Just In
- 15 hrs ago
साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर: आर्थिक मामलों में कन्या राशि वाले रहेंगे इस हफ्ते भाग्यशाली
- 17 hrs ago
15 दिसंबर राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आ सकता है आज विवाह का बढ़िया प्रस्ताव
- 1 day ago
14 दिसंबर राशिफल: कर्क राशि वालों का दिन रहेगा आज खुशियों से भरा
- 2 days ago
रोज रोज की नहीं रहेगी टेंशन, महीने में सिर्फ एक बार लेनी होगी ये गर्भनिरोधक पिल
Don't Miss
- News
IAF का नेटवर्क सिस्टम पाकिस्तान से कहीं बेहतर, जेट के इंटर लिंक्ड न होने की बात झूठी: बीएस धनोआ
- Sports
AUS vs NZ: स्टार्क ने ध्वस्त किया कीवी बैटिंग ऑर्डर, 296 रनों से जीते कंगारू
- Movies
एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, शशि थरूर ने धोया - बेवकूफों को भी बोलने का हक है, जेल में मत डालो
- Finance
प्याज ने बना दिया करोड़पति, कर्ज लेकर की थी खेती
- Automobiles
यामाहा आर15 बीएस-6 डीलरशिप में आना हुई शुरू, जानिये कीमत, फीचर्स सहित अधिक जानकारियां
- Technology
PhonePe ने पार किया 5 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन का आंकड़ा
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
जानें 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण आपके आने वाले साल पर क्या असर डालेगा
साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण दिसंबर की 26 तारीख को लगने वाला है। 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा जो 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर की शाम 5 बजकर 32 मिनट से ही प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 26 दिसंबर को पड़ने वाले 2019 के आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि पर कैसा रहेगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर इस ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आपको भाग्य का कम ही साथ मिलेगा। पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। मानसिक तनाव का असर आपकी सेहत पर भी दिख सकता है। ग्रहण के प्रभाव के कारण आपके खर्चों में वृद्धि संभव है।

वृषभ राशि
2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के लोगों के लिए खास नहीं है। जीवन में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन राशि
इस ग्रहण के कारण मिथुन राशि के जातकों का दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत के अलावा नौकरी तथा व्यापर में भी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं।

कर्क राशि
साल के आखिरी सूर्य ग्रहण से कर्क राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। आपको एक सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होगा और आपके विरोधी परास्त होंगे। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 26 दिसंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण कुछ खास नहीं रहने वाला है। संतान पक्ष से आपको कष्ट मिल सकता है। आपकी लव लाइफ में उतार चढ़ाव संभव है। आपके मान सम्मान में भी कमी आ सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस ग्रहण से शुभ फल की प्राप्ति होती नजर नहीं आ रही है। आपको अपने प्रेम तथा वैवाहिक जीवन को लेकर सावधान रहना चाहिए। आप स्वयं तथा अपनी माता के स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें। कामकाज के क्षेत्र में अपने वरिष्ठों से बातचीत के दौरान सावधान रहें।

तुला राशि
ये सूर्य ग्रहण तुला राशि के लोगों के लिए अच्छा समय लेकर आने वाला है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मगर अपने भाई बहनों से रिश्ते को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, कुछ दूरियां आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप पैसे उधार देने से पहले सोच विचार कर लें वरना आपका धन फंस सकता है। पारिवारिक कलह भी संभव है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि
सूर्य का ग्रहण धनु राशि पर ही लगने वाला है इसलिए इस आकाशीय घटना का सबसे ज्यादा प्रभाव धनु राशि के लोगों पर ही देखने को मिलेगा। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट संभव है और इस कारण आपका खर्च भी बढ़ सकता है। आप इस दौरान धैर्य से काम लें।

मकर राशि
इस सूर्य ग्रहण के कारण मकर राशि के लोगों का खर्च बढ़ सकता है। शत्रु पक्ष सक्रिय होगा जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। वैवाहिक जीवन में भी कलह पैदा हो सकती है। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि उस लिस्ट में शामिल है जिन्हें इस सूर्य ग्रहण से लाभ मिलने वाला है। आपकी आय में वृद्धि संभव है। आपको अपने परिवार में भी किसी से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि
मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपके वरिष्ठ आपके काम से ज्यादा खुश नहीं होंगे। आपकी नौकरी पर भी बात आ सकती है। आपके ट्रांसफर होने के आसार भी नजर आ रहे हैं।