For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मानसून में कैसा परफ्यूम रहता है सही

|

मानसून आने पर कपड़ों का बहुत ध्‍यान रखना पड़ता है। बारिश में भीगने का डर जो सताता रहता है। इस मौसम में कपड़ों के अलावा मेकअप का भी ध्‍यान रखना पड़ता है, साथ ही आपमें से अच्‍छी खुशबू भी आनी चाहिए। अगर आपको भी परफ्यूम लगाना पसंद है तो जरा इसके बारे में जरूरी बातें भी जान लें। खासतौर से बरसात के मौसम में आपको खुशबू का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Are you wearing the right fragrance this season

सिट्रस खुशबू है लोकप्रिय

हल्‍की और भीनी-भीनी खुशबू पसंद है तो आपको सिट्रस परफ्यूम ट्राई करना चाहिए। इनमें संतरे, नींबू, पचौली जैसे नाम आते हैं जो मन को अपनी खुशबू से एकदम महका देते हैं।

फ्लोरल

फ्लोरल परफ्यूम हल्‍के और दिन के समय लगाने के लिए होते हैं। इन्‍हें फूलों से तैयार किया जाता है। गुलाब, लिली, जास्‍मीन या लैवेंडर का फ्लोरल परफ्यूम आप ले सकती हैं।

ओरिएंटल

पार्टी या डिनर पर बाहर जाने के लिए आपको ओरिएंटल परफ्यूम लगाना चाहिए। एंबर, ओड और मस्‍क से बने इस तरह के परफ्यूम को आप किसी खूबसूरत और शानदार जगह पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इनकी खुशबू काफी तेज होती है।

वुडी

वुडी सेंट और परफ्यूम पुरुषों के लिए ज्‍यादा होते हैं। ये भीनी-भीनी खुशबू से लेकर तेज महक वाले होते हैं। ये परफ्यूम चंदन, देवदार और मसालों से बनता है।

परफ्यूम को लेकर कुछ नियम

कहां लगाएं: रूखी त्‍वचा पर पल्‍स के ऊपर परफ्यूम को स्‍प्रे करें। गर्दन या कानों के पीछे भी इसे लगाएं।

ज्‍यादा स्‍प्रे करना: पहले परफ्यूम लगाकर उसे त्‍वचा में सूखने दें। ज्‍यादा स्‍प्रे करने से स्किन का प्राकृतिक सौंदर्य खो सकता है। परफ्यूम को मले नहीं।

जल्‍दी इस्‍तेमाल करें: परफ्यूम को शेल्‍फ में सजाकर ना रखें। ऑक्‍सीजन इनके अणुओं को खत्‍म कर खुशबू कम कर सकता है इसलिए जल्‍दी इसका इस्‍तेमाल कर लें।

English summary

Are you wearing the right fragrance this season

It's not just clothes and shoes that you should be changing with season. Wearing the right fragrance in right season is really important.
Story first published: Thursday, August 1, 2019, 18:14 [IST]
Desktop Bottom Promotion