For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Mangal Gochar 2022: मंगल देव का होने जा रहा है मेष राशि में गोचर, ये राशियां हो सकती हैं मालामाल

|

मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी कहा जाता है। ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल देव 27 जून को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। मीन राशि से निकलकर मंगल देव मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मेष राशि और वृश्चिक राशि वालों के स्वामी ग्रह मंगल देव का यह गोचर सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव लेकर आएगा।

आइए जानते हैं मंगल के इस राशि परिवर्तन का किन राशियों को मिलेगा शुभ फल और किसके जीवन में मचेगी हलचल।

मंगल गोचर का समय

27 जून, सोमवार सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मंगल देव मेष राशि में गोचर करेंगे।

मेष:

मेष:

मेष राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे, खासतौर पर कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप साजिदारी में कारोबार करते हैं तो इस अवधि में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। इस अवधि में आपकी किसी बड़ी परेशानी का भी हल निकल सकता है।

वृषभ:

वृषभ:

आपको मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अचानक आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा इस अवधि में आपको वाद विवाद से भी दूर रहने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। वहीं अगर आप व्यापारी है तो पैसों के लेन देन में आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

मिथुन:

मिथुन:

मंगल देव ग्रह का यह गोचर आपका आर्थिक पक्ष मजबूत कर सकता है। आपकी आय बढ़ सकती है। इसके अलावा आप कई स्त्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ यह समय आपके लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। हालांकि संतान पक्ष से आपको सुख की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा, खासतौर पर खान-पान में गड़बड़ी न करें।

कर्क:

कर्क:

नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी और आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान आपको अपने व्यवहार और वाणी का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह को बातों से दूर रहें, विशेष रुप से कार्यस्थल पर संभलकर रहें। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।

सिंह:

सिंह:

इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं। आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में मंगलदेव आपको अपार सफलता दिला सकते हैं। आपका प्रमोशन हो सकता है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। इस दौरान आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। काम के साथ-साथ आप परिवार के लिए भी वक्त जरूर निकालें। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी।

कन्या:

कन्या:

कार्यक्षेत्र में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर स्थितियां सुखद रहेंगी। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर भाई बहनों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेंगी।

तुला:

तुला:

साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों की भी मेहनत सफल हो सकती है। इस अवधि में आपका प्रमोशन होने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। आप पर काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से आपके बीच गलतफहमियां हो सकती है। सेहत की बात करें तो किसी पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

इस राशि के विद्यार्थियों को बड़ी सफलता हासिल हो सकती है, खासतौर पर अगर आपने प्रतियोगी परीक्षा दी है या फिर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। नौकरी हो या व्यापारी इस अवधि में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। पैसों की बात करें तो आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है कोर्ट कचहरी के मामले में आपको अच्छा नतीजा मिलेगा।

धनु:

धनु:

आपके स्वभाव में बड़ा बदलाव आ सकता है। क्रोध और चिड़चिड़ेपन की अधिकता रहेगी जिसके कारण अपनों के साथ रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। अगर आप विद्यार्थी है और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। आपके अड़ियल स्वभाव के कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। पैसों की बात करें तो आपको बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। इसके अलावा आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

मकर:

मकर:

यदि आप कोई नया वाहन, प्रॉपर्टी, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। इस दौरान पार्टनर के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े झंझट से बचें।

कुंभ:

कुंभ:

कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिए बेहतर साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी, खासतौर पर अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपके पास कई अच्छे ऑफर्स होंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस अवधि में लिए गए फैसलों के अच्छे नतीजे आपको मिलेंगे। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। साथ ही उनकी ओर से लाभ भी संभव है। इस राशि के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

मीन:

मीन:

संतान पक्ष से कष्ट संभव है। इस दौरान उनका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिसे लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इसके अलावा जीवनसाथी की सेहत में भी गिरावट आने के आसार हैं। यदि आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो इस अवधि में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कम मेहनत के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। भाई बहनों के सहयोग से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं।

English summary

Mars Transit in Aries on 27 June 2022 Effects on 12 Zodiac Signs in Hindi

Here we are talking about Mangal Rashi Parivartan 2022 In Mesh Rashi; Mars Transit in Aries Effects on Zodiac Signs in Hind
Story first published: Saturday, June 25, 2022, 13:06 [IST]
Desktop Bottom Promotion