For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मुलायम और पिंक लिप्स के लिए एक्ट्रेस काजोल करती हैं लिप स्क्रब

|

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी खूबसूरत स्माइल और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का खूबसूरत लुक वायरल रहता हैं। काजोल अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए घरेलू तरीके का इस्तेमाल करती हैं। काजोल अपनी स्किन के साथ साथ अपने लिप्स का भी खास ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस अपने लिप का ध्यान रखने के लिए लिप स्क्रब करती हैं।

lip scrub

लिप स्क्रब करने से मृत कोशिकाएं दूर हो जाती है जिससे लिप्स पिंक और मुलायम हो जाती है वहीं लिपस्टिक लगाने से पहले एक्ट्रेस लिप पर टूथब्रश से स्क्रब करती हैं। सबसे पहले होठों पर ब्रश रगड़े और होंठ पर बाम लगाएं।

काजोल अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए काफी पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। फाइन लाइन कम करने के लिए भी एक्ट्रेस पानी पीती हैं। काजोल दिन की शुरुआत गर्म पानी से करती हैं। वह दिन में एक नारियल पानी जरुर पीती हैं। आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए कम से कम 3 लीटर पानी जरुर पिएं। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए एक्ट्रेस हेल्दी डाइट का सेवन करती हैं। लंच में एक्ट्रेस दाल, रोटी और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं।

English summary

Kajol Share Her Beauty Tips On Instagram

Actress Kajol Share Her Beauty Tips On Instagram. Read On.
Story first published: Sunday, January 3, 2021, 1:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion