For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जानें आईब्रो पेंसिल, पाउडर और जेल में क्या है अंतर , घनी और मोटी आईब्रोज के लिए किसका करें इस्तेमाल

|

इन दिनों आईब्रो भी ब्यूटी सिंबल हैं। 90 दशक के में महिलाएं पतली आईब्रोज करवाती थी वहीं अब मोटी और घनी आईब्रोज का ट्रेंड हैं। मोटी और घनी आईब्रोज हर करवाना इतना आसान नही हैं। मोटी और घनी आईब्रोज से सारा लुक बदल जाता है।

Eyebrow Pencil, Gel And Powder

आईब्रोज की शेप और आर्च बनाने के लिए कई टूल्स और मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है जिससे आईब्रो का परफेक्ट शेप आपकी खूबसूरती को बनाए रखें। परफेक्ट आईब्रो शेप के लिए महिलाएं ब्रो जेल, पाउडर और पेंसिल का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं आईब्रो जेल, पेंसिल और पाउडर में क्या अंतर है और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

आईब्रोज पेंसिल

आईब्रोज पेंसिल

आईब्रो को घनी और परफेक्ट शेप देने के लिए आईब्रोज पेंसिल का इस्तेमाल किया जाता है। आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल कर आईब्रोज को डिफाइन किया जाता है। आईब्रोज पेंसिल का इस्तेमाल कर आईब्रोद को शेप दे सकते हैं इससे आपकी आईब्रो रियल लगती है। आईब्रो को डार्क शेड देना चाहते है तो डार्क स्ट्रोक्स को लगाएं। वहीं नेचुरल लुक के लिए लाइट स्ट्रोक्स लगाएं। आई ब्रो पेंसिल की सबसे खास बात यह के आप अपनी ब्रोज को अपने अनुसार भर सकते हैं।

ऑयली आंखों पर काजल फैलने से रोकने के लिए इस्तेमाल करें ये असरदार टिप्सऑयली आंखों पर काजल फैलने से रोकने के लिए इस्तेमाल करें ये असरदार टिप्स

मोटी आईब्रोज के लिए इस्तेमाल करें आईब्रोज पाउडर

मोटी आईब्रोज के लिए इस्तेमाल करें आईब्रोज पाउडर

पिछले कुछ सालों से मोटी और घनी आईब्रोज ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आपकी आईब्रोज घनी नहीं है तो आप आईब्रो पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आईब्रो पाउडर का इस्तेमाल कर आप अपनी आईब्रो को घनी और भरी हुई बना सकते हैं। पाउडर लगाने के लिए सबसे पहले अपनी आईब्रो के कलर का ब्रो पाउडर लें। फ्लैट ब्रश में पाउडर लें और इसे अपनने ब्रोज पर लगाएं। ब्रश की मदद से आप अपनी आईब्रो को शेप भी दे सकते हैं। इससे आपकी आईब्रो घनी और मोटी नजर आएंगी।

वेलेंटाइन डे 2021: किस रेडी पाउट के लिए ट्राई करें ये गॉर्जियस लिपस्टिक के शैड्सवेलेंटाइन डे 2021: किस रेडी पाउट के लिए ट्राई करें ये गॉर्जियस लिपस्टिक के शैड्स

आईब्रो जेल

आईब्रो जेल

आईब्रो जेल का इस्तेमाल आईब्रो शेप को लंबे समय बनाए रखने के लिए किया जाता है। आई ब्रो जेल हेयर स्प्रे की तरह काम करता है। बालों को सेट करने के लिए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है ठीक उसी तरह आईब्रो जेल का इस्तेमाल कर आईब्रो को सेट किया जाता है। जिन महिलाओं की आई ब्रो घनी है उन्हें आईब्रो जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्रो जेल लगाते समय आप अपनी आई ब्रो को परफेक्ट शेप दे सकते हैं।

वैलेंटाइन डे पर खूबसूरत लुक के लिए सांवली स्किन टोन की महिलाएं लगाएं ये ट्रेंडी ब्लश शेडवैलेंटाइन डे पर खूबसूरत लुक के लिए सांवली स्किन टोन की महिलाएं लगाएं ये ट्रेंडी ब्लश शेड

English summary

Difference Between Eyebrow Pencil, Gel And Powder

Know What Is The Difference Between Eyebrow Pencil Powder And Gel. Know How To Use Eyebrow tools. Read On.
Desktop Bottom Promotion