर भोले भंडारी की कृपा बनी रहे तो इस दिन उनके मंत्रों का जाप अवश्य करें।
इस लेख में हम कुछ आसान शिव मंत्र बता रहे हैं जिन्हें आप शिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष की माला लेकर जप करें। जप करने से पहले भगवान शिव को बिल्वपात्र अर्पित करें और जल धारा प्रवाहित करें। इसके बाद अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा में रखकर मंत्र जप करें। आप महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी राशि के अनुसार भी विशेष मंत्रों का जप कर सकते हैं।
भगवान शिव के मंत्र
ॐ नमः शिवाय।
प्रौं ह्रीं ठः।
ऊर्ध्व भू फट्।
इं क्षं मं औं अं।
नमो नीलकण्ठाय।
ॐ पार्वतीपतये नमः।
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।
राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप
मेष:
मेष राशि के जातक ॐ विश्वरूपाय नम: का जाप करें।
Most Read:महाशिवरात्रि पर 59 साल बाद बनेगा विशेष योग, व्रत का मिलेगा बड़ा लाभ
वृषभ:
वृषभ राशि के लोग ॐ उपेन्द्र नम: का जाप करें।
मिथुन:
इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन ॐ अनंताय नम: मंत्र का जाप करें।
Most Read:चाणक्य नीति: जीवन में पाना है सुख तो बस इन बातों पर कर लें अमल
कर्क:
कर्क राशि के लोगों के लिए ॐ दयानिधि नम: का जप करना फलदायी रहेगा।
सिंह:
ॐ ज्योतिरादित्याय नम: का जाप सिंह राशि के लोगों के लिए असरकारक हो सकता है।
कन्या:
इस राशि के लोगों के लिए ॐ अनिरुद्धाय नम: का जाप करना शुभ रहेगा।
तुला:
इन्हें ॐ हिरण्यगर्भाय नम: का जाप करना चाहिए।
वृश्चिक:
आप ॐ अच्युताय नम: का जाप करें।
धनु:
धनु राशि के जातक ॐ जगतगुरवे नम: मंत्र का जाप करें।
मकर:
मकर राशि के लोगों के लिए ॐ अजयाय नम: मंत्र का जप करना फलदायी होगा।
कुंभ:
ॐ अनादिय नम: का जाप करें।
मीन:
ॐ जगन्नाथाय नम: मंत्र का जाप करें, शिव जी की कृपा जरूर होगी।