For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भूमि पेडनेकर ने लिपस्टिक और फाउंडेशन से किया शानदार मेकअप, फॉलो करें ये स्टेप

|

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनका खूबसूरत और स्टनिंग लुक वायरल रहता हैं। भूमि पेडनेकर अक्सर मेकअप लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। भूमि के फैंस उनके स्टनिंग अंदाज को काफी पसंद करते हैं। भूमि पेडनेकर अक्सर इंस्टाग्राम पर अपना मेकअप ट्यूरोरियल शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने कम प्रोडक्ट में स्टनिंग मेकअप बताया है। चलिए जानते हैं कैसे करें कम प्रोडक्ट में मेकअप।

Bhumi Pednekar

-भूमि पेडनेकर ने मेकअप करने से पहले सबसे पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाया है। मॉइश्चराइजर लगाने से स्मूद और फ्लॉलेस बेस बनता है। मॉइश्चराइजर स्किन को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है।

- भूमि पेडनेकर लाइट और हल्का मेकअप लुक कैरी करने के लिए ब्रश पर फाउंडेशन लगाकर अच्छे से ब्लेंड किया है। फाउंडेशन लगाने के बाद उसे अच्छे से ब्लेंड करना चाहिए। इससे स्मूद लुक आता है।

- बेस बनाने के बाद भूमि पेडनेकर ने चेहरे पर कॉनट्योर किया है। कॉनट्योर करने से चेहरा डिफाइन होता साथ ही नेचुरल फिनिश लुक मिलता है।

- ब्लशर लगाने के लिए भूमि पेडनेकर ने लिक्विड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है। रेड लिक्विड लिपस्टिक का इस्तेमाल कर भूमि ने गालों को पिंक रोज लुक दिया है।

- भूमि पेडनेकर ने आई मेकअप के लिए भी लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है। आप भी एक्ट्रेस की तरह लिपस्टिक का इस्तेमाल आई मेकअप के लिए कर सकते हैं।

- भूमि ने अपना लुक कंप्लीट करने के लिए रेड और ब्राइट लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है। आप भी भूमि के मेकअप लुक को रीक्रिएट कर सकते हैं।

English summary

Bhumi Pednekar Share Makeup Tutorial In Hindi

Makeup Tips: Bhumi Pednekar Share Makeup Tutorial In Hindi. Read On.
Story first published: Friday, January 14, 2022, 18:31 [IST]
Desktop Bottom Promotion