For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

परफेक्ट आईब्रो शेप के लिए ट्राई करें ये मेकअप हैक्स

By Shilpa Bhardwaj
|

चेहरे का सबसे अधिक ध्यान खीचने वाला फीचर आंखें और आइब्रोज होती है। खूबसूरत चेहरे के लिए परफेक्ट आईब्रो शेप पाना आसान काम नहीं है। लेकिन आप मेकअप की मदद से आईब्रो की परफेक्ट शेप बना सकते हैं। आप इन ट्रिक्स की मदद से आकर्षक आईब्रो पा सकती है। परफेक्ट आईब्रो बनाने के लिए आप इस 1 मिनट वाल मेकअप हैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते है कैसे आप इस हैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Perfect Eyebrows Shape
Perfect Eyebrow Tutorial | आइब्रो को घना बनाने के लिए करें ये काम |Eyebrow Shaping Tips| Boldsky

परफेक्ट आईब्रो शेप के लिए आपको चाहिए एक न्यूड कलर्ड पेंसिल, हाइलाइटर, आइब्रो ब्रश, आइब्रो पेंसिल। अपनी आईब्रो को शेप देने के लिए सबसे पहले स्पूली ब्रश और आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें। एक लाइट कलर की पेंसिल लें। न्यूड या फिर पिंक कलर की फिर उसे आईब्रोज के नीचे लाएं। आईब्रो को इसी कलर पेंसिल से अंडरलाइन करें। इसके बाद हाथों की मदद से इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें ताकि फाइन लाइन ना रहें। आईब्रो पर एक बार फिर ब्रश फेरें इससे आपकी आईब्रो को परफेक्ट शेप मिलेगा।

Perfect Eyebrows Shape

परफेक्ट आईब्रो शेप बनाने के लिए आप ब्राउन कलर के पेंसिल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्लैक कलर की पेंसिल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि ब्लैक कलर के इस्तेमाल से सारा लुक खराब हो जाता है। ब्राउन कलर की पेंसिल का इस्तेमाल कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। आईब्रो को शेप बनाने के लिए आपको पहले थ्रेडिंग बनवानी होगी। बिना थ्रेडिंग बनाएं आईब्रो को परफेक्ट शेप नहीं दिया जा सकता है।

Perfect Eyebrows Shape

सगाई व रस्मों के लिए ट्राई करें मेकअप टिप्स, पाएं खूबसूरत और परफेक्ट लुकसगाई व रस्मों के लिए ट्राई करें मेकअप टिप्स, पाएं खूबसूरत और परफेक्ट लुक

English summary

Beauty Hacks For Perfect Eyebrows Shape

Here We Are Talking About Eyebrows Shape, Use These Beauty Hacks For Perfect Eyebrows Shape. Read On.
Desktop Bottom Promotion