Just In
- 11 min ago Mahavir Jayanti 2024: कब मनाया जाएगा जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व महावीर जयंती, जानें इसका इतिहास
- 1 hr ago LokSabha Chunav 2024 : सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार... इन संदेशों से लोगों को वोटिंग के लिए करें प्रेरित
- 2 hrs ago नारियल पानी Vs नींबू पानी, गर्मियों में हाइड्रेड रहने के लिए क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?
- 4 hrs ago Mukesh Ambani Quotes On Success: हर युवा को प्रेरित करते हैं मुकेश अंबानी के ये विचार
Don't Miss
- News siddhi news: इस गांव में लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया, अभी तक एक भी वोट नहीं डाला गया
- Finance Gold Mutual Funds Investment: क्या गोल्ड म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना है आपके लिए फायदेमंद?
- Education JAC 10th Result Marksheet Download: झारखंड बोर्ड 10वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
- Movies Loksabha Elections 2024: रजनीकांत से लेकर विजय तक, इन सितारों ने आम लोगों संग लाइन में खड़े होकर डाले वोट
- Travel दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स की लिस्ट में दिल्ली का IGI एयरपोर्ट भी शामिल
- Automobiles नई Land Rover Defender के साथ नजर आयी बॉलीवुड सिंगर Neha Kakkar, कीमत जान होश उड़ जाएंगे!
- Technology Samsung Galaxy M35 भारत में 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, यहां जानें सबकुछ
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
इन आयुर्वेदिक उपचार से झड़ते बालों को बोलें गुडबाय
बालों का झड़ना, रूखा होना या फिर उनका पतला होना कोई आम बात नहीं है। ये सभी चीजें वक्त के साथ साथ और भी ज्यादा बढ गई हैं। पहले के जमाने में जब महिलाओं का अच्छा खान-पान होता था और खुद की देखभाल करने का समय होता था, तब उनके बाल खुद ब खुद अच्छे हो जाया करते थे।
मगर आज ज्यादातर महिलाएं नौकरियां करती हैं, जिसके चलते उनके बालों का हाल बेहाल हो गया है। वैसे आयुर्वेद में हर चीज का उपचार है। अगर आपके बाल काफी रूखे, पतले और झड रहे हैं तो हमारे बताए हुए आयुर्वेदिक उपचार करना ना भूलें।
1. भृंगराज
यह बालों का झड़ना रोकने और बालों को घना बनाने में भी यह बेहद उपयोगी होता है। इसके इसी गुण के कारण हर हेयरकेयर उत्पाद में जरुर इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल का प्रभाव आपको काफी जल्दी देखने को मिल सकता है।
सामग्री-
- 5-6 सूखा भृंगराज पाव
- 6 चम्मच आंवला पावडर
- पानी
- 6 चम्मच सूखा शिकाकाई पावडर
- 2 कप पानी
- 2 चम्मच सूखा ब्राह्मी पावडर
- 2 चम्मच सूखा आंवला पावडर
- 2 चम्मच अश्वगंधा पावडर
- ½ कप दही
- मुठ्ठीभर नीम की पत्तियां
- 2 कप पानी
- 2 चम्मच मेथी
- 2 चम्मच हरी दाल
- 1 चम्मच नींबू का रस
- मुठ्ठीभर कडी पत्ती
लगाने का तरीका
इन पत्तियों को थोड़े से पानी के साथ मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को सिर पर लगा कर 20 मिनट तक रखें। फिर आप इसे शैंपू से धो लें। इसके पेस्ट में तुलसी या आमला भी मिक्स किया जा सकता है।
2. आंवला
आंवला रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है, रूसी (डैंड्रफ) को दूर करता है तथा सिर की त्वचा के रोम छिद्रों को खोलता है जिससे सिर की त्वचा से प्राकृतिक तेलों का उत्पादन होता है।
सामग्री-
लगाने का तरीका
1 कटोरे में दोंनो चीजों को मिक्स कर लें और पेस्ट बना ले। फिर बालों को दो हिस्सो में बांटे और पेस्ट को सिर और बालों में लगाएं। फिर इसे 30 मिनट तक लगा कर छोड़ दें और फिर शैंपू से धो लें। आप इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।
3. शिकाकाई
शिकाकाई बालों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, सी, के और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बालों को पोषण देने के साथ उनका विकास भी करते हैं। आप चाहें तो अपने नारियलतेल में शिकाकाई भी मिक्स कर सकती हैं।
सामग्री-
एक जग में इन दोनों को भिगो कर रख दें, जिससे यह बाद में शैंपू की तरह यूज़ हो सके। बाद में पानी से सिर को गीला कर के शिकाकाई शैंपू से सिर को धुलें। ऐसा पांच मिनट तक करें। आप इस विधि को हर दूसरे दिन प्रयोग कर सकते हैं।
4. ब्राह्मी
यदि आपको बालों से सम्बंधित कोई समस्या है जैसे बाल झड़ रहे हों तो परेशान न हों बस ब्राह्मी को लगाएं।
सामग्री-
बनाने का तरीका
सभी सामग्रियो को मिक्स करें और एक स्मूथ पेस्ट बनाएं। फिर बालों को दो हिस्से में बांटें और उस पर जड़ से इस पेस्ट को लगाएं। एक बार जब बाल पूरी तर से कवर हो जाएं तब 1 घंटे के लिये इसे यूं ही छोड़ दें। बाद में सिर को गुनगुने पानी से धो लें।
5. नीम
नीम का रेगुलर यूज़ आपके सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढाएगा और बालों की जड़ों को मजबूत करेगा। यह रूसी से भी छुटकारा दिलाता है।
सामग्री
बनाने की विधि
नीम की पत्तियों को 15 मिनट के लिये पानी में उबाल लें और फिर ठंडा करने के लिये रख दें। जब पानी ठंडा हो जाए तब इसे छान लें। बालों को शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को दुबारा गीला कर लें। इसके बाद बालों को किसी भी तरह से ना धोएं। इस चीज को हफ्ते में तीन बार प्रयोग कर सकते हैं।
6. मेथी
मेथी हर घर में इस्तेमाल की जाती है। आप इससे बालों को सुदंर बना सकती हैं और उनका झड़ना रोक सकती हैं। अगर सिर में रूसी है तो भी मेथी काफी अच्छी होती है।
सामग्री-
बनाने की विधि -
इन सभी चीजों को मिक्स कर के पेस्ट बना लें। फिर इसे शैंपू की तरह यूज करें। यह एक प्रभावी घरेलू उपचार है। आप इस विधि को हफ्ते में दो बार यूज कर सकती हैं, जिससे अच्छा रिजल्ट मिले।