For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईशैडो और ब्लशर की तरह इस्तेमाल करें पिंक लिपस्टिक, जानें पूरा मेकअप का तरीका

|

महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए मेकअप करना पसंद करती हैं। महिलाएं मेकअप में लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद करती हैं। लिपस्टिक के बिना किसी भी महिला का मेकअप अधुरा रहता है। पार्टी हो या फिर ऑफिस मिटिंग महिलाएं लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। लिपस्टिक लगाने से लुक में काफी बदलाव आ जाता है।

Uses Of pink Lipstick

महिलाओं पिंक लिपस्टिक बेहद पसंद होती है। पिंक लिपस्टिक लगाने से नेचुरल लुक मिलता हैं। महिलाएं अक्सर पिंक लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं लिपस्टिक का इस्तेमाल ना केवल लिप्स बल्कि आंखों और गालों पर भी किया जा सकता हैं। चलिए जानते हैं लिपस्टिक हैक्स के बारे में।

ब्लश की तरह करें इस्तेमाल

ब्लश की तरह करें इस्तेमाल

आप लिपस्टिक को ब्लशर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां आप पिंक लिपस्टिक से गालों पर ब्लशर लगा सकती हैं। ब्लशर लगाने से चेहरा खूबसूरत और निखरकर आता है। ब्लशर की तरह लिपस्टिक का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले पिंक लिपस्टिक लें और अपनी उंगलियों में लगाएं। इसके बाद उंगलियों को गालों पर लगाएं। इसके बाद ब्रश से लिपस्टिक को ब्लशर की तरह ब्लेंड कर लें। आपको एकदम परफेक्ट ब्लश लुक नजर आएगा।

डार्क सर्कल और पिंपल के दाग धब्बों को ठीक करने के लिए ये रहें स्टेप बाय स्टेप गाइडडार्क सर्कल और पिंपल के दाग धब्बों को ठीक करने के लिए ये रहें स्टेप बाय स्टेप गाइड

आईशैडो की तरह करें यूज

आईशैडो की तरह करें यूज

लिपस्टिक को आप आईशैडो की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पिंक लिपस्टिक को आईशैडो की तरह इस्तेमाल करने के लिए लिपस्टिक को उंगली में लें। इसके बाद आंखों पर लगाएं। लिपस्टिक को आंखों पर ब्लेंड कर लें। लिपस्टिक ब्लेंड करने के बाद आप हाइलाइटर या फिर ग्लिटटर लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें। इससे आपको खूबसूरत आई मेकअप लुक मिलेगा।

सूखे और टूटे हुए मेकअप को रियूज करने के लिए इन ब्यूटी हैक्स का करें इस्तेमालसूखे और टूटे हुए मेकअप को रियूज करने के लिए इन ब्यूटी हैक्स का करें इस्तेमाल

डिफरेंट शेड बनाने के लिए इस्तेमाल करें

डिफरेंट शेड बनाने के लिए इस्तेमाल करें

महिलाएं अक्सर लिप्स पर एक ही तरह के शेड का इस्तेमाल करती हैं। आप पिंक लिपस्टिक को दूसरी लिपस्टिक के साथ मिक्स करके नया शेड बना सकती हैं। अगर आप भी अपनी एक पिंक लिपस्टिक से बोर हो गए है तो आप पिंक लिपस्टिक को दूसरी लिपस्टिक के साथ मिक्स करने नया शेड बना सकते हैं।

इंस्टेंट ग्लो के लिए हाइलाइटर के इन हैक्स को करें इस्तेमाल, मिलेगा पॉप लुकइंस्टेंट ग्लो के लिए हाइलाइटर के इन हैक्स को करें इस्तेमाल, मिलेगा पॉप लुक

आंखों में क्यों होती है खुजली । आंखों में होने वाली जलन और खुजली से छुटकारा पाने के उपाय । Boldsky
लिप बाम बनाएं

लिप बाम बनाएं

आप पिंक लिपस्टिक से लिप बाम बना सकती हैं। लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें। इसके बाद एक चम्मच कोकोआ बटर और पिंक लिपस्टिक मिलाकर माइक्रोवेव में रख दें। कुछ सेकेंड में आपको कलरफुल लिप बाम मिल जाएगा। इस लिप बाम को आप सर्दियों के मौसम में लिप्स की देखभाल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

न्यू ईयर पार्टी में अट्रैक्टिव लुक के लिए इस तरह करें आई मेकअपन्यू ईयर पार्टी में अट्रैक्टिव लुक के लिए इस तरह करें आई मेकअप

English summary

Different Ways To Use Your Pink Lipstick In Hindi

Makeup Tips: Different Ways To Use Your Lipstick In Hindi. Read On.
Story first published: Friday, January 7, 2022, 21:18 [IST]
Desktop Bottom Promotion