Just In
- 1 hr ago LokSabha Chunav 2024 : सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार... इन संदेशों से लोगों को वोटिंग के लिए करें प्रेरित
- 1 hr ago नारियल पानी Vs नींबू पानी, गर्मियों में हाइड्रेड रहने के लिए क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?
- 3 hrs ago Mukesh Ambani Quotes On Success: हर युवा को प्रेरित करते हैं मुकेश अंबानी के ये विचार
- 4 hrs ago Happy Birthday Mukesh Ambani: बुलंदियों पर पहुंचकर भी जड़ों को न भूलने वाले मुकेश अंबानी को दें जन्मदिन की बधाई
Don't Miss
- News CSK vs LSG Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
- Movies 'किसी के बाप की इंडस्ट्री..' विद्या बालन ने नेपोटिज्म पर कह डाली ऐसी बात, कइयों को लगेगी मिर्ची!
- Finance Bangalore के लोगों को मिल सकती है चिलचिलाती गर्मी से राहत, आज हो सकती है तेज बारिश
- Automobiles ये हैं देश की टॉप-3 कॉम्पैक्ट SUV! डिजाइन से लेकर फीचर तक में बवाल, Hyundai Creta का है बोलबाला!
- Technology अब यूजर्स Google Drive के वेब वर्जन में कर सकेंगे Dark Mode का यूज, आंखों पर नहीं पड़ेगा जोर
- Education Jharkhand Board 10th Result 2024: कल आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम, कैसे चेक करें JAC Matric Result
- Travel बोरिंग जिंदगी से चाहिए ब्रेक तो घूम आएं ये 6 बटरफ्लाई पार्क, जहां फूलों में रंग भरती हैं तितलियां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
करवा चौथ पर इन मेहंदी डिजाइनों से जीते अपने पिया का दिल
करवा चौथ का व्रत हर सुहागन महिला के लिये बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिये व्रत रखती हैं और रात को श्रृगार कर के प्यारी सी साड़ी पहन कर पूजा करती हैं। इस दिन आप देंखेगी कि मार्केट में काफी महिलाएं हाथों में मेंहदी भी लगवाती हैं।
शादीशुदा महिलाएं, करवा चौथ पर भूल से भी न करें ये 5 गलतियां
सुहागनों के लिए मेहंदी का सही अर्थ करवा चौथ के दिन ही होता है। इनके लिए मेहंदी सौभाग्य की निशानी मानी जाती है।
यदि आप के पास बाजार जाने का समय नहीं है और आप भी इस करवाचौथ अपने हाथों पर मेहंदी की बेहतरीन डिजाइन लगवाना चाहती हैं तो हम आपकी मुश्किल थोड़ी आसान कर देते हैं।
करवा चौथ व्रत 2017: जानें व्रत के महत्व, सरगी और कथा के बारे में
इन दिनों ढेर सारी पैटर्न वाली मेंहदी डिजाइन्स चलन में हैं, जिसमें से आपको फ्लोरल पैटर्न, स्टैंप वाली मेहंदी,पीकॉक और अरेबिक मेहंदी काफी ट्रेंड में हैं।
फ्लोरल डिजाइन मेहंदी
फूल आकृतियां अनेक प्रकार की होती हैं, इसमें गहरी और हल्की ब्राउन रंग के दुहरे शेड्स बने हैं। पंखुडी स्टाइल से हथेलियां और पृष्ठभाग सजे हैं और अंगुलियों पर गहनों जैसी मेहंदी की डिजाइन है। फूलों का कुदरती रूप देने के लिए पंखुडियों को शेड किया गया है।
भारतीय मेहंदी डिजाइन
भारतीय तरीके की डिजाइन वाली मेहंदी में आपको मोर, फूल और बेल आदि जरुर बनाने चाहिये। ये आपके पैरों और हाथों दोंनो में ही बनाए जा सकते हैं। इस तरह की डिजाइन बनाने में लगभग 1 घंटा लग जाता है।
कंगन की डिजाइन वाली मेहंदी
इस प्रकार की डिजाइन आपके हाथों को पूरी तरह से कवर कर लेती है, जिस वजहसे आपको भारी चूडियां और कंगन पहनने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
इंडो अरेबिक डिजाइन
इस मेहंदी डिजाइन में बोल्ड अरेबिक स्टाइल की आउटलाइन बनाई जाती है, जिसमें काफी कठिन भारतीय परांपरिक डिजाइन भरी होती है। आप चाहें तो मेहंदी के बीच में स्टोन लगा सकती हैं।
दुल्हा-दुल्हन डिजाइन
शादी के समय यह मेहंदी काफी दुल्हनों के हाथों में नजर आती है। आप चाहें तो करवा चौथ के दिन भी इसे अपनी हथेलियों पर बना सकती हैं। यह दुल्हा-दुल्हन पैटर्न वाली मेहंदी आपके पति का दिल जरुर छू लेगी।
मल्टी कलर डिजाइन
इन दिनों मल्टीकलर की हिना डिजाइन काफी चलन में है। यह कई डिजाइन के साथ आती है, जिसमें तरह तरह के रंग भरे होते हैं। आप इसमें मोर, फूल-पत्ती और पंख आदि बनवा सकती हैं। मोर वाली डिजाइन में आप नीला रंग भरवाएं, यह काफी अच्छा दिखेगा।