For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मंगल करने जा रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव और लाभकारी उपाय

|

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। जिन जातकों में मंगल का सकारात्मक प्रभाव होता है उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना नजर आती है जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो आक्रामक रूप से बर्ताव करते हैं। मंगल ग्रह एक बार फिर अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहा है। मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर 5 दिसंबर 2021 को सुबह 5:01 बजे होगा और वो वहां 4 जनवरी 2022 तक सुबह 4:52 बजे तक विराजमान रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 5 दिसंबर को मंगल के वृश्चिक राशि में पहुंचने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:

मेष राशि:

अपने सपनों को पूरा करने में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग ऐसे भी हो सकते हैं जो आपके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और आपको आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते हों। आपका निजी जीवन कठिन हो सकता है। आपके माता-पिता आपको समझ नहीं पाएंगे। कामकाज के क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे मगर इसके बावजूद आपको अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे। इस अवधि में आप अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। विवाहित जोड़ों के लिए यह समय आनंदमयी रहेगा।

उपाय: आप महादेव की पूजा करें और उन्हें गेहूं का दान करें।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि:

आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने जीवनसाथी के साथ ठीक से बातचीत करें इससे आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। दूसरों के साथ मेल-मिलाप बढाने के लिहाज से ये समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति कुछ ख़ास नहीं रहेगी और आपको इस दौरान कुछ पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। आपका अहंकार रिश्तों को खराब कर सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन रक्तचाप से संबंधित समस्याओं की जांच जरुर कराएं।

उपाय: आप बजरंगबली की पूजा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ा सकते हैं।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि:

आप व्यर्थ के वाद-विवाद में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें और उन्हें सकारात्मक कार्यों में परिवर्तित करें। आपकी मेहनत का फलदायी परिणाम आपको मिल सकता है। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो रोजाना व्यायाम करना शुरू कर दें। नया उद्यम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। वहीं जो लोग करियर के बेहतर अवसरों की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिलेगी।

उपायः मंगलवार के दिन लाल चंदन का दान करने से लाभ होगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि:

कामकाज के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्यस्थल पर माहौल अप्रिय रहेगा। आर्थिक रूप से आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपको अपने बच्चों के व्यवहार और प्रदर्शन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा करने का योग बन रहा है। यदि आप अच्छी तरह से संवाद करते हैं तो यह आपको सफलता की ओर ले जा सकता है। आपके प्रेम जीवन में भावनात्मक उथल-पुथल होगी और आपको अपने मुद्दों को सुलझाने के लिए किसी तीसरे व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है।

उपायः मंगलवार के दिन गुड़ का दान करें।

सिंह राशि:

सिंह राशि:

आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। घर निर्माण अथवा नया वाहन खरीदने के लिए यह समय शुभ है। आप कई निवेशों से लाभ प्राप्त करेंगे। आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने रास्ते में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आप भावनात्मक और शारीरिक रूप से भी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको खुद को फिट रखने के लिए अनावश्यक तनाव से बचना होगा। कुछ समय योग अथवा कसरत के लिए निकालें। छात्रों को इस दौरान कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नया करियर चुनने या उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का फैसला सोच-समझकर ही लें।

उपायः आप कलाई पर चांदी की चूड़ियां पहन सकते हैं।

कन्या राशि:

कन्या राशि:

मंगल का यह गोचर आपने लिए फायदेमंद और उत्साहवर्धक रहने की उम्मीद है। इस दौरान आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। यह अवधि आपको अच्छे परिणाम देगी। आपको अपने प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और जीवनसाथी के साथ भी समस्याएँ हो सकती हैं। पैसों की बात करें तो इस दौरान आप कर्ज की तलाश कर सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आप कोई नया कोर्स भी चुन सकते हैं। सेहत का ख़्याल रखें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

उपायः मंगलवार के दिन अनंतमूल की जड़ को हाथ या गर्दन पर धारण कर सकते हैं।

तुला राशि:

तुला राशि:

अगर आप आक्रामक हैं और अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पा रहे हैं तो आपके रिश्तों में समस्या आने की प्रबल संभावना है। आपको अपने आसपास के लोगों से बहस करने के बजाय स्थिति को संभालने की जरूरत है। यदि आप शादी करने की योजना बना रहे हैं तो अज्ञात कारणों से इसमें देरी हो सकती है। आपको अपने पार्टनर को प्यार और सम्मान देने की जरूरत है। आपका साथी या जीवनसाथी आपके सभी प्रयासों में आपका साथ देगा। जो लोग ट्रांसफर लेने या विदेश में पढ़ाई का विकल्प तलाश रहे हैं, उनके लिए सब कुछ उनके पक्ष में काम करेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें और तनाव से बचें।

उपाय: मंगलवार के दिन आप शिवलिंग पर गेहूं या चना चढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि:

आपको अपने निवेश के संबंध में निर्णय लेने की आवश्यकता है। आप निराश महसूस कर सकते हैं क्योंकि कुछ स्थितियां आपके पक्ष में नहीं होंगी। यह अवधि आपके आर्थिक मामलों में भी परेशानी खड़ी करेगी। बिजनेस ट्रिप से बचने की जरूरत है। आपको कुछ वित्तीय मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है और कामकाज के मोर्चे पर भी चुनौतियां होंगी। संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए यह समय अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप इस दौरान खुश रहेंगे।

उपाय: तांबे और लाल फूल का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु राशि:

धनु राशि:

आपको यह समझने की जरूरत है कि आपके दुश्मन कौन हैं। आप ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं लेकिन अगर आप अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख सकते हैं तो परेशानी हो सकती है। विवाहित जोड़ों को कुछ गलतफहमी हो सकती है। इस वजह से आपके बीच अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है। जीवनसाथी से आपको परेशानी हो सकती है। विदेश में बसने की योजना सफल हो सकती है। इस अवधि में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन उसके बावजूद आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको अपने माता-पिता की अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत है।

उपाय: आप मंगल ग्रह से जुड़े बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि:

मकर राशि:

मंगल का यह गोचर आपको अनुकूल परिणाम देगा लेकिन आपके रिश्ते में कुछ गलतफहमी हो सकती है। इस राशि के जिन छात्रों को विदेश में एडमिशन मिल रहा है वो अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। कुछ छात्र किसी नए कोर्स में एनरोल कर सकते हैं। हल्की-फुलकी स्वास्थ्य समस्याएं होंगी इसलिए आपको इस दौरान स्वास्थ्य जांच करवा लेना चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर आपको धैर्य रखने और ईमानदारी से प्रयास करने की सलाह दी जाती है। दोस्त मददगार रहेंगे और आपका निजी जीवन भी अच्छा रहेगा।

उपाय: आपको नियमित रूप से चांदी के बर्तनों का प्रयोग करना चाहिए।

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। आप भले ही पेशेवर मोर्चे पर खुद से संतुष्ट नहीं होंगे, लेकिन आपको अपने कार्यस्थल पर सम्मान और पहचान मिलेगी। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की साजिश रच सकते हैं। अगर आप लंबी अवधि के निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। आप लोगों के सामने अपनी रचनात्मकता दिखा पाएंगे।

उपायः गरीबों और जरूरतमंद लोगों को अनार दान में दें।

मीन राशि:

मीन राशि:

आपको नियमित रूप से व्यायाम करने की जरूरत है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। यात्रा की योजना बन रही है। आपको और आपके साथी को आपके सांसारिक जीवन से ब्रेक मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप लंबी अवधि के निवेश के बारे में सोच सकते हैं। मेहनत करने वाले छात्रों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। वे इस दौरान किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। कारोबारियों को इस दौरान मुनाफा होगा।

उपायः मंगलवार के दिन आपको लाल मसूर की दाल का दान करना है।

English summary

Mars Transit In Scorpio On 05 December 2021: Effects On Zodiac Signs And Remedies in Hindi

Mars Transit In Scorpio On 05 December 2021 will take place on 5 December 2021. Learn about the remedies to perform in Hindi.
Desktop Bottom Promotion