For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों की खुलने वाली है किस्मत

|

शुक्र ग्रह व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, रोमांस आदि को प्रभावित करता है। जिन जातकों का शुक्र ग्रह मजबूत होता है उन्हें जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं। शुक्र ग्रह 22 जून, 2021 को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र 17 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस परिवर्तन से कुछ जातकों को अच्छे नतीजे मिलेंगे तो वहीं कुछ राशियों के जीवन में कठिनाईयां आ सकती हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 22 जून, मंगलवार को शुक्र ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:

मेष राशि:

इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर ठीकठाक रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। साथ ही बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। इस अवधि में भौतिक सुख-सुविधा में इजाफा होगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि:

इस राशि के नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।

कर्क राशि:

कर्क राशि:

शुक्र ग्रह मिथुन से निकलकर इसी राशि में प्रवेश करने जा रहा है। आपके लिए ये गोचर काफी अच्छा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाज में आपको सफलता प्राप्त होगी। लोग आपकी पर्सनालिटी से काफी प्रभावित होंगे।

सिंह राशि:

सिंह राशि:

सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का उचित ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि:

कन्या राशि:

कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर अनुकूल रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही इस अवधि में आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।

तुला राशि:

तुला राशि:

तुला राशि के जातकों के लिए ये समय ठीकठाक रहेगा। हालांकि आपको पैसों के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। निवेश के लिए ये समय कुछ ठीक नहीं है। इस मामले में किसी बड़े और जानकार की सलाह लेना ही बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि:

इस राशि के जातकों को नए अवसर मिलने की उम्मीद है। मगर आपको सफलता हासिल करने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। विदेश से जुड़े किसी कनेक्शन से लाभ मिल सकता है।

धनु राशि:

धनु राशि:

इस अवधि में आपको अपने शत्रु पक्ष से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। वो आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक लेनदेन करते समय सावधान रहें। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें।

मकर राशि:

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के साथ व्यापार करने वाले लोगों को भी लाब मिल सकता है। इस अवधि में पुराने अटके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि:

इस राशि के लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी बात किसी अपने का दिल दुखा सकती है। काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। इस अवधि में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, इन्हें हाथ से जाने न दें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि:

मीन राशि:

शुक्र के इस गोचर का अनुकूल प्रभाव मीन राशि का जातकों पर पड़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर के लिहाज से भी ये समय अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

English summary

Venus Transit in Cancer on 22 June 2021: Effects on Zodiac Signs in Hindi

Venus Transit in Cancer Effects on Zodiac Signs in Hindi: The Venus Transit in Cancer will take place on 22 June 2021.
Desktop Bottom Promotion