Just In
- 1 hr ago Rash Under Breast: ब्रेस्ट के नीचे रैशेज ने कर दिया हाल बुरा, इन घरेलू इलाज से छुटकारा पाए
- 2 hrs ago Mahavir Jayanti 2024: कब मनाया जाएगा जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व महावीर जयंती, जानें इसका इतिहास
- 4 hrs ago LokSabha Chunav 2024 : सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार... इन संदेशों से लोगों को वोटिंग के लिए करें प्रेरित
- 5 hrs ago नारियल पानी Vs नींबू पानी, गर्मियों में हाइड्रेड रहने के लिए क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?
Don't Miss
- News केरल के साथ किसने धोखा किया? ऐसा तो नहीं था 'ईश्वर का अपना देश'!
- Technology बड़े काम की हैं ये 7 विंडो ट्रिक्स, ट्राई करके देखें
- Finance Tesla In India: भारत में ईलेट्रिक व्हीकल पॉलिसी की बैठक में Tesla का सलाहकार शामिल, क्या भारत में आएगी ये EV
- Travel दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कौन से स्टेशनों से होकर गुजरेगी? और कौन से रूट्स हैं प्रस्तावित?
- Movies अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल निभाकर मिली पापुलैरिटी, 40 साल बाद ये बच्चा है दिग्गज डायरेक्टर
- Education JAC 10th Toppers List 2024:झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट जारी, ज्योत्सना ज्योति ने 99.2% से किया टॉप, चेक list
- Automobiles नई Land Rover Defender के साथ नजर आयी बॉलीवुड सिंगर Neha Kakkar, कीमत जान होश उड़ जाएंगे!
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
अगली बार लिपस्टिक खरीदने से पहले इन रखें इन चीज़ों का ख्याल
कुछ महिलाएं सिर्फ रंग के आधार पर ही लिपस्टिक को खरीदती हैं जो कि एक बड़ी गलती साबित हो सकती है।
लिपस्टिक को खरीदने से पहले हर फीमेल को कई सारी बातों को ध्यान में रखना चाहिए ताकि उनके होंठ हमेशा स्वस्थ बने हरें और उन पर कोई दुष्प्रभाव न पड़ें।
सही लिपस्टिक का चयन, होंठो को स्वस्थ बनाएं रखता है और चेहरा भी सुंदर दिखता है। पढिए कि लिपस्टिक को खरीदते समय किन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है:
1. शेड्स -
सही शेड्स का चयन सबसे महत्वपूर्ण होता है। मान लीजिए, आपकी ड्रेस लाइट कलर की है और आपकी बॉडी का शेड डार्क है तो आप पर चटक लाल या औरेंज कलर की लिपस्टिक भद्दी लगेगी। ऐसे में सही शेड यानि नेचुरल कलर की लिपस्टिक ही अच्छी लगेगी।
2. फिनिश -
लिपस्टिक में कई फिनिश होते हैं जैसे- मैट्टी फिनिश या सॉटिन फिनिश आदि। ये फिनिश लिप्स को अलग-अलग लुक देते हैं। अगर आपको लम्बे समय के लिए लिपस्टिक को कैरी करना है तो मैट्टी लिपस्टिक बेस्ट रहती है वहीं सॉटन लिपस्टक शाइन देती है।
3. अंडरटोन -
हर रंग में भी कई प्रकार और उनके शेड्स होते हैं। जैसे- रेड में ब्लड रेड, एप्पल रेड आदि होते हैं जिन्हें आप यूँ ही न खरीद लें। अपनी ड्रेस और अपनी बॉडी के टोन से मिलान करते हुए ही उसे खरीदें।
इसके अलावा, कूलर और डार्कर अंडरटोन भी होते हैं जिनका विशेष ध्यान लिपस्टिक को खरीदते समय रखना चाहिए।
4. ब्रांड -
कभी भी सस्ती या बिना ब्रांड की लिपस्टिक का इस्तेमाल न करें, इससे होंठ चटक सकते हैं क्योंकि उनमें ऐसे तत्व नहीं होंगे जो होंठो को नमी दे पाएं। ब्रांड की लिपस्टिक मंहगी होती हैं लेकिन ये लम्बे समय तक चलती है और इन्हें लगाने से होंठ खराब नहीं होते हैं।
5. न्यूड लिपस्टिक -
न्यूड लिपस्टिक को खरीदना सबसे चुनौती भरा कार्य होता है इसलिए इसे कभी भी ऑनलाइन न लें। इस प्रकार की लिपस्टिक में स्कीन टोन को वॉश आउट करने की क्षमता होती है इसलिए इसे हमेशा ट्राई करने के बाद ही लें।