Just In
- 3 hrs ago
रोज रोज की नहीं रहेगी टेंशन, महीने में सिर्फ एक बार लेनी होगी ये गर्भनिरोधक पिल
- 5 hrs ago
अनुभवों से सीखती है हर मां, स्तनपान कराने वाली मां से ना कहें ये बात
- 11 hrs ago
13 दिसंबर राशिफल: तुला राशि वाले रहेंगे आज तनाव मुक्त, कैसा रहेगा आपके दिन का हाल
- 21 hrs ago
स्पोर्ट्स ब्रा से जुड़ी ये बातें होनी चाहिए मालूम, जिम ना जाने वाली लड़कियां भी पहन सकती है इसे
Don't Miss
- Movies
12/12 के दिन दोपहर 21:21 बजे लॉन्च किया 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2' का ट्रेलर लांच
- News
मंदिर के बहाने जबरदस्ती होटल ले गया दोस्त, रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, गिरफ्तार
- Automobiles
नए साल से मर्सिडीज-बेंज और निसान की कारें होंगी महंगी, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत
- Finance
शेयर बाजार : सेंसेक्स में 428 अंक की तेजी के साथ बंद
- Sports
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, ड्वेन ब्रावो ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का ऐलान
- Technology
Dating App के चक्कर में एक इंसान ने लुटा दिए 73.5 लाख रुपए
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
हेयरफॉल और डैंड्रफ को रोकेगा अंगूर से बना हेयरमास्क, बालों का बढ़ेगा वॉल्यूम
अंगूर के फल हर किसी के फेवरेट होते हैं। अंगूर में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि विटमिन सी, के, एंटी-ऑक्सिडेंट्स और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स। इसके अलावा इनमें कलेस्ट्रॉल भी नहीं होता। अंगूर का फल खाने में जितना फायदेमंद होता है। उतना ही ये फल बालों के लिए भी असरदायक होता है।
अंगूर में विटामिन्स, मिनरल्स और कई प्रकार के फाइटोकेमिकल्स जैसे- फेनोलिक एसिड, स्टिलबेन, एंथोसायनिन और प्रोएंथोसायडीन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। जब बात बालों की देखभाल की आती है, तो अंगूर बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। आप चाहे इसका हेयरमास्क लगाकर इसे लगाए या फिर बालों में ऑयल के रुप में।

अंगूर और दही का मास्क
अंगूर का हेयर मास्क बनाने के लिए आधा कप अंगूर लें और उन्हें मैश कर लें। अब उनमें 2 चम्मच दही, 1 चम्मच मेथी और 1 नींबू निचोड़कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से बालों पर लगा लें और हेयर कैप लगाकर 2 घंटों के लिए छोड़ दें। 2 घंटे बाद पानी से धो दें और फिर शैंपू कर लें। इस मास्क को हफ्ते में 3 बार बालों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में बाल सिल्की, शाइनी और हेल्दी हो जाएंगे।

अंगूर, नारियल का तेल और शहद का मास्क
अंगूर को नारियल के तेल के साथ मिलाकर लगाने से भी फायदा मिलता है। इसके लिए एक कप अंगूर के रस में 1 ढ़क्कन नारियल का तेल और आधा चम्मच शहद मिला लें और उससे बालों की अच्छी तरह मसाज करें। आधे घंटे बाद शैंपू कर लें। बालों में इन दो हेयर मास्क लगाने से कुछ ही दिनों में असर दिखना शुरू हो जाएगा।

अंगूर का तेल भी होता है बेहतर
अंगूर के बीजों से बना तेल भी आपके बालों को हेयरफॉल से बचाने के साथ आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। बालों की देखभाल के लिए अंगूर का तेल काफी अच्छा माना जाता है। इसका इस्तेमाल स्पा में सिर की मालिश के लिए किया जाता है।
Most Read : बालों में हो गया डैंड्रफ तो लगाएं टमाटर का जूस, इसके है और भी फायदे
यह आपके बालों की समस्या जैसे रूसी को को दूर करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और रूखे बेजान बालों का इलाज भी करता है। अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं बालों के लिए अंगूर का इस्तेमाल कैसे करें।