For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्यार भरे वैवाहिक जीवन के लिए वृश्चिक राशि वाले करें इन 2 राशि वालों के साथ शादी

|

शादी के लिए जोड़ी के साथ दिल का मिलना भी बहुत जरूरी होता है। शादी सात जन्मों का बंधन होता है और यह सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। सात फेरे लेते समय पति पत्नी एक दूसरे के सुख दुख में साथ देने का वचन देते हैं। कोई भी यह नहीं चाहता है कि शादी के बाद जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट हो। सभी शांति और प्यार भरा वैवाहिक जीवन चाहते हैं।

अगर आपको अपने लिए एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो हमारा यह लेख आपके बड़ा काम आ सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी राशि अनुसार अपने लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर चुन सकते हैं। आज हम बात करेंगे वृश्चिक राशि वालों के बारे में। तो आइए जानते है कि वृश्चिक राशि वालों के लिए किस राशि के जातक अच्छे और परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित होते हैं।

वृश्चिक राशि वालों का स्वभाव

वृश्चिक राशि वालों का स्वभाव

वृश्चिक राशि वालों का स्वामी ग्रह मंगल होता है जो बहुत ही तेज माना जाता है। अपने राशि स्वामी की तरह ही ये भी बहुत ही उग्र स्वभाव के होते हैं। क्रोधी होने के साथ ये जिद्दी भी होते हैं। बात जब इनके जीवनसाथी की आती है तो ये किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतते हैं। हालांकि प्यार मोहब्बत के मामले में ये थोड़े भावुक किस्म के होते हैं। शारीरिक रिश्ते को ये ज्यादा महत्व देते हैं।

वृश्चिक राशि के जातक चालक और बुद्धिमान होते हैं। इन्हें अपना लाइफ पार्टनर भी इंटेलिजेंट चाहिए होता है। इनकी दिलचस्पी अपने से ज्यादा उम्र वालों में होती है इसलिए अक्सर वृश्चिक राशि वालों की शादी इनसे बड़ी उम्र वाले व्यक्ति से होती है। शादी के लिए वृश्चिक राशि वालों की सही उम्र 30 के बाद ही मानी जाती है।

शादी के लिए इन राशि वालों के साथ बनती है अच्छी जोड़ी

कर्क राशि:

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातक भावनात्मक रूप से अपने जीवनसाथी पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी वृश्चिक राशि वालों के साथ बहुत अच्छी बनती है। वृश्चिक राशि वालों को बहुत ही समझदार जीवनसाथी चाहिए होता है और कर्क राशि वालों में यह खूबी होती है। अगर वृश्चिक राशि के जातक कर्क राशि के व्यक्ति से शादी करते हैं तो इनकी शादीशुदा जिंदगी की गाड़ी पटरी पर चलती है। जीवन के उतार चढ़ाव में ये एक दूसरे का पूरा साथ निभाते हैं।

Kiara Advani Siddharth Malhota की Marriage Date हुई Confirm | Boldsky
मकर राशि:

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों को बहुत ही साहसी, मेहनती और महत्वकांक्षी लाइफ पार्टनर चाहिए होता है। इस तरह की खूबियां वृश्चिक राशि वालों में देखी जाती है। ऐसे में इन दोनों राशि वालों की जोड़ी शादी के लिए बहुत ही अच्छी बनती है। मकर राशि वालों को खूब ख्याल रखने वाला जीवनसाथी पसंद होता है। ऐसा लाइफ पार्टनर जो इनसे काफी जुड़ा हुआ हो और इन्हें गंभीरता से लें। यह बहुत ही रोमांटिक मिजाज वाले माने जाते हैं। वृश्चिक राशि के जातक के साथ इनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत ही खुशहाल और रोमांटिक होती है।

English summary

Scorpio Marriage Compatibility: Find out who's the best match for Scorpio in Hindi

Here we are talking about Scorpio Marriage Compatibility : Find out who's the best match for Scorpio in Hindi.
Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 15:20 [IST]
Desktop Bottom Promotion