For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वेडिंग सीजन में ट्राई करें नो मेकअप लुक, सिंपल लुक में भी दिखेंगी सबसे खूबसूरत

|

वेडिंग सीजन शुरु हो चुका है। शादी पार्टी में जाने को लेकर महिलाएं के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है। शादी के महिलाएं मेकअप और ट्रेंडी आउटफिट पहनती है जिसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती है। वहीं समय के साथ साथ मेकअप में काफी बदलाव आ चुका है। शादी में लड़कियां अब डार्क मेकअप की जगह नो मेकअप लुक कैरी करना पसंद करती हैं। चलिए जानते हैं नो मेकअप लुक कैरी करने के स्टेप स्टेप गाइड।

No Makeup Look

नो मेकअप लुक कैसे करें कैरी
स्टेप -1 नो मेकअप लुक में स्किन फ्लॉलेस नजर आती है। फ्लॉलेस मेकअप के लिए सबसे पहले अपना चेहरा फेसवॉश से साफ करें। इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं। टोनर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर ग्लो आता है। टोनर लगाने के बाद चेहरे पर फेस सीरम लगाएं। फेस सीरम लगाने अंदर से ग्लो आता है। फेस सीरम लगाने के 5 मिनट बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं.

No Makeup Look

स्टेप 2- नो मेकअप लुक के लिए लाइट फाउंडेशन लगाना चाहिए। आप चेहरे पर लाइट फाउंडेशन लगाकर उसे अच्छे से ब्लेंड करें। फाउंडेशन ब्लेंड होने के बाद फ्लॉलेस फिनिश लुक देगा।

स्टेप 3- फाउंडेशन लगाने के बाद डार्क सर्कल, दाग धब्बे को छिपाने के लिए कंसीलर लगाएं।

स्टेप 4- चेहरे पर बेस बनाने के बाद आई मेकअप करें। आई मेकअप करने के लिए गोल्डन शेड आईशैडो का इस्तेमाल करें। आइलिड पर गोल्डन कलर का आईशैडो लगाएं। इसके बाद पलकों पर मस्कारा लगाएं। मस्कारा लगाने से पलकें घनी नजर आएंगी। मस्कारा लगाने के बाद आईब्रो को शेप दें। आई ब्रो को शेप देने के लिए ब्राउन पेसिंल का इस्तेमाल करें।

स्टेप 5- आई मेकअप करने के बाद चीकबोन्स पर पिंक कलर का ब्लश लगाएं। ब्लश लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है वहीं पिंक ब्लश नेचुरल नो मेकअप लुक देता है.

No Makeup Look

स्टेप 6- ब्लश लगाने के बाद चीकबोन्स और नोज ब्रिज पर हाइलाइट लगाएं। हाइलाइट लगाने से चेहरे पर चमक आएगी। मेकअप कंप्लीट करने के लिए आप डस्टी पिंक शेड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

English summary

How To Do No Makeup Look At Home For Wedding In Hindi

Makeup Tips: How To Do No Makeup Look At Home For Wedding In Hindi. Read On.
Story first published: Friday, December 3, 2021, 13:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion