Just In
- 1 hr ago Good Friday: इस दिन सूली पर चढ़ाए गए थे ईसा मसीह फिर क्यों कहा जाता है 'गुड फ्राइडे'
- 2 hrs ago Bengaluru Water Crisis : चिरंजीवी को सताई जल संकट की चिंता, एक्टर ने शेयर किए पानी बचाने के टिप्स
- 3 hrs ago First Surya Grahan 2024: साल 1970 में लगा था ऐसा सूर्य ग्रहण, यह अद्भुत घटना क्या भारत में आएगी नजर?
- 3 hrs ago Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार, बस रोजाना की इन आदतों में लाएं बदलाव
Don't Miss
- Movies टीवी की प्रीति ज़िंटा का 8 साल में बदला लुक, लेटेस्ट फोटोज देख फैन्स बोले- क्या से क्या हो गए...
- Automobiles हो जाइए तैयार: 15 अगस्त को आ रही है Mahindra Thar 5-door SUV, पावरफुल इंजन के साथ मिलेंगी जबरदस्त फीचर्स
- Travel Good Friday की छुट्टियों में गोवा जाएं तो वहां चल रहे इन फेस्टिवल्स में भी जरूर हो शामिल
- Technology Samsung Galaxy M55 5G ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
- News Lok Sabha Chunav: महागठबंधन में एक और पेंच, मुंगेर सीट पर ताल ठोक रहे कांग्रेस के राणा सुजीत सिंह
- Education SSC CPO 2024 Registration: 4187 सीपीओ पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन करें आज ही, देखें सीधा लिंक
- Finance Stock Market Rule: अब नहीं करना होगा पेमेंट सेटलमेंट के लिए इंतजार , T+0 सिस्टम से एक दिन में मिलेंगे पैसे
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
29 साल बाद सूर्य और शनि का होगा मिलन, जानें इस युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव
साल 2022 में भी मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। सूर्य देव के मकर राशि में पहुंचने की घटना को मकर संक्रांति कहा जाता है। सूर्य देव मकर राशि में एक महीने तक विराजमान रहेंगे। शनि सूर्य देव के पुत्र हैं। 29 सालों के बाद 2022 में दुर्लभ संयोग बन रहा है जब सूर्य और शनि ग्रह की युति होगी। ये दोनों ही ग्रह बहुत शक्तिशाली माने गए हैं। इससे पहले साल 1993 में ऐसा ही मौका आया था जब शनि और सूर्य दोनों ही एकसाथ मकर राशि में मौजूद थे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 14 जनवरी 2022 को सूर्य और शनि ग्रह की युति से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
मेष राशि:
आप अपने काम का श्रेय पाना चाहेंगे लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बिगड़ सकता है। वैवाहिक जातकों के जीवन में भी उतार चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। करियर को लेकर आप सही फैसला नहीं कर पाएंगे। इस अवधि में आप कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।
वृषभ राशि:
यदि आप जीवन में कामयाब होना चाहते हैं तो आपको अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। लंबी यात्रा का योग बन रहा है। विदेश में बसने का मौका भी मिल सकता है। पिता के साथ रिश्ते में टकराव हो सकता है। इस अवधि में पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
मिथुन राशि:
व्यवसाय से जुड़े लोग खासतौर से पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले जातकों को बड़ा लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क राशि:
वैवाहिक जीवन में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी नजर आएगी। आपको उनके साथ ज्यादा समय बिताने की जरूरत है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशि:
इस राशि के जातकों को करियर से जुड़ा कोई नया अवसर मिल सकता है। आपको नयी जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। सेहत को लेकर छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपना रूटीन फॉलो करें। अछे खानपान के साथ कसरत को भी शामिल करें।
कन्या राशि:
शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए ये समय सही ठीक नहीं है। आप इस अवधि में कई तरह की जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे। बच्चों की सेहत का ख़याल रखें। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है।
तुला राशि:
इस राशि के जातकों को अपनी माता की सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। जमीन से जुड़े किसी मामले में पैसे लगाने से बचें। आप मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। करियर से जुड़ी कोई बड़ी खबर मिल सकती है।
वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। दस्तावेजों को पढ़ने और हस्ताक्षर करते समय ज्यादा सावधानी बरतें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। छोटे भाई -बहन के साथ रिश्ते में तनाव की स्थिति पैदा हो सकता है, आप धैर्य और समझदारी से काम लें।
धनु राशि:
आपकी भौतिक सुख-सुविधा में इजाफा होगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। सेहत को लेकर जरा-सी भी लापरवाही न करें। आंख या गले में संक्रमण हो सकता है। दफ्तर में वरिष्ठों से बहस करने से बचें। आपको वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।
मकर राशि:
इस अवधि में आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आप दूसरों को समझने में गलती कर सकते हैं। आपको इस दौरान शांत मन से अपने फैसले लेने चाहिए। निजी जीवन में भी इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
कुंभ राशि:
आपको नींद आने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे आप मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे। कुछ लोगों के विदेश जाने का योग बन रहा है। दूसरों की मदद करने का मौका हाथ से जाने न दें। सेहत को लेकर स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी।
मीन राशि:
आर्थिक लाभ पाने का प्रबल योग बन रहा है। निजी जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बड़े भाई या बहन से आपका मनमुटाव हो सकता है। आपका कोई पुराना परिचित आपको धोखा दे सकता है इसलिए किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। आपको बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।