Just In
- 1 hr ago Watermelon in Uric Acid : तरबूज खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है या घटता, जानें खाएं या न खाएं?
- 2 hrs ago Rash Under Breast: ब्रेस्ट के नीचे रैशेज ने कर दिया हाल बुरा, इन घरेलू इलाज से छुटकारा पाए
- 3 hrs ago Mahavir Jayanti 2024: कब मनाया जाएगा जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व महावीर जयंती, जानें इसका इतिहास
- 5 hrs ago LokSabha Chunav 2024 : सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार... इन संदेशों से लोगों को वोटिंग के लिए करें प्रेरित
Don't Miss
- Movies 'लव सेक्स धोखा 2' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, फैंस हुए एक्साइटेड
- News सच में होते थे वासुकी नाग, गुजरात में वैज्ञानिकों को मिले शरीर के अंश, आकार जानकर उड़ जाएंगे होश
- Technology OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानिए क्या कुछ होगा खास
- Automobiles अब Royal Enfield की बाइक से करें वर्ल्ड टूर, नई बाइक खरीदने की भी नहीं होगी जरुरत, जानें प्लान
- Finance Tesla In India: भारत में ईलेट्रिक व्हीकल पॉलिसी की बैठक में Tesla का सलाहकार शामिल, क्या भारत में आएगी ये EV
- Travel दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कौन से स्टेशनों से होकर गुजरेगी? और कौन से रूट्स हैं प्रस्तावित?
- Education JAC 10th Toppers List 2024:झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट जारी, ज्योत्सना ज्योति ने 99.2% से किया टॉप, चेक list
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों की खुलने वाली है किस्मत
शुक्र ग्रह व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, रोमांस आदि को प्रभावित करता है। जिन जातकों का शुक्र ग्रह मजबूत होता है उन्हें जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं। शुक्र ग्रह 22 जून, 2021 को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र 17 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस परिवर्तन से कुछ जातकों को अच्छे नतीजे मिलेंगे तो वहीं कुछ राशियों के जीवन में कठिनाईयां आ सकती हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 22 जून, मंगलवार को शुक्र ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।
मेष राशि:
इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर ठीकठाक रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। साथ ही बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। इस अवधि में भौतिक सुख-सुविधा में इजाफा होगा।
मिथुन राशि:
इस राशि के नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
कर्क राशि:
शुक्र ग्रह मिथुन से निकलकर इसी राशि में प्रवेश करने जा रहा है। आपके लिए ये गोचर काफी अच्छा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाज में आपको सफलता प्राप्त होगी। लोग आपकी पर्सनालिटी से काफी प्रभावित होंगे।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का उचित ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर अनुकूल रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही इस अवधि में आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय ठीकठाक रहेगा। हालांकि आपको पैसों के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। निवेश के लिए ये समय कुछ ठीक नहीं है। इस मामले में किसी बड़े और जानकार की सलाह लेना ही बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों को नए अवसर मिलने की उम्मीद है। मगर आपको सफलता हासिल करने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। विदेश से जुड़े किसी कनेक्शन से लाभ मिल सकता है।
धनु राशि:
इस अवधि में आपको अपने शत्रु पक्ष से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। वो आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक लेनदेन करते समय सावधान रहें। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के साथ व्यापार करने वाले लोगों को भी लाब मिल सकता है। इस अवधि में पुराने अटके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।
कुंभ राशि:
इस राशि के लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी बात किसी अपने का दिल दुखा सकती है। काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। इस अवधि में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, इन्हें हाथ से जाने न दें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि:
शुक्र के इस गोचर का अनुकूल प्रभाव मीन राशि का जातकों पर पड़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर के लिहाज से भी ये समय अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।