Just In
- 1 hr ago रूबीना दिलैक ने शेयर किया स्तनपान से जुड़ा दर्दनाक एक्सपीरियंस, नई मांए ने करें ये गलती
- 1 hr ago Gajalakshmi Yog April 2024: 12 वर्षों के बाद मेष राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा
- 2 hrs ago Formal Blouse Design: IAS Interview में जमाना है इम्प्रेशन, तो कैंडिडेट पहने ऐसे सोबर ब्लाउज
- 4 hrs ago Watermelon in Uric Acid : तरबूज खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है या घटता, जानें खाएं या न खाएं?
Don't Miss
- Travel 6 हिल स्टेशन जहां सीधे फ्लाईट से पहुंच सकते हैं, नहीं नापनी पड़ती घुमावदार पहाड़ी सड़कें
- News Lok Sabha Election: 'मिशन MP' पर PM MODI, जीतू पटवारी ने पूछे तीखे सवाल
- Automobiles 3 करोड़ की कार में वोट डालने पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार Dhanush, फैंस ने किया स्वागत
- Technology Redmi के इन 5 स्मार्टफोन्स पर मिल रहा बंपर छूट, अब तक के सबसे कम दाम में खरीदने का मौका, देखें लिस्ट
- Finance Axis Bank Credit Card: एक्सिस बैंक ने शॉपर्स स्टॉप क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च, जानिए क्यों है यह खास
- Movies 38 साल की इस हसीना ने सालों तक छुपाई शादी, IVF हुआ फेल, 7 महीने में 2 बच्चियों को दिया जन्म
- Education ग्राफिक डिजाइन कोर्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
मार्च में होंगे 3 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें कौन सी राशियों को मिलेगा इसका बंपर फायदा
सभी ग्रहों का मनुष्य जीवन पर कोई न कोई प्रभाव जरुर पड़ता है। मार्च के महीने में तीन ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन करने जा रही हैं। इसका असर लोगों के जीवन में किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही मलमासआरंभ हो जाएगा और सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके अतिरिक्त शुक्र और बुध ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मार्च के महीने में होने वाले तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मकता रहेगी। करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका हाथ लग सकता है। जीवन में खुशियां आएंगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में किसी नए काम की शुरुआत करते समय सावधान रहें।
वृषभ राशि:
तीन ग्रहों के स्थान परिवर्तन से आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। मानसिक रूप से आप परेशान रह सकते हैं। बेफिजूल के वाद विवाद में पड़ने से बचें, आपका समय बर्बाद होगा। दूसरों की किसी बात से आपको ठेस लग सकती है। इस अवधि में आप धेर्य बनाए रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी सुखद रहेगा। सेहत में सुधर होगा। करियर में आपको तरक्की मिलेगी। इस अवधि में आपको भाग्य किआ पूरा साथ मिलेगा जिससे आपके पुराने अटके हुए काम भी बन पड़ेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ मिलेगा। इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपना मन शांत बनाएरखें।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए ये माह काफी सुखद रहने की संभावना है। आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। घर परिवार का माहौल मैत्रीपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को ऊंचा पद मिल सकता है। समाज में आपका मां सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन ठीक ठाक ही रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस राशि के वैवाहिक जातकों के जीवन में थोड़ी दिक्कत रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
कन्या राशि
कन्या राही के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम बन पड़ेंगे। आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के आय में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। सेहत के मामले में ये समय अच्छा रहेगा। नए व्यापार का काम शुरू करने से पहले पूरी सावधानी बरतें।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के जीवन में चल रही सभी समस्याओं का अंत होगा। घर-परिवार का माहौल सुखद रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनेगी। करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुलमिलाकर ये महिना आपके लिए अच्छे परिणाम लाएगा।
वृश्चिक राशि
आपके लिए यह माहिना शुभ रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे, इनका पूरा लाभ उठाएं। परिवार के सदस्यों के बीच एकता का माहौल रहेगा। सिंगल जातकों की शादी की बात पक्की हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक यात्रा करने का योग बन सकता है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
मकर राशि
आप इस महीने किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस दौरान आप व्यर्थ की बहसबाजी से बचें अन्यथा उनके साथ आपका रिश्ता ही टूट सकता है। करियर के लिहाज से ये समय सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। परिवार के सदस्यों के बीच एकता का भाव रहेगा। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय लाभकारी रहेगा। नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है।
मीन राशि
जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन ये कम अवधि के लिए ही होंगी। इस माह आपको अच्छी खबर मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आपको इस अवधि में कोई ऐसी सफलता मिल सकती है जिसका इंतजार आपको लंबे समय से था।