For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सौभाग्यशाली हैं ये तीन राशियां, इन्हें मिलता है शिवजी का विशेष आशीर्वाद

|

भगवान शिव को यूं ही भोलेनाथ नहीं कहा जाता है, वो दिल से भी बहुत भोले हैं और उन्हें प्रसन्न करना भी अन्य देवी देवताओं की तुलना में ज्यादा सरल माना गया है। शिव शंकर अपने भक्तों पर खूब सारा आशीर्वाद बरसाते रहते हैं। हर भक्त स्वयं को शिवजी के करीब पाता है। सच्चे मन और अच्छी भावना से की गयी हर प्रार्थना भोलेनाथ स्वीकार कर लेते हैं। मगर ज्योतिष के जानकारों की मानें तो कुछ ऐसी राशियां हैं जो शिवजी को ज्यादा प्रिय हैं। आज जानते हैं कि ऐसी कौन सी तीन सौभाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें भोले बाबा का विशेष आशीर्वाद मिलता है।

मेष

मेष

शिवजी को मेष राशि बेहद प्रिय है। इस राशि के जातकों के जीवन में भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहता है। इन्हें जीवन में सुख समृद्धि मिलती है। कम मेहनत के बाद भी इनके सारे काम बन जाते हैं। भविष्य में भी आप शंकर भगवान कि कृपादृष्टि पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल जरुर चढ़ाएं। सावन के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ साथ ओम नमः शिवाय मंत्र का जप जरुर करें।

रक्षाबंधन 2020: इस साल रहेगा लगभग 12 घंटे का मुहूर्त, जानें तिथि और शुभ संयोगरक्षाबंधन 2020: इस साल रहेगा लगभग 12 घंटे का मुहूर्त, जानें तिथि और शुभ संयोग

मकर

मकर

मकर राशि के जातकों पर शिव और शनि दोनों की कृपा बरसती है। इस राशि के लोगों को शिव की आराधना जरुर करनी चाहिए। भोलेनाथ का आशीर्वाद इन्हें जल्दी प्राप्त होता है। उनकी कृपा से ही मकर राशि पर आने वाली मुसीबतों का भार कम हो जाता है। मकर राशि के लोगों को अपने जीवन में शिवजी का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से भी आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ

कुंभ

कुंभ राशि के जातक भी बहुत भाग्यशाली हैं। मकर के साथ साथ कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इन दोनों ही राशियों को महादेव की विशेष कृपा मिलती है। कुंभ राशि के लोगों को शिव जी की आरधना करनी चाहिए। सावन के महीने में ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें। आने वाले समय में भी आपको कष्टों से राहत मिलती रहेगी।

Most Read: सपने में ये चीजें दिख जाए तो समझिए खुलने वाला है किस्मत का दरवाजाMost Read: सपने में ये चीजें दिख जाए तो समझिए खुलने वाला है किस्मत का दरवाजा

English summary

These Are The Lord Shiva's Favourite Zodiac Signs

These three zodiac signs considered as the favorite of lord Shiva. check out the list.
Desktop Bottom Promotion