Just In
- 1 hr ago क्रॉच एरिया के फंगल इंफेक्शन की वजह हो सकता है आपका गंदा अंडरवियर, Jock Itching से बचने के लिए करें ये काम
- 3 hrs ago Save Earth Rangoli Design : इन रंगोली डिजाइन से दें पृथ्वी बचाओ का संदेश, यहां से लें आइडिया
- 6 hrs ago Pickle in Diabetes : डायबिटीज में आम का अचार खा सकते है या नहीं? इस सवाल का जवाब जानें
- 6 hrs ago गर्मी में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को पसंद आएगी मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी, यह रही रेसिपी
Don't Miss
- Technology itel S24 की भारत में जल्द होने जा रही धमाकेदार एंट्री, पहले ही जान लें सभी डिटेल्स
- Movies लव आज कल एक्ट्रेस ने कास्टिंग डायरेक्टर के साथ गुपचुप रचाई शादी, पहली तस्वीरों और वीडियो से मचा बवाल
- News Delhi Metro: इत्मिनान से बैठकर लड़ता दिखा शख्स, मेट्रो में पहले नहीं देखी होगी ऐसी लड़ाई
- Finance Antyodaya Scheme से क्या लाभार्थियों को मिल रहा है फायदा, क्या बन रहा है उनका जीवन बेहतर
- Education UP Board 10th Toppers List 2024 Out: प्राची निगम ने किया हाई स्कूल में टॉप, डाउनलोड करें PDF
- Automobiles Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का किफायती वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानिए कितनी होगी कीमत?
- Travel 5 शहर जो जुझ रहे हैं अत्यधिक भीड़ की समस्या से, अभी ड्रॉप कर दें यहां घूमने जाने का प्लान
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
अक्षय तृतीया के दिन सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा आने वाला समय
सूर्य देव को सभी ग्रहों में उच्च माना गया है। सूर्य ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करने वाले हैं। इसका प्रभाव किसी न किसी रूप में सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि 14 मई को सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। अगले एक महीने तक वो इसी राशि में विराजमान रहेंगे और फिर 15 जून को वो मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 14 मई को सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय ठीकठाक रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। वैवाहिक जीवन के लिए ये समय सुखद है। इस राशि के विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कामकाज के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
वृषभ राशि
सूर्य का यह गोचर इसी राशि में होने जा रहा है। इससे आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में आप अपने अंदर एक विचित्र ऊर्जा महसूस करेंगे और इसकी मदद से आप अपनी समस्याओं को स्वयं हल करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आपको अपने व्यवहार में सुधार लेन की सलाह दी जाती है। कामकाज के क्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातक अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। इस अवधि में किसी अच्छी जगह निवेश करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में सावधान रहें, आपकी कोई बात किसी करीबी का मन दुखा सकती है। आपको अपना हुनर दिखाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। सेहत से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है।
कर्क राशि:
इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर फलदायी रहेगा। आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। निवेश से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति पैदा हो सकती है, समझदारी से काम लें।
सिंह राशि:
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप सकारात्मक ऊर्जा का एहसास करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सूर्य के प्रभाव से आपका यश बढ़ेगा। सेहत के लिहाज से भी ये समय आपके लिए बढ़िया रहेगा।
कन्या राशि:
इस गोचर से अध्यात्म और ध्यान की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कामकाज के क्षेत्र में आप पूरी मेहनत करेंगे। पिता की सेहत का खास ख्याल रखें। विदेशों से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
तुला राशि:
सेहत के लिहाज से ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपको त्वचा से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है। वायरल संक्रमण भी हो सकता है। इस अवधि में अपना स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति आपकी कुछ खास नहीं रहेगी। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। करीबियों के साथ अपने रिश्ते में थोड़ा तनाव आ सकता है।
वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहने की संभावना है। आर्थिक रूप से आप सामान्य से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आप अपने खर्चों में नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे और आप बचत भी कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा। सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
धनु राशि:
इस राशि के छात्रों को लाभ मिलेगा। इस अवधि में शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा मगर आप उनपर विजय हासिल कर लेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी कुछ खास नहीं रहेगी। व्यापारियों को लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। वैवाहिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी।
मकर राशि:
विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको किसी नए स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपका रिश्ता पहले से और अधिक मजबूत होगा। अपने जीवनसाथी पर विश्वास बनाए रखें।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को सूर्य के इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। घर परिवार में तनातनी का माहौल रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।
मीन राशि:
मीन राशि के जातक इस अवधि में एक सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आप सभी चुनौतियों का सामना धैर्य और साहस के साथ करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका रुझान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बढ़ेगी। इस अवधि में आपको आपने परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको अपने साथ साथ अपने परिवार का भी ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।