For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कम उम्र में ही बाल हो रहे हैं सफेद तो इस्तेमाल करें लौकी, कुछ ही समय में हो जाएंगे बाल काले

|

आजकल के समय में बहुत ही कम उम्र में बाल सफेद हो जाते हैं। सफेद बालो से छुटकारा पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। बालों का काला करने के लिए लोग केमिकल से लेकर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके बाद भी बाल काले नहीं हो पाते हैं। बाल काले करने के लिए आप लौकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हा बालों को काला करने के लिए लौकी काफी फायदेमंद है। लौकी सेहत के साथ साथ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं लौकी से बाल काला करना का तरीका।

Bottle Gourd

ऐसे करे लौकी का इस्तेमाल
सबसे पहले लौकी को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। इसके बाद लौकी को धूप में सूखा लें। बालों को काला करने के लिए एक कढ़ाई लें। इस कढ़ाई में नारियल तेल डालकर तेल गर्म कर लें। इसके बाद गर्म तेल में लौकी के टुकड़े डालें। इसके बाद तेल को पकने दें। जब तेल का कलर चेंज हो जाएं तो समझ लीजिए आपका तेल बनकर तैयार है। तेल ठंडा होने पर इसे बालों में लगाएं। हफ्ते में दो बार तेल से बालों की मालिश करें।

Bottle Gourd
सफेद बाल काले करने का तेल, इस Ayurvedic Oil से White Hair Black कैसे करें | Boldsky

लौकी की फायदे
लौकी में विटामिन, सोडियम, पोटैशियम, आयरन और फाइबर पाया जाता है। लौकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लौकी शरीर को डिटॉक्स करने के अलावा बालों की समस्याओं को भी दूर करता है। लौकी का इस्तेमाल करने से बालों की जड़े मजबूत होती है।

FAQ's
  • बालों को जड़ से काला कैसे करें?

    बालों को जड़ से काला करने के लिए सरसों के तेल से बालों का मसाज करना शुरु कर दें। सरसों के तेल में मेहंदी डालकर बालों की मसाज करने से बाल काले और मजबूत हो जाएंगे।

  • कौन से विटामिन के कारण बाल सफेद होते हैं?

    विटामिन सी की कमी से बाल सफेद हो जाते हैं। विटामिन सी में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो कि बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करते है। विटामिन सी की कमी का असर बालों पर भी पड़ता है। विटामिन सी की कमी से बाल कम उम्र में सफेद होने लगते हैं।

  • क्या सफेद बाल फिर से काले हो सकते हैं?

    सफेद बालों को नेचुरल तरीके से काला किया जा सकता है। सफेद बालों को काला करने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरुरी है। हेल्दी डाइट से बालों को काला किया जा सकता है।

English summary

Use Bottle Gourd To Get Rid Of White Hair In Hindi

Hair Care Tips: Use Bottle Gourd To Get Rid Of White Hair In Hindi. Read On.
Story first published: Monday, December 20, 2021, 14:36 [IST]
Desktop Bottom Promotion