For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सोशल मीडिया के पीछे पागल रहते हैं इस राशि के लोग

|

आज हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और दिन में जब चाहे वो अपना समय सोशल मीडिया पर बीता सकता है। लोगों के एक या दो नहीं बल्कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट होते हैं। इसकी आदत ही ऐसी होती है कि एक बार स्क्रीन स्क्रॉल करना शुरू किया तो उंगलियां एप बंद करने पर ही रूकती हैं।

सोशल मीडिया के फायदे कई हैं लेकिन इस पर पूरी तरह से निर्भर हो जाना गलत है। जब ये आपके काम को प्रभावित करने लगे तो सावधान होने की जरूरत है। आज जानते हैं ऐसी कौन सी राशि के लोग हैं जिनमें सोशल मीडिया को लेकर भयंकर नशा रहता है।

मिथुन

मिथुन

मिथुन राशि के लोग काफी सामजिक होते हैं। ये आम जीवन में भी लोगों से घुलना मिलना और बातें करना पसंद करते हैं। वहीं जब सोशल मीडिया की बात आ जाती है तो वहां भी ये अपना अकाउंट चेक किए बिना ज्यादा देर नहीं रह पाते हैं। ये सोशल मीडिया पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते हैं और उन चीजों पर बात करना पसंद करते हैं जिनसे इनका भावनात्मक लगाव है।

Most Read:सिंह और इस 3 राशि के पुरुष अपनी पार्टनर पर चलाते हैं अपना हुक्मMost Read:सिंह और इस 3 राशि के पुरुष अपनी पार्टनर पर चलाते हैं अपना हुक्म

वृश्चिक

वृश्चिक

इस राशि के लोग छुपेरुस्तम किस्म के होते हैं। ये दूसरों के जीवन में क्या चल रहा है वो जानने के लिए उत्सुक रहते हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने से कतराते हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से आपको ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाएगी। वहीं दूसरी तरफ वो आपके बारे में वो सभी चीजें बता सकते हैं जो आपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हो।

सिंह

सिंह

सिंह राशि के लोग सोशल मीडिया पर भी लीडर की तरह रहना चाहते हैं। इस राशि के लोगों के काफी फॉलोअर्स होते हैं। ये अपने प्रोफाइल पर हर छोटी बड़ी खुशी, सेल्फी, ख़ास दिन, शॉपिंग, ट्रिप आदि की तस्वीरें पोस्ट करना पसंद करते हैं।

Most Read:इन 6 राशि की लड़कियां बनती हैं खतरनाक सौतन, बचाकर रखें अपना पतिMost Read:इन 6 राशि की लड़कियां बनती हैं खतरनाक सौतन, बचाकर रखें अपना पति

तुला

तुला

वृश्चिक राशि की तरह तुला राशि के लोग भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल दूसरों को स्टॉक करने के लिए करते हैं। इस राशि के लोग सोशल मीडिया पर आपको ऑनलाइन दिख जाएंगे लेकिन वहां ये अपने एक्स पर नजर रखने में व्यस्त रहते हैं।

धनु

धनु

धनु राशि के जातकों को भी सोशल मीडिया की बुरी लत लगी होती है। ये शुरुआत में तो कभी कभार पोस्ट करते हैं लेकिन धीरे धीरे इनकी ये आदत बढ़ जाती है।

Most Read:महिलाओं के दिलों पर राज करते हैं इन 5 राशियों के मर्दMost Read:महिलाओं के दिलों पर राज करते हैं इन 5 राशियों के मर्द

English summary

People With These Zodiac Sign Are More Addicted To Social Media

If you spend more time on social media than you should, then there's a possibility that you are a social media addict. Read below to find out if your zodiac sign is in here.
Desktop Bottom Promotion