For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

घने और मुलायम बालों के लिए जाह्नवी कपूर लगाती हैं दही अंडा, जानें हेयर मास्क बनाने का तरीका

|

जाह्नवी कपूर बॉलीवूड की खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। जाह्नवी कपूर अपनी खूबसूरती के लिए होममेड चीजों का इस्तेमाल करती हैं। जाह्नवी कपूर बालों की देखभाल के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना घरेलू नुस्खा शेयर किया है। जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जाह्नवी कपूर ने होममेड हेयर मास्क के बारे में बताया है। जाह्नवी कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि बालों की देखभाल के लिए एक्ट्रेस इसी होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल करती हैं चलिए जानते हैं होममेड हेयर मास्क बनाने का तरीका।

Janhvi Kapoor

होममेड हेयर मास्क बनाने का तरीका
जाह्नवी कपूर हेयर मास्क बनाने के लिए अंडे और दही का इस्तेमाल करती हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए दो चम्मच दही लें। इसके बाद दही में एक अंडा मिलाएं अंडा मिलाने के बाद शहद और कोकोनट मिल्क मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें।

Janhvi Kapoor

होममेड मास्क लगाने का तरीका
जाह्नवी कपूर ने वीडियो में बताया है कि वह मास्क लगाने से पहले बालों में तेल लगाती है। एक्ट्रेस बालों की देखभाल के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। तेल से बालों की मालिश करने के बाद बालों में हेयर मास्क लगाती हैं। हेयर मास्क लगाने के 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लेती हैं।

Janhvi Kapoor

English summary

Janhvi Kapoor Use DIY Egg And Curd Hair Mask For Thick Hair In Hindi

Janhvi Kapoor Use DIY Egg And Curd Hair Mask For Thick Hair In Hindi. Read On.
Story first published: Friday, December 17, 2021, 23:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion