Just In
- 4 hrs ago Happy Birthday Sachin Tendulkar Wishes: अपने फेवरेट सचिन के 51वें जन्मदिन के मौके पर शेयर करें ये संदेश
- 6 hrs ago Hashimoto : एक्ट्रेस स्मृति खन्ना को प्रेग्नेंसी में हुई ये खतरनाक बीमारी, सीधा गर्भाशय पर करती है हमला
- 7 hrs ago नींद में आंखे खोलकर बोलते हैं विक्की कौशल, कितना खतरनाक हो सकता है ये स्लीपिंग डिसऑर्डर!
- 9 hrs ago ये शख्स हैं चलता-फिरता शराबखाना, इस अनोखी बीमारी की वजह से पेट में बनती है शराब
Don't Miss
- News ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मामले में धोनी को पछाड़ा, ऐसा करने वाले बने CSK के पहले कप्तान
- Education UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा? चेक करें डेट और टाइम
- Movies मलाइका अरोड़ा के इन 8 कटिंग ब्लाउज को करें ट्राई, 500 की साड़ी में भी लगेगी हजारों की डिजाइनर साड़ी
- Automobiles KIA की इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग्स, भरपूर सुरक्षा सुविधाओं से है लैस
- Technology Realme C65 5G भारत में 10 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
- Travel IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन
- Finance Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ, ऐसे करें तुरंत चेक
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
क्रिसमस गिफ्ट आईडिया: इस बार दोस्तों को उनकी राशि के अनुसार दें तोहफे
क्रिसमस त्योहार को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। दिसंबर माह शुरू होते ही इस पर्व को लेकर तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। ईसाई धर्म के लोग यह दिन ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। मगर ये त्योहार सिर्फ ईसाई ही नहीं, बल्कि दूसरे धर्म को मानने वाले लोग भी सेलिब्रेट करते हैं।
क्रिसमस के मौके पर लोग परिवार और दोस्तों को तोहफे भी देते हैं। अगर आप भी अपने करीबी लोगों को क्रिसमस गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो ये लेख आपकी मदद कर सकता है। जानते हैं कि आप अपने दोस्तों और परिवार वालों की राशि के अनुसार उन्हें क्या गिफ्ट दे सकते हैं।
मेष
मेष राशि के जातकों को आप कलरफुल स्कार्फ या हैट तोहफे में दे सकते हैं। इन्हें कोई नया टेक गैजेट या फिर स्पोर्ट्स से जुड़ी चीज भी गिफ्ट कर सकते हैं।
वृषभ
इस राशि के लोगों को छोटी और क्यूट चीजें अच्छी लगती हैं। साथ ही ये उसमें कंफर्ट भी ढूंढते हैं। इस क्रिसमस पर आप चॉकलेट बॉक्स या फिर बढ़िया वाइन दे सकते हैं। इसके अलावा एक अच्छा ब्लैंकेट भी दे सकते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को किताबों और फिल्मों का शौक होता है। इनके लिए आपको क्रिसमस गिफ्ट ढूंढने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। आप कोई अच्छी किताब या फिर किसी डिजिटल प्लेटफार्म का सब्सक्रिप्शन दे सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को आप कुकिंग से जुड़ी कोई किताब दे सकते हैं। आप होम डेकोर का आइटम भी गिफ्ट कर सकते हैं।
सिंह
अगर आपका बजट अच्छा है तो इस राशि के लोगों को आप गोल्ड ज्वेलरी दे सकते हैं। इनकी पर्सनालिटी काफी स्ट्रांग होती है। आप इन्हें स्टाइलिश ऑउटफिट भी गिफ्ट कर सकते हैं।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को आप खूबसूरत कैंडल सेट या फिर कुकवेयर सेट दे सकते हैं। ये इन्हें काफी पसंद आएंगे। इसके अलावा आप चाहें तो इन्हें फोटो फ्रेम भी दे सकते हैं।
तुला
इस राशि के लोग आमतौर पर फूडी होते हैं। इन्हें आप खाने के लिए कोई खास आइटम तोहफे में दे सकते हैं। आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट में इन्हें डिनर के लिए भी ले जा सकते हैं।
वृश्चिक
आमतौर पर इस राशि के लिए अपने में मस्त रहते हैं। आप इन्हें खूबसूरत सा स्कार्फ़ या एक अच्छा स्वेटर गिफ्ट कर सकते हैं।
धनु
धनु राशि के लोगों को घूमने फिरने का शौक होता है। आप ऐसे में उन्हें घूमने के दौरान इस्तेमाल होने वाले सामान दे सकते हैं। आपका बजट अगर इजाजत देता है तो उन्हें ट्रेवल वाउचर भी गिफ्ट कर सकते हैं।
मकर
मकर राशि के लोग काफी मेहनतकश होते हैं। ये चीजों की कीमत समझते हैं। आप इन्हें कुछ भी अच्छा गिफ्ट कर सकते हैं जिसे ये दिल से लगाकर रखेंगे।
कुंभ
इस राशि के लोगों को तकनीकी चीजों से काफी लगाव होता है। आप इन्हें कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान तोहफे में दे सकते हैं।
मीन
इस राशि के लोग रोमांटिक होने के साथ काफी सेंसेटिव भी होते हैं। ये दूसरों से सिर्फ प्यार और अपनेपन की उम्मीद करते हैं। आप इन्हें ब्यूटी से जुड़े आइटम जैसे बाथ ऑयल, परफ्यूम आदि दे सकते हैं।