For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

काफी ट्रेंड में चल रहा है अनुष्‍का की शादी का मेकअप, जानें कैसे करें

|

आज जब आप इंस्‍टाग्राम या ट्विटर देखती होंगी तो उसमें अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली की धूम धड़ाके वाली शादी ही नज़र आती होगी। अनुष्‍का के लहंगे से लेकर उनके मेकअप तक खूबसूरती पूरे शोशल मीडिया पर वायल हो रही है। अनुष्‍का का मेकअप काफी मिनिमल था जो कि Puneet B Saini दृारा किया गया था।

अनुष्‍का की स्‍किन काफी साफ है जिसक चलते यह मेकअप लुक उन पर काफी सूट कर रहाथा। जहां हर ब्राइड लाल रंग के जोड़े और लाल रंग के मेकअप में नजर आती हैं वहीं अनुष्‍का शर्मा पूरी गुलाबी नज़़र आईं। इनका ये मेकप लुक काफी खूबसूरत, डिसेंट और क्लासी था।

 how to get the bridal beauty look of anushka sharma

क्‍या आप नहीं चाहेंगी कि आप भी अपनी शादी में अनुष्‍का जैसा ही मेकअप करें और उन्‍हीं की तरह डीसेंट दिखें। अगर हां, तो आइये स्‍टेप बाई स्‍टेप जानते हैं कि उन्‍होंने यह लुक कैसे पाया....

 1. मेहंदी पर अनुष्‍का ने बालों को खुला छोड़ा था

1. मेहंदी पर अनुष्‍का ने बालों को खुला छोड़ा था

मेहंदी के वक्‍त अनुष्‍का ने बोहो लुक कर रखा था, जिसके साथ ही उनके कपड़े काफी रंगीन दिखे। उन्‍होंने ऑरेंज और पिंक लहंगे के साथ फ्लोरल टाप पहना था। अगर मेकअप की बात की जाए तो उन्‍होंने बहुत ही कम मेकअप में यह लुक पाया था। मिनिमल मेकअप के साथ आंखों पर आईलाइनर और न्‍यूट्रल लिप शेड की लिपस्‍टिक लगा रखी थी।

2. फ्लोरल ब्लाउज़ और हॉट पिंक लहंगा पहना मेहंदी पर

2. फ्लोरल ब्लाउज़ और हॉट पिंक लहंगा पहना मेहंदी पर

मेहंदी पर अुनष्का ने फ्लोरल ब्लाउज़ और हॉट पिंक एंड येल्लो सिल्क लहंगा पहना। मेहंदी में अनुष्का को ब्राइट कलर्स वाला बोहो लुक चाहिए था। इसीलिए उन्होंने ये हॉट पिंक रंग चुना।

 3. Engagement में बोल्‍ड आई मेकअप

3. Engagement में बोल्‍ड आई मेकअप

सगाई पर अनुष्का ने सब्यासाची सिग्नेचर गुलकंद बरगंडी रंग की वेलवेट साड़ी चुनी। Puneet B Saini ने उनका मेकअप किया था जिसमें स्‍मोकि आई और बंबी जैसी लैश ने उनका लुक काफी निखार दिया था।

4. वेडिंग डे पर किया काफी कम मेकअप

4. वेडिंग डे पर किया काफी कम मेकअप

मेहंदी की ही तरह अनुष्‍का ने शादी पर भी काफी कम मेकअप करने की सोंची थी। उन्‍होंने पोल्‍की ज्‍वेलरी के साथ embroidered लहंगे का चुनाव किया था। आपको यह समझना चाहिये कि नो मेकअप लुक आपकी खूबसूरती पर काफी प्रभाव डालता है। आपको अनुष्‍का शर्मा का मेकअप बिल्‍कुल भी पेंट किया हुआ नहीं लगेगा। बल्‍कि उन्‍होंने तो बस ब्‍लश और काजल लगा रखा था।

5. खूबसूरत फूलों से सजाया जूड़ा

5. खूबसूरत फूलों से सजाया जूड़ा

इसके अलावा उन्‍होंने अपने बालों में खूबसूरत सा जूड़ा बना रखा था। इस जूड़े में उन्‍होंने ढेर सारे फूल लगा रखे थे, जिसको देख कर काफी अच्‍छा लग रहा था।

6. माथे की बिंदी

6. माथे की बिंदी

अनुष्‍का ने माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगा रखी थी। यह बिंदी उनके एथनिक लुक के साथ काफी सूट कर रही थी।

7. शादी का जोड़ा बना था कीमती रत्‍नों से

7. शादी का जोड़ा बना था कीमती रत्‍नों से

अनुष्का ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। अनुष्का का ये आउटफिट डिज़ाइनर सब्यासाची के 2016 के समर वेडिंग कलेक्शन में से था। लहंगे पर सिल्वर-गोल्ड मेटल के धागों का वर्क था। इसके साथ ही इस लहंगे पर पर्ल और बीड्स का काम भी था।

8. ऐसी थी जूलरी

8. ऐसी थी जूलरी

अनुष्का ने हैंडक्राफ्टिड अनकट डायमंड, पेल पिंक स्पाइनल और बरोक जैपनीज़ मोतियों से जड़ी जूलरी पहनी। ये जूलरी सब्यासाची के हेरिटेड जूलरी कलेक्शन से थी। जिसमें अनुष्का किसी रानी से कम नही दिखाई दें रही है। अनुष्का ने कुंदन ज्वैलरी मे नाक मे एक खूबसूरत सी बड़ी नथ पहनी हुई थी, जो उन पर खूब जंच रही है।

English summary

how to get the bridal beauty look of anushka sharma

It is no surprise that the fans are as delighted to see Anushka married as the actress herself but we can’t stop gushing about how beautifully Anushka pulled off a fresh make-up look by Puneet B Saini.
Desktop Bottom Promotion