Just In
- 8 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
- 9 hrs ago Cow Dreams Meaning: सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
- 10 hrs ago Shukra Gochar 2024: भोग-विलास के कारक शुक्र देव का गोचर जल्द, इन राशियों के शुरू होंगे ऐशो-आराम के दिन
- 10 hrs ago पार्टनर से कितना भी हो प्यार, मगर कभी बर्दास्त न करें उनके ये काम, शादी नर्क बनते नहीं लगेगी देर
Don't Miss
- News AAP सांसद संजय सिंह का दावा- दिल्ली के वोटर यहां की सातों सीट INDIA गठबंधन को देने जा रही
- Education JEE Main Result 2024 Out: NTA ने जारी किया जेईई मेन रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक यहां
- Movies Seema Haider ने पाकिस्तानी प्रेमी का किया खुलासा, कहा- 'मैं उससे शादी करके घर बसाना चाहती थी, लेकिन...'
- Technology OPPO Find X7 Ultra Camera Deep-Dive: स्मार्टफोन पर फोटोग्राफी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का नया उपाय
- Finance IndiGo Airline: आपके एंटरटेनमेंट पर नहीं लगेगा फुल स्टॉप, फ्लाइट में मिलेगी ये खास सर्विस
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
सूर्य ग्रहण 2019: भारत में नहीं आएगा नजर, मगर मिथुन, सिंह और इन 5 राशियों पर होगा असर
जुलाई माह में एक नहीं बल्कि दो आकाशीय घटनाएं होने वाली हैं। इस महीने में पहले सूर्य ग्रहण और फिर चंद्र ग्रहण दोनों लगने वाले हैं। आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष अमावस्या यानि 2 जुलाई 2019 मंगलवार को खग्रास सूर्य ग्रहण लगेगा। यह साल का दूसरा ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा क्योंकि जिस वक्त ये घटना हो रही होगी उस समय भारत में रात का समय होगा। जिन देशों में ग्रहण लगेगा वहां इसका सूतक माना जाएगा।
आपको बता दें कि 2 जुलाई को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर और दक्षिण-मध्य अमेरिका एवं अर्जेंटीना में नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 2 जुलाई की रात लगभग 10 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा जो रात 3 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा।
भारत में भले ही सूर्य ग्रहण नजर ना आए लेकिन इस घटना का प्रभाव सभी 12 राशियों पर जरूर पड़ेगा। इस ग्रहण का नकारात्मक असर मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को सेहत से जुड़े उतार चढ़ाव झेलने पड़ सकते हैं। सिर से संबंधित समस्या आ सकती है। इन्हें कंधे और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहने की संभावना है। साथ ही दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।
Most Read:पति पत्नी का जुड़ा होता है भाग्य, ऐसे काम करने से बीवी को तुरंत रोकें
कर्क राशि
आंखों से जुड़ी समस्या रहेगी। अचानक आपके खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा नहीं रहेगा। मगर आप अपने पुराने ऋण चुकाने में सफल रहेंगे। साथ ही आप अपने शत्रुओं पर विजय पाएंगे।
सिंह राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा क्योंकि आप आय के नए साधन तलाशने में कामयाब रहेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें। चोट या ऑपरेशन की संभावना नजर आ रही है। शिक्षा से जुड़े जातकों को अवरोध का सामना करना पड़ सकता है।
Most Read:इन 6 राशि की लड़कियां बनती हैं खतरनाक सौतन, बचाकर रखें अपना पति
कन्या राशि
आपको कोई आंतरिक डर सता सकता है। सीने की तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। परिवार से जुड़ी कोई समस्या सामने आने की संभावना है। गाड़ी या फिर घर से जुड़ा खर्च इस दौरान आपको चुकाना पड़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। आप सिर दर्द से परेशान रह सकते हैं। पेट से जुड़ा कोई रोग भी आपकी परेशानी का सबब बन सकता है। शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में तनाव आ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातक इस दौरान सतर्क रहें, आपके शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर उच्च अधिकारी दबाव बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव के साथ शारीरिक रूप से परेशानियां भी सामने आ सकती हैं।
Most Read:छोटी और पतली उंगली वाली महिलाएं होती हैं गुस्सैल और कंजूस
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को संतान पक्ष से परेशानी मिल सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। आपकी सेहत कुछ खास नहीं रहेगी। इस वजह से आप हर काम को लेकर आलस दिखा सकते हैं।