For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

स्ट्रेट, कर्ल्स या वेव, आप पर क्या करेगा सूट- ट्रेंड में क्या है जानें हेयर स्टाइल्स का बजट

By Shilpa Bhardwaj
|

हर महिला स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए अक्सर मेकअप और हेयर स्टाइल का सहारा लेती हैं। किसी भी महिला की खूबसूरती में उनके बालों का बहुत बड़ा हाथ होता हैं। स्टाइलिश लुक के लिए ट्रेंडी हेयर स्टाइल बहुत जरुरी होता हैं।

Best Haircuts to try in Spring Season

वहीं इन दिनों कई हेयर स्टाइल ट्रेंड कर रहे हैं। कुछ महिलाएं स्ट्रेट बाल कैरी कर रही हैं तो वहीं कुछ महिलाएं वेव हेयरस्टाइल कैरी कर रही हैं। कुछ महिलाओं को सिंपल लुक पसंद होता हैं। अगर आपको भी सिंपल लुक पसंद है तो आप सीधे बाल कर सकते हैं। वहीं कुछ गर्ल्स सेक्सी और हॉट लुक चाहती हैं। आपको भी हॉट लुक चाहिए तो आप वेवी हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं। चलिए जानते है कि स्ट्रेट, कर्ल्स या वेव कौन सा हेयर स्टाइल फैशन में है।

स्ट्रेट हेयर

स्ट्रेट हेयर

बदलते लाइफस्टाइल में फैशनेबल दिखने की इस दौड़ में हर महिला अपने आपको स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। स्टाइलिश लुक के लिए स्टाइलिश कपड़ो के साथ साथ बालों का भी बहुत बड़ा रोल होता हैं। स्ट्रेट हेयर आपको बहुत सिंपल लुक देता हैं। कुछ गर्ल्स को सिंपल लुक पसंद होता हैं। अगर आपको भी कैटरीना कैफ की तरह सिंपल लुक पसंद है तो आप अपने बालों को सीधे कर सकती हैं।

हेयरस्टाइल चुनने का सही तरीका- चेहरे के आकार के हिसाब से बनाएं बालहेयरस्टाइल चुनने का सही तरीका- चेहरे के आकार के हिसाब से बनाएं बाल

कर्ली हेयर

कर्ली हेयर

कुछ लोगों को सीधे बाल पसंद होते है तो कुछ लोगों को कर्ल्स काफी पसंद आते हैं। जिनके बाल सीधे होते हो उन्हें कर्ल्स पसंद होते है जिनके बाल कर्ल्स होते है उनको सीधे बाल पसंद है। लेकिन कर्ल्स हेयर हमेशा ही फैशन में रहता है। कर्ली हेयर करने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। बता दें कि कर्ली बाल देखने में जीतने खूबसूरत लगते है उनको संभालना उतना ही मुश्किल होता हैं। कंडीशनर का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए। कई बार कंडीशनर का इस्तेमाल ना कर पाने की वजह से बाल काफी रुखे रुखे हो जाते हैं।

कभी कर्ली तो कभी बॉय कट, सभी हेयर स्टाइल में सान्या मल्होत्रा लगती हैं कमालकभी कर्ली तो कभी बॉय कट, सभी हेयर स्टाइल में सान्या मल्होत्रा लगती हैं कमाल

वेवी हेयर

वेवी हेयर

इन दिनों वेवी हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक वेवी हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में बना हुआ हैं। चलिए जानते है घर पर कैसे करें वेवी हेयर। वेवी हेयर स्टाइल के लिए अपने सामने के बालो में जैल लगा कर उन्हें सैट कर लें ताकि बाल चिपचिपे ना दिखे। इसके बाद सभी बचे बालों पर जैल लगा कर कैप रोलर लगाकर बालों को कुछ देर के लिए छोड़े दे। 2-3 घंटे बाद बाल को खोल दे बाल खोलने के बाद आपको अपने बाल वेवी नजर आएंगे

कौन सा हेयर स्टाइल है ट्रेंड में

कौन सा हेयर स्टाइल है ट्रेंड में

हेयर स्टाइल की बात करें तो कॉलेज गर्ल्स के बीच वेवी हेयस्टाइल काफी पॉपुलर हैं। वहीं ऑफिस गर्ल्स के बीच सीधे बालों का क्रेज देखने को मिल रहा हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो फिल्म इंडस्ट्री में वेवी हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में हैं। करीना कपूर से लेकर हॉलीवुड स्टार केंडल जेनर ने वेवी हेयर स्टाइल को कैरी किया हुआ है।

ग्लोबल हेयर कलर या हाइलाइट्स, सफेद बालों के लिए सही राय- ट्रेंड से फैशन तक पूरी डीटेलग्लोबल हेयर कलर या हाइलाइट्स, सफेद बालों के लिए सही राय- ट्रेंड से फैशन तक पूरी डीटेल

English summary

Best Haircuts to try in Spring Season

here we are talking about different types Hairstyle which you can try in spring season. Take a look.
Desktop Bottom Promotion