For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टूटते-गिरते बालों से हैं परेशान, तो इस्तेमाल करें दही हेयर मास्क

|

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और गलत खान पान का असर ना केवल सेहत बल्कि बालों पर भी काफी असर पड़ता है। महिलाएं झड़ते गिरते बालों से छुटकारा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। कमजोर बाल, झड़ते बाल और सफेद बालों की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसके बाद भी बालों का झड़ना बंद नहीं होता है। ऐसे में आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर बालों का झड़ना रोक सकते हैं। बालों की देखभाल के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं दही इस्तेमाल करने का तरीका।

दही के फायदे

दही के फायदे

दही बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। झड़ते और गिरते बालों का कारण बालों में पोषण की कमी होती है। दही बालों को पोषण देने काम करता है। हफ्ते में एक बार दही हेयर पैक का इस्तेमाल करें। दही का इस्तेमाल करने से बालों में चमक देखने को मिलती है। तीन से चार महीने बाद आपके बालों में असर दिखना शुरु हो जाएगा। दही में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगा लें। 15 से 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

झुर्रियों और मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें लौंग का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीकाझुर्रियों और मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें लौंग का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

दही और मेथी हेयर मास्क

दही और मेथी हेयर मास्क

अगर आप झड़ते बालों से परेशान है तो आप दही और मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही और मेथी का इस्तेमाल कर हेयरफॉल को रोका जा सकता है। हेयर मास्क बनाने के लिए आधा कप मेथी पाउडर एक कप दही लें। इसे अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। 10 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

World Yoga Day: गिरते और सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, जल्द ही दिखेगा असरWorld Yoga Day: गिरते और सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, जल्द ही दिखेगा असर

दही और अंडा

दही और अंडा

दही और अंडे की जर्दी भी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हेयर मास्क बनाने के लिए एक बाउल में अंडे की जर्दी लें, इसमें दही मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

घने बालों के लिए लगाएं मेथी हेयर मास्क, जानें हेयर मास्क लागने का सही तरीकाघने बालों के लिए लगाएं मेथी हेयर मास्क, जानें हेयर मास्क लागने का सही तरीका

English summary

Curd Hair Pack For Thin And White Hair In Hindi

Here We Are Talking About Hair Care,Curd Hair Pack For Thin And White Hair In Hindi. Read On.
Story first published: Tuesday, June 22, 2021, 15:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion