Just In
- 5 hrs ago Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
- 6 hrs ago आम पन्ना से 10 गुना ज्यादा ठंडक देता है इमली का अमलाना, लू से बचने का है देसी फार्मूला
- 8 hrs ago रूबीना दिलैक ने शेयर किया स्तनपान से जुड़ा दर्दनाक एक्सपीरियंस, नई मांए ने करें ये गलती
- 9 hrs ago Gajalakshmi Yog April 2024: 12 वर्षों के बाद मेष राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा
Don't Miss
- News मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां
- Education UP Board 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कल 2 बजे आयेगा, यहां देखें UPMSP Result डाउनलोड लिंक
- Movies OOPS: बेटे अरहान से गंदी बातें करने के बाद अब इस हाल में दिखी मलाइका, बार-बार ठीक करती रही लटकती फिसलती ड्रेस
- Technology Vivo के इस 5G फोन की कल होने जा रही एंट्री, लॉन्च से पहले कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल लीक
- Travel हनुमान जयंती : वो जगहें जहां मिलते हैं हनुमान जी के पैरों के निशान
- Finance Employee Count: देश की टॉप IT कंपनियों में कम हो गए 63,759 कर्मचारी, जानें किस कंपनी में कितने लोग हुए कम
- Automobiles 3 करोड़ की कार में वोट डालने पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार Dhanush, फैंस ने किया स्वागत
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Sawan Month 2021: सावन महीने में भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए राशि अनुसार करें पूजा
भगवान शिव के प्रिय सावन माह का आगाज हो चुका है। 25 जुलाई से शुरू हुआ श्रावण मास अगस्त के 22 तारीख तक रहेगा। धार्मिक दृष्टि से इस महीने का खास महत्व बताया गया है। शिव भक्त पूरे साल इस महीने का इंतजार करते हैं। उनके लिए ये माह अन्य सभी महीनों में सबसे ज्यादा ख़ास और पवित्र होता है। महादेव का आशीर्वाद पाने के इच्छुक जातक सावन में उनकी विशेष पूजा करते हैं। इस श्रावण मास में आप भी भगवान भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो इस साल अपनी राशि के अनुसार पूजा जरुर करें।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए सावन के मंगलमय समय में भगवान शिव को अर्पण करना बेहद शुभ रहने वाला है। अर्पण-पूजा के समय नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप करना मंगलकारी होगा।
वृषभ राशि:
इस राशि के जातक सावन महीने में भगवान शिव की पूजा चमेली के फूलों से करें एवं साथ ही रुद्राष्टक का पाठ भी पूरा करें।
मिथुन राशि:
भगवान शिव को भांग एवं धतूरा अर्पित करना मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। इसके साथ ही भोले का ॐ नम: शिवाय मंत्र का भी जाप करें।
कर्क राशि:
इस राशि के जातकों द्वारा शिवलिंग का अभिषेक भांग मिश्रित दूध से करना शुभ रहने वाला है। इसके साथ साथ रुद्राष्टक का पाठ जरुर करें।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो उनकी पूजा में लाल रंग के फूल चढ़ाएं। साथ ही शिव चालीसा का पाठ करना हितकारी रहेगा।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को इस सावन माह में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। आप शिवलिंग पर भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाएं।
तुला राशि:
तुला राशि के शिव भक्तों को मिश्री मिले दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। हीशिव के सहस्रनामों का जप करने से भी लाभ होगा।
वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातक महादेव की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें शिव जी को गुलाब के फूल और बिल्वपत्र की जड़ अर्पित करके पूजा करनी चाहिए। इस पूरे माह आप रूद्राष्टक का पाठ करें।
धनु राशि:
धनु राशि के लोगों को सुबह जल्दी उठाना चाहिए और पीले रंग के फूलों से भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। महादेव को खीर का भोग लगाएं। आपके जीवन में भी मिठास बना रहेगा।
मकर राशि:
मकर राशि के लोग सावन में शिव की पूजा अष्टगंध, भांग-धतूरे से करें। साथ ही पार्वतीनाथाय नम: मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि:
इस राशि के जातक महादेव की कृपा चाहते हैं तो उन्हें शिवलिंग का गन्ने के रस से करना चाहिए। शिवाष्टक का पाठ करना भी लाभकारी रहेगा।
मीन राशि:
श्रावण मास में आप दूध, दही, पंचामृत और पीले रंग के फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं। चंदन की माला से 108 बार पंचाक्षरी मंत्र नम: शिवाय का जप करें।