For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नकली आईलैशेज लगाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

|

नकली आईलैशेज लगाना भी एक आर्ट है। ये देखा भी गया है कि सही आईलैशेज का चुनाव और उसे लगाने के सही तरीके से किसी की खूबसूरती में चार चांद लग सकते हैं। और ये बात सच भी है।

फेक आईलैशेज आपकी आंखों को बड़ा और खूबसूरत दिखा सकता है। आप इनका इस्तेमाल करके अपने पूरे लुक में थोड़ा ड्रामा शामिल कर सकते हैं और इसके लिए आपको सही आईलैशेज का चुनाव करना भी जरूरी है। उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है उसे आप कैसे लगाते हैं।

How To Apply False Eyelashes in Easy Steps

आज आसान स्टेप्स के जरिये जानते हैं कि आप कैसे फेक आईलैशेज लगा सकती हैं और इसके लिए किन किन चीजों की जरूरत है।

आईलैशेज लगाने के लिए चाहिए ये सामान

आईलैशेज लगाने के लिए चाहिए ये सामान

नकली आईलैशेज

मस्कारा

आईलाइनर

आईलैश ग्लू

चिमटी

Most Read:शादी में बचे हैं कुछ दिन तो ऐसे बढ़ाएं बालों की लंबाईMost Read:शादी में बचे हैं कुछ दिन तो ऐसे बढ़ाएं बालों की लंबाई

इन स्टेप्स को करें फॉलो

इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • नकली आईलैशेज लगाना बहुत मुश्किल काम नहीं है। बस इसके लिए आपको समय, थोड़ा धैर्य और इसे लगाने की सही जानकारी की जरूरत है। सबसे पहले अपनी आंखों की असली पलकों को साफ़ करें। आप इसके लिए बिना इस्तेमाल की हुई मस्कारा ब्रश का उपयोग करें और वहां मौजूद किसी भी तरह की गंदगी के कण को साफ़ कर लें। ये करने के बाद अगला स्टेप है फेक आईलैशेज लगाना।
  • इसके लिए आप आईलैश ग्लू लें और बहुत सावधानीपूर्वक फेक आईलैशेज के अंदरूनी हिस्से की स्ट्रिप पर लगएं। आप इस काम के लिए किसी छोटे ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अब अगले स्टेप में, ग्लू लगे हुए आईलैशेज को अपनी आंख के पास लाएं और आपकी जो असली पलकें हैं उसके ठीक ऊपर लगाएं।
  • कुछ मिनट तक रुकें ताकि ग्लू पूरी तरह से सुख जाए। अब दूसरी आंख पर पलक लगाने के लिए भी यही स्टेप्स फॉलो करें।
  • आईलैशेज लगाने के बाद अब अगले स्टेप्स पर चलते हैं और वो है मस्कारा लगाना।
  • अगर आप ड्रामाटिक लुक चाहती हैं तो बस फेक आईलैशेज लगाएं और फिर उसे मस्कारा की मदद से कर्ल कर लें। इस दौरान ध्यान रहे कि फाइनल टच के लिए आप मस्कारा का डबल कोट लगाएं।
  • अब आप आईलाइनर लगाएं। नकली आईलैशेज लगाने की प्रक्रिया में आईलाइनर लगाना काफी अहम स्टेप है। दरअसल इसकी मदद से आप असली और नकली आईलैशेज के बीच के गैप को भर सकते हैं। आप इस काम के लिए लिक्विड आईलाइनर का प्रयोग करें।
  • आईलैशेज लगाने के दौरान इन टिप्स को ध्यान में रखें

    आईलैशेज लगाने के दौरान इन टिप्स को ध्यान में रखें

    • नकली आईलैशेज खरीदने के दौरान उसके साइज पर ध्यान जरूर दें। ये आपके असली आईलैशेज के आकार से मेल खाता हुआ होना चाहिए। अगर नकली आईलैशेज चौड़े हैं तो आप उसे आपकी पलक के आकार के अनुसार पहले ही ट्रिम कर लें।
    • कभी भी अपनी पलक पर ग्लू ना लगाएं। हमेशा नकली आईलैशेज पर इसे लगाएं और इसके लिए छोटे ब्रश का इस्तेमाल करें।
    • आप असली और नकली आईलैशेज के बीच का गैप भरने के लिए लिक्विड आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
    • मस्कारा हमेशा नकली आईलैशेज लगाने के बाद लगाएं ना कि पहले।
    • फेक आईलैशेज लगाए हुए कभी ना सोएं। इससे आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है। आप इसे निकालने के लिए आईलैश रिमूवर या फिर मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
    • नकली आईलैशेज को हमेशा साफ जगह पर और ढक कर रखें।
    • Most Read:होममेड आईलाइनर: इन स्टेप्स को फॉलो करके बनाएं अपना आईलाइनरMost Read:होममेड आईलाइनर: इन स्टेप्स को फॉलो करके बनाएं अपना आईलाइनर

English summary

How To Apply False Eyelashes in Easy Steps

It is very easy to wear fake eyelashes. You simply have to apply glue to the inner seam of the fake eyelash, place it on your original ones, and allow it to dry.
Desktop Bottom Promotion