Just In
- 22 min ago IAS Interview में जमाना है इम्प्रेशन, तो कैंडिडेट पहने ऐसे सोबर ब्लाउज, ये देखें फॉर्मल डिजाइन
- 2 hrs ago Watermelon in Uric Acid : तरबूज खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है या घटता, जानें खाएं या न खाएं?
- 3 hrs ago Rash Under Breast: ब्रेस्ट के नीचे रैशेज ने कर दिया हाल बुरा, इन घरेलू इलाज से छुटकारा पाए
- 4 hrs ago Mahavir Jayanti 2024: कब मनाया जाएगा जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व महावीर जयंती, जानें इसका इतिहास
Don't Miss
- News 'जनादेश का दुरुपयोग इनकी विरासत...', अमित शाह ने गांधीनगर से किया नामांकन, कांग्रेस पर साधा निशाना
- Movies चुनाव के बीच पीएम मोदी पर भड़के रणवीर सिंह ? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख फैन्स को लगा झटका
- Technology Amazon से 1000 से भी कम कीमत में खरीदें ये TWS ईयरबड्स, यहां देखें लिस्ट
- Finance EPFO New Rules: अब EPF फंड से निकाल सकेंगे दो गुना तक तक पैसे, जानिए कितनी बढ़ी लिमिट
- Automobiles खुशखबरी! 32 शहरों में मेगा सर्विस कैंप लगाने जा रही है Jawa Yezdi, मिलेंगे ये फायदे, जानें डिटेल्स
- Education ग्राफिक डिजाइन कोर्स
- Travel दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कौन से स्टेशनों से होकर गुजरेगी? और कौन से रूट्स हैं प्रस्तावित?
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
जानें 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण आपके आने वाले साल पर क्या असर डालेगा
साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण दिसंबर की 26 तारीख को लगने वाला है। 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा जो 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर की शाम 5 बजकर 32 मिनट से ही प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 26 दिसंबर को पड़ने वाले 2019 के आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि पर कैसा रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर इस ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आपको भाग्य का कम ही साथ मिलेगा। पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। मानसिक तनाव का असर आपकी सेहत पर भी दिख सकता है। ग्रहण के प्रभाव के कारण आपके खर्चों में वृद्धि संभव है।
वृषभ राशि
2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के लोगों के लिए खास नहीं है। जीवन में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना नजर आ रही है।
मिथुन राशि
इस ग्रहण के कारण मिथुन राशि के जातकों का दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत के अलावा नौकरी तथा व्यापर में भी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं।
कर्क राशि
साल के आखिरी सूर्य ग्रहण से कर्क राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। आपको एक सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होगा और आपके विरोधी परास्त होंगे। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 26 दिसंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण कुछ खास नहीं रहने वाला है। संतान पक्ष से आपको कष्ट मिल सकता है। आपकी लव लाइफ में उतार चढ़ाव संभव है। आपके मान सम्मान में भी कमी आ सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस ग्रहण से शुभ फल की प्राप्ति होती नजर नहीं आ रही है। आपको अपने प्रेम तथा वैवाहिक जीवन को लेकर सावधान रहना चाहिए। आप स्वयं तथा अपनी माता के स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें। कामकाज के क्षेत्र में अपने वरिष्ठों से बातचीत के दौरान सावधान रहें।
तुला राशि
ये सूर्य ग्रहण तुला राशि के लोगों के लिए अच्छा समय लेकर आने वाला है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मगर अपने भाई बहनों से रिश्ते को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, कुछ दूरियां आ सकती हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप पैसे उधार देने से पहले सोच विचार कर लें वरना आपका धन फंस सकता है। पारिवारिक कलह भी संभव है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
धनु राशि
सूर्य का ग्रहण धनु राशि पर ही लगने वाला है इसलिए इस आकाशीय घटना का सबसे ज्यादा प्रभाव धनु राशि के लोगों पर ही देखने को मिलेगा। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट संभव है और इस कारण आपका खर्च भी बढ़ सकता है। आप इस दौरान धैर्य से काम लें।
मकर राशि
इस सूर्य ग्रहण के कारण मकर राशि के लोगों का खर्च बढ़ सकता है। शत्रु पक्ष सक्रिय होगा जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। वैवाहिक जीवन में भी कलह पैदा हो सकती है। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि उस लिस्ट में शामिल है जिन्हें इस सूर्य ग्रहण से लाभ मिलने वाला है। आपकी आय में वृद्धि संभव है। आपको अपने परिवार में भी किसी से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
मीन राशि
मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपके वरिष्ठ आपके काम से ज्यादा खुश नहीं होंगे। आपकी नौकरी पर भी बात आ सकती है। आपके ट्रांसफर होने के आसार भी नजर आ रहे हैं।