For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बिना कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट के फुलर लिप्स के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

|

महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए मेकअप करती हैं। मेकअप लिपस्टिक के बिना अधुरा माना जाता है। महिलाएं मेकअप करने के लिए काजल, लाइनर और लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। पतले और छोटे लिप्स पर लिपस्टिक अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में पतले और छोटे लिप्स वाली महिलाओं का कॉन्फिडेंट कम रहता है। महिलाएं होंठों को सही शेप देने के लिए सर्जरी का सहारा लेती है, लेकिन सर्जरी होर कोई नहीं करा सकता है। क्या आप जानती है कुछ घरेलू उपाय की मदद से लिप्स को फ्लफी और मोटा बना सकती हैं।

Fuller Lips

दालचीनी आयल
पतले और छोटे लिप्स को मोटा बनाने का आप दालचीनी ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। दालचीनी ऑयल को सीधे लिप्स पर लगाने की बजाए लिप बाम में मिलाकर लगाएं। रात सोने से पहले लिप्स पर बाम लगाकर 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। रात भर लिप्स पर दालचीनी का तेल लगा रहने दें। इससे आपके होठ फ्लफी और मोटे नजर आएंगे।

नारियल तेल और चीनी स्क्रब
स्क्रब करने से भी लिप्स मोटे लगते हैं। चीनी और नारियल तेल को मिलाकर होठों की मसाज करें, इसके बाद अपने लिप्स साफ कर दें। स्क्रब करने से लिप्स के डेड स्किन हट जाती हैं। नारियल तेल और चीनी का स्क्रब करने से लिप्स पिंक और फ्लफी नजर आते हैं।

पुदीना ऑयल
पुदीना ऑयल ऑयल सेहत के साथ साथ स्किन केयर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप पतले होंठों से परेशान है तो आप पुदीना ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीना के ऑयल का इस्तेमाल कर लिप्स को फ्लफी और मोटा बना सकते हैं। पुदीना ऑयल का इस्तेमाल कर ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है।

Fuller Lips

आंखों की थकान को दूर करने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपायआंखों की थकान को दूर करने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

English summary

Best Home Remedies To Get Fuller Lips In Hindi

Skin Care Tips: Best Home Remedies To Get Fuller Lips In Hindi. Read On.
Story first published: Wednesday, July 7, 2021, 17:44 [IST]
Desktop Bottom Promotion