For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आंखों से आप लगते हैं सबसे अट्रैक्टिव, नियॉन और ग्लिटरी आई-लाइनर से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

By Shilpa Bhardwaj
|

महिलाएं अपने सुंदर चेहरे के साथ साथ खूबसूरत आंखों के लिए कई मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। महिलाएं अक्सर आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल करती हैं। आईलाइनर के इस्तेमाल से आंखे बड़ी और खूबसूरत दिखती हैं। वहीं महिलाओ को आंखों में मस्कारा लगाना भी बहुत पसंद हैं। महिलाएं अक्सर अपनी आंखों को फाइनल लुक देने के लिए मस्कारा लगाती हैं।

Glitter Eyeliner

वहीं इन दिनों महिलाओं के बीच आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए कई ट्रेंड चल रहे हैं। अब महिलाएं केवल लाइनर से अपनी आंखे खूबसूरत नहीं बनाती है बल्कि निऑन कलर के आईलाइनर और ग्लिटर की मदद से आखों को खूबसूरत बना रही हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे नियॉन आईलाइनर और ग्लिटरी आईलाइनर से आंखों को खूबसूरत बना सकते हैं।

ग्लिटरी आईलाइनर

ग्लिटरी आईलाइनर

ग्लिटरी आईलाइनर हमेशा से फैशन में रहा हैं। ग्लिटरी आईलाइनर से आंखे बहुत खूबसूरत दिखती हैं। ग्लिटरी आईलाइन पार्टी के लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन हैं। ग्लिटरी आईलाइनर में कई तरह के कलर के आते हैं। आप अपनी पसंद का कोई भी कलर लगा सकते हैं। लेकिन ग्लिटर में पर्पल, ब्लू, ग्रीन और गोल्डन कलर आंखों को खूबसूरत लुक देते हैं। ग्लिटर आईलाइनर में महिलाएं आम तौर पर गहरे शेड पसंद करती हैं। इन दिनों महिलाओं को ब्लू ग्लिटरी आईलाइनर काफी पसंद आ रहा हैं। आप भी सुंदर आंखों के लिए ब्लू कलर की ग्लिटरी आईलाइनर लगा सकते हैं।

हिना खान के आईमेकअप से लें इंस्पिरेशन, पार्टी में आपके लुक से लोग हो जाएंगे दीवानेहिना खान के आईमेकअप से लें इंस्पिरेशन, पार्टी में आपके लुक से लोग हो जाएंगे दीवाने

नियॉन आईलाइनर

नियॉन आईलाइनर

नियॉन आईलाइनर इन दिनों काफी ट्रेंड में बन गया हैं। सोशल मीडिया पर नियॉन आईलाइनर महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। नियॉन आईलाइनर में कई कलर को मिलाकर लाइनर लगाया जाता हैं। नियॉन आईलाइनर लोगों को काफी अट्रैक्ट करता हैं। अगर आप नया लुक ट्राई करना चाहती है तो नियॉन आईलाइनर ट्राई कर सकती हैं। बी टाउन की एक्ट्रेस भी इन दिनों नियॉन आईलाइनर लगा रही हैं।

तमन्ना भाटिया का बोल्ड फोटोशूट वायरल, ब्लू आई-मेकअप से किया फैंस को इंप्रेसतमन्ना भाटिया का बोल्ड फोटोशूट वायरल, ब्लू आई-मेकअप से किया फैंस को इंप्रेस

बो आईलाइनर

बो आईलाइनर

बो आईलाइनर इन दिनों कॉलेज गर्ल्स को काफी पसंद आ रहा हैं। बो आईलाइनर से आप स्टाइलिश लुक से सबको इंप्रेस कर सकती हैं। बो आईलाइनर आंखों की आखिरी छोर पर बो बनाया जाता हैं। बो आईलाइनर दिखने में सोबर हैं। बो आईलाइनर में आप अपनी पसंदीदा आकृति बना सकती हैं।

डबल शेड आईलाइनर

डबल शेड आईलाइनर

महिलाएं अक्सर अपनी खूबसूरत आंखों से लोगों का दिल जीतने की कोशिश करती हैं। महिलाएं अपनी आंखो को सुंदर बनाने के लिए अलग अलग तरह के आईलाइनर लगाती हैं। इन दिनों डबल शेड आईलाइनर काफी चलन में हैं। डबल शेड के आईलाइनर को लगाने के लिए आंखों के ऊपर काले रंग का लाइनर लगाएं और नीचे काजल की जगह ग्लिटरी लाइनर लागएं। डबल शेड आईलाइनर बहुत ही सुंदर लगता हैं।

लेयर्ड आईलाइनर

लेयर्ड आईलाइनर

लेयर्ड आईलाइनर आपको काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। इस तरह के लाइनर में कई तरह के लाइनर लगाए जाते हैं। लेयर्ड आईलाइनर की शुरुआत में पहले काले रंग का लाइनर लगाया जाता हैं। नीलें रंग के बाद हरा नीला आईलाइनर लगाकर अपनी आंखों को सुंदर बनाएं।

मेकअप आर्टिस्ट लॉरेन बी ब्राउन सोशल मीडिया पर छाईं, रातों-रात इस वजह से हुईं फेमसमेकअप आर्टिस्ट लॉरेन बी ब्राउन सोशल मीडिया पर छाईं, रातों-रात इस वजह से हुईं फेमस

English summary

Enhance the Beauty Of Eyes In A New Style With Neon And Glitter Eyeliner

Here we are talking about the tips to enhance the beauty of eyes in a new style with Neon And Glitter Eyeliner. Read on.
Desktop Bottom Promotion