For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ईद स्पेशल: ऐसी मेकअप टिप्स जिसे फॉलो करने के बाद आप लगेंगी बिल्कुल चांद का टुकड़ा

By Shilpa Bhardwaj
|

ईद के दिन महिलाएं खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। ईद के दिन के लिए महिलाएं कई दिन पहले ही तैयारी शुरु कर देती है। ईद पर स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं अपने आउटफिट्स से लेकर मेकअप पर काफी ध्यान देती हैं। ईद के दिन महिलाएं मेकअप करना काफी पसंद करती है।

Eid Makeup Tips

खूबसूरत दिखने के लिए कपड़ों के साथ साथ मेकअप भी बहुत जरुरी होता है। ईद पर आप स्मोकि आई मेकअप कर सकती है। चालिए जानते है कि ईद के दिन पर कौन सार मेकअप सूट करेगा, साथ ही इन दिनों कौन सा मेकअप पॉपुलर है।

लाइट मेकअप लुक ( न्यूड मेकअप)

लाइट मेकअप लुक ( न्यूड मेकअप)

इन दिनों न्यूड मेकअप लुक काफी ट्रेंड में चल रहा हैं। अगर आपको लाइट मेकअप पसंद है तो आप ईद के दिन लाइट मेकअप कर सकती हैं। लाइट मेकअप करने के लिए आप अपने चेहरे पर बस फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन लगाने के बाद आप आपनी आंखों पर लाइट आई शैडो लगा लें। लाइट आई शैडो लगाने के बाद आंखों पर लाइनर लगाएं। इसके बाद लाइट ब्राउन कलर का ब्लशर लगाएं। अपने मेकअप को कंप्लीट करने के लिए लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाएं।

सुंदर और आकर्षित लुक पाने के लिए सारा अली खान के मेकअप टिप्स को करें फॉलोसुंदर और आकर्षित लुक पाने के लिए सारा अली खान के मेकअप टिप्स को करें फॉलो

ग्लैमरस लुक

ग्लैमरस लुक

ईद के दिन आप ग्लैमरस लुक चाहती है तो आप गोल्डन आई शैडो को लगाएं। इसके बाद बोल्ड लाइनर लगाएं। सबसे पहले स्किन के अनुसार अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन लगाने के बाद आप गोल्डन कलर का आईशैडो लगाएं। आई शैडो लगाने के बाद आईनाइर लागएं। आंखों को खूबसूरत लुक देने के लिए आप मस्कारा भी लगा सकती हैं। आई मेकअप करने के बाद आप चेहरे पर लाइट पिंक कलर का बल्शर लगाएं। उसके बाद आप लाइट कलर की कोई भी लिपस्टिक लगा सकती है।

प्रियंका चोपड़ा की नई मेकअप आर्टिस्ट बनीं नन्ही भतीजी, इस तरह किया मेकअप- फोटो वायरलप्रियंका चोपड़ा की नई मेकअप आर्टिस्ट बनीं नन्ही भतीजी, इस तरह किया मेकअप- फोटो वायरल

पिंक मेकअप

पिंक मेकअप

ईद के दिन आप पिंक आईशैडो और पिंक लिपस्टिक वाला मेकअप कर सकती हैं। सबसे पहले चेहरे पर मेकअप का बेस बना लें। बेस बनाने के बाद आप पिंक मेकअप के लिए अपनी आंखों पर पिंक आईशैडो लगाएं। उसके बाद आप पिंक लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें। पिंक मेकअप इन दिनों महिलाओं को काफी पसंद आ रहा हैं। पिंक मेकअप ईद के लिए एकदम बेस्ट होगा।

लॉकडाउन में कियारा आडवाणी से सीखें शिमरी मेकअप, ये हैं खास टिप्सलॉकडाउन में कियारा आडवाणी से सीखें शिमरी मेकअप, ये हैं खास टिप्स

स्मोकि लुक

स्मोकि लुक

कुछ महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता हैं। जिन महिलाओं को ज्यादा मेकअप करना पसंद है वह स्मोकि आई मेकअप कर सकती हैं। स्मोकि लुक के लिए सबसे पहले सही फाउंडेशन और कंसीलर लगाएं। फाउंडेशन और कंसीलर का चयन अपनी स्किन टोन के अनुसार करना चाहिए। चेहरे पर फाउंडेशन लगाने के बाद आप ब्राउन और डार्क कलर का आईशैडो लगाएं। स्मोकि लुक के लिए डार्क कलर आई शैडो का इस्तेमाल करना चाहिए। आई शैडो लगाने के बाद लाइनर लगाएं। स्मोकि लुक के लिए आप लाइट लिपस्टिक लगाएं। आप डार्क लिपस्टिक भी लगा सकते है।

फ्रेंच नेल आर्ट का बढ़ता चलन, काइली जेनर के सुंदर हाथों का यही है राज- आप भी करें फॉलोफ्रेंच नेल आर्ट का बढ़ता चलन, काइली जेनर के सुंदर हाथों का यही है राज- आप भी करें फॉलो

English summary

Eid Makeup Tips: Try These Makeup Tips On Eid For Beautiful And Gorgeous Look

Here We Are Talking About Eid Makeup Tips, Try These Makeup Tips On Eid For Beautiful And Gorgeous Look. read on.
Desktop Bottom Promotion