For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लॉकडाउन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया सिल्की बालों का राज

By Shilpa Bhardwaj
|

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज के समय में ग्लोबल स्टार है। लेकिन सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा अपने देसी अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। लॉकडाउन के दौरान जहां स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने ब्यूटी सीक्रेट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बालों और त्चचा की देखभाल के टिप्स बता रही हैं।

Priyanka Chopra

वीडियो में प्रियंका ने बताया है कि ववह बालों का ध्यान कैसे रखती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने घरेलू चीजों से बालों की देखभाल के टिप्स दिए हैं। उन्होंने दही, एक चम्मच शहद और अंडे से बालों के लिए पैक बनाया है। सिल्की बालों के लिए दंही, शहद और अंडे के इस पैक को 30 मिनट तक अपने बालों में लगा कर छोड़ दें। 30 मिनट के बाद बेबी शैंपू से अपने बालों को धो लें। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि ये उनकी मां ने उन्हें ये देसी तरीका बताया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के इस ब्यूटी केयर वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा हैं।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरुक करने के लिए वीडियो शेयर करती रहती है। वहीं लॉकडाउन के दौरान चैरेटी कर लोगों की मदद कर रही है। चीन से शुरु हुए कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा अमेरिका में देखने को मिल रहा है। वहीं भारत में भी कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। देश में करोना वायरस के मरीजों की संख्या 17,656 हो गई है। अब तक 559 मरीजों की मौत हो गई है।

दीपिका पादुकोण के सिल्की और घने बालों का राज है नारियल तेल, जानें घरेलू नुस्खेदीपिका पादुकोण के सिल्की और घने बालों का राज है नारियल तेल, जानें घरेलू नुस्खे

English summary

Priyanka Chopra Shares Her Hair Care Secret

Priyanka Chopra Shares Her Secret Recipe For Scalp Treatment, Read On.
Desktop Bottom Promotion