Just In
- 35 min ago चेहरे का आकार बता सकता है कैसे इंसान हैं आप, यकीन नहीं होता तो ये टेस्ट आजमाकर देख लें
- 1 hr ago Boyfriend को दिनभर में करती थी 100 बार फोन, पता चला Love brain बीमारी से जूझ रही हैं गर्लफ्रेंड
- 2 hrs ago तपती गर्मी में झटपट इस तरह बनाएं वाटरमेलन जूस, यह रही रेसिपी
- 3 hrs ago Vastu Tips: कर्ज के जंजाल में बुरी तरह फंस चुके हैं आप, तो इन वास्तु उपायों की जल्द लें मदद
Don't Miss
- News PAK vs NZ Dream 11: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान टी20 की धांसू ड्रीम टीम, पल भर में करोड़पति बनने का मौका
- Movies Irrfan Khan के बेटे ने जिंदगी से मान ली हार? कहा- 'मन कर रहा है बाबा के पास चला जाऊं'
- Technology भारत में लॉन्च हुआ Gigabyte का QD-OLED गेमिंग मॉनिटर, वीडियो एडिटिंग के साथ करेगा कई काम
- Finance Pradhan Mantri Awas Yojana घर बनाने का ख्वाब होगा पूरा, जानिए क्या है ये स्कीम
- Automobiles Jeep Wrangler Facelift Review Video : जानें पहले से कितनी बदल गई नई ऑफ-रोडर SUV? डिजाइन में हुए ये अपडेट
- Education JEE Advanced 2024 के लिए 2.50 लाख छात्र हुए क्वालिफाई, देखें श्रेणी-वार उम्मीदवारों की सूची
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
बुध करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों को मिलने वाला है भाग्य का पूरा साथ
जुलाई महीने में बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाला है। जुलाई की 7 तारीख को बुध ग्रह वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस राशि में सूर्य देव पहले से ही मौजूद हैं। बुध और सूर्य की साथ उपस्थिति से बुधादित्य योग बनेगा। यह कई राशियों के लिए काफी फलदायी रहने वाला है और उन्हें सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 7 जुलाई को बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश के बाद किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है।
मिथुन राशि
बुध का यह गोचर मिथुन राशि में ही होने वाला है। इस राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगा। आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है जो आपके लिए लाभकारी ही रहेंगी। घर के सदस्यों का साथ मिलेगा। वो हर परिस्थिति में आपके साथ रहेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ये गोचर बेहद फलदायी रहेगा। आपके पुराने अटके हुए कार्य भी बन जाएंगे। कामकाज के मामले में आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से खुश होंगे। करियर के लिहाज से ये समय काफी उत्तम रहेगा। आप धर्म कर्म के कार्य में भाग लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय भाग्यशाली रहेगा। प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। नई नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार जातकों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। घर परिवार का माहौल सुखद रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है।
धनु राशि
नौकरी बदलने का विचार कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। ये समय आपके लिए शुभ है। इस राशि के व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। ये समय निवेश के लिए मुफीद है। ये गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत होगी।