Just In
- 1 hr ago प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या मिसकैरेज की तरफ इशारा, जानें यहां
- 1 hr ago सफेद कपड़ों पर पड़ गए है पीले दाग, तो लांड्री में बेकिंग सोडा का यूं करें इस्तेमाल
- 2 hrs ago DIY Mosquito Repellent : मच्छरों के काटने से बच्चे का हो गया बुरा हाल, बचाने के लिए करें ये काम
- 3 hrs ago चेहरे का आकार बता सकता है कैसे इंसान हैं आप, यकीन नहीं होता तो ये टेस्ट आजमाकर देख लें
Don't Miss
- Education CCS यूनिवर्सिटी ने जारी की जून सेमेस्टर के LLB और LLM की डेटशीट 2024, 18 मई से होंगे एग्जाम
- News कोटा-बूंदी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की पत्नी जया कंवर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत
- Technology रोबोट डॉग जो 30 फुट तक आग उगलता है
- Movies उर्फी जावेद ने T*pless होकर काटा बवाल, गुस्साए-भिन्नाए लोग बोले-हिम्मत है तो हाथ उठाकर बोल- जय श्रीराम...
- Finance Bank holiday for Lok Sabha Election 2024: क्या 26 अप्रैल को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक? देखें ये लिस्ट
- Automobiles भारत में लॉन्च हुई 2024 Jeep Wrangler Facelift, शानदार डिजाइन और धांसू फीचर्स से है लैस, जानें कीमत?
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
कन्या राशि में मौजूद है वक्री बुध, जानें आपके जीवन पर कैसा होगा इसका असर
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन जातकों पर बुध देव मेहरबान रहते हैं उनके जीवन में खुशियों की कोई कमी नहीं रहती है। हर तरह की समस्या का हल पहले ही सामने आ जाता है। बुध इस समय वक्री अवस्था अर्थात उल्टी चाल चल रहा है। बुध 27 सितंबर से वक्री हुए हैं और 2 अक्टूबर को इसी चाल से वो कन्या राशि में प्रवेश कर गए। बुध देव 19 अक्टूबर को फिर से मार्गी यानी सीधी चाल में भ्रमण करना शुरू कर देंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 2 अक्टूबर को वक्री बुध के कन्या राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल कुछ खास नहीं रहेगी। आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपको इस अवधि में यात्रा करने से बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातक पैसों के लेनदेन को लेकर सावधान रहें।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी कमजोर रहेगी। आप सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें।
मिथुन राशि:
बुध की वक्री चाल मिथुन राशि के लोगों को राहत दे सकती है। प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है और फैसला आपके हित में आ सकता है। इस अवधि में पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक थोड़ा सावधान रहें। इस अवधि में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद में आप फंस सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है।
सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों के लिए ये समय फलदायी रहेगा। परिवार के साथ आप सुखद समय बिताएंगे। आपका रिश्ते में मजबूती आएगी। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह का लेनदेन करने से पहले जांच कर लें।
कन्या राशि:
बुध ने वक्री अवस्था में कन्या राशि में ही प्रवेश किया है। इसका सकारात्मक प्रभाव आपको देखने के लिए मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। कुलमिलाकर ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए ये समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान रह सकते हैं। काम को लेकर चिंतित न हों, अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। इस अवधि में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें अन्यथा आपको वरिष्ठों के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों क्षेत्रों में अपने फैसले सोच समझकर ही लें।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए बुध की उल्टी चाल फलदायी रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातकों को धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। आप भौतिक सुख सुविधा की चीजों पर खर्च भी कर सकते हैं।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को इस अवधि में अच्छे नतीजे पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको कामयाबी मिलेगी पर इसके लिए सामान्य से अधिक प्रयास की आवश्यकता होगी। आप अपने माता-पिता की सलाह से ही आगे बढ़ें, लाभ होगा।
कुंभ राशि:
संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि किसी दोस्त से आपका वाद-विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
मीन राशि:
बुध की वक्री चाल मीन राशि के जातकों को प्रतिकूल फल दे सकती है। वैवाहिक जीवन में कलह पैदा हो सकती है। किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच मतभेद पैदा हो सकता है। व्यय बढ़ने से आपका बजट बिगड़ सकता है।