Just In
- 8 min ago Curd Benefits For Skin: रोजाना चेहरे पर दही मलने से पिग्मेंटेशन और मुंहासे की हो जाएगी छुट्टी, इस तरह लगाएं
- 1 hr ago IPL 2024: कौन हैं क्रिकेटर केशव महाराज की स्टाइलिश वाइफ लेरिशा, इंडिया से हैं स्पेशल कनेक्शन
- 3 hrs ago 'हीट वेव' से बचाने के लिए चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी, सेफ रहने के लिए हाइड्रेड रहें और ये काम न करें
- 5 hrs ago तपती गर्मी में भी नहीं सूखेगा तुलसी का पौधा, बस अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स
Don't Miss
- News Mukhtar Ansari: माता-पिता की गोद में अब चैन से सोएगा बेटा मुख्तार! भतीजा खुदवा रहा है चाचा की कब्र
- Movies दो साल में टूटी शादी, बॉयफ्रेंड की हुई कैंसर के कारण मौत, 72 साल की उम्र में ऐसे जी रही ये हसीना
- Travel खुल गया है लद्दाख पहुंचने का नया रास्ता, मनाली से लेह को जोड़ने वाला यह है सबसे छोटा रूट
- Technology 6000mAh बैटरी, 70W चार्जिंग के साथ TECNO POVA 6 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत
- Finance 4 ETF Mutual Fund ने 3 साल में इन्वेस्टरों को दिया जबरदस्त रिटर्न
- Education एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं हॉल टिकट 2024 हुए जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
- Automobiles Tesla को टक्कर देने के लिए Xiaomi ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी 810KM की रेंज
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Sawan Month 2021: सावन महीने में भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए राशि अनुसार करें पूजा
भगवान शिव के प्रिय सावन माह का आगाज हो चुका है। 25 जुलाई से शुरू हुआ श्रावण मास अगस्त के 22 तारीख तक रहेगा। धार्मिक दृष्टि से इस महीने का खास महत्व बताया गया है। शिव भक्त पूरे साल इस महीने का इंतजार करते हैं। उनके लिए ये माह अन्य सभी महीनों में सबसे ज्यादा ख़ास और पवित्र होता है। महादेव का आशीर्वाद पाने के इच्छुक जातक सावन में उनकी विशेष पूजा करते हैं। इस श्रावण मास में आप भी भगवान भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो इस साल अपनी राशि के अनुसार पूजा जरुर करें।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए सावन के मंगलमय समय में भगवान शिव को अर्पण करना बेहद शुभ रहने वाला है। अर्पण-पूजा के समय नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप करना मंगलकारी होगा।
वृषभ राशि:
इस राशि के जातक सावन महीने में भगवान शिव की पूजा चमेली के फूलों से करें एवं साथ ही रुद्राष्टक का पाठ भी पूरा करें।
मिथुन राशि:
भगवान शिव को भांग एवं धतूरा अर्पित करना मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। इसके साथ ही भोले का ॐ नम: शिवाय मंत्र का भी जाप करें।
कर्क राशि:
इस राशि के जातकों द्वारा शिवलिंग का अभिषेक भांग मिश्रित दूध से करना शुभ रहने वाला है। इसके साथ साथ रुद्राष्टक का पाठ जरुर करें।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो उनकी पूजा में लाल रंग के फूल चढ़ाएं। साथ ही शिव चालीसा का पाठ करना हितकारी रहेगा।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को इस सावन माह में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। आप शिवलिंग पर भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाएं।
तुला राशि:
तुला राशि के शिव भक्तों को मिश्री मिले दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। हीशिव के सहस्रनामों का जप करने से भी लाभ होगा।
वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातक महादेव की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें शिव जी को गुलाब के फूल और बिल्वपत्र की जड़ अर्पित करके पूजा करनी चाहिए। इस पूरे माह आप रूद्राष्टक का पाठ करें।
धनु राशि:
धनु राशि के लोगों को सुबह जल्दी उठाना चाहिए और पीले रंग के फूलों से भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। महादेव को खीर का भोग लगाएं। आपके जीवन में भी मिठास बना रहेगा।
मकर राशि:
मकर राशि के लोग सावन में शिव की पूजा अष्टगंध, भांग-धतूरे से करें। साथ ही पार्वतीनाथाय नम: मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि:
इस राशि के जातक महादेव की कृपा चाहते हैं तो उन्हें शिवलिंग का गन्ने के रस से करना चाहिए। शिवाष्टक का पाठ करना भी लाभकारी रहेगा।
मीन राशि:
श्रावण मास में आप दूध, दही, पंचामृत और पीले रंग के फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं। चंदन की माला से 108 बार पंचाक्षरी मंत्र नम: शिवाय का जप करें।