For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

घनी और खूबसूरत पलकों के लिए इस्तेमाल करें हर्बल मस्कारा, जानें मस्कारा बनाने का तरीका

|

आंखें चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने काम करती है। खूबसूरत आंखों के लिए महिलाएं लाइनर, काजल और मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं। वहीं इनदिनों खूबसूरत आंखों के लिए मस्कारा काफी चलन में हैं। महिलाएं घनी और भारी पलकों के लिए मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं। मस्कारा लगाने की आंखों की खूकबसूरती काफी बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते है कि केमिकल वाला मस्कारा आपकी पलकों और आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। केमिकल वाले मस्कारा का इस्तेमाल कर आंखों को काफी नुकसान भी हो सकता है। आखों को केमिकल से बचाने के लिए आप होममेड मस्कारा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस हर्बल मस्कारे से आपकी आंखों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। चलिए जानते हैं मस्कारा बनाने का तरीका ।

हर्बल मस्कारा बनाने का तरीका

हर्बल मस्कारा बनाने का तरीका

सामग्राी

नारियल तेल

एक्टिववेटेड चारकोल कैप्सूल

एलोवेरा जेल

प्लास्टिक जार

मोम

बादाम का तेल

मोमबत्ती

चम्मच

जानें ऑयल फाउंडेशन, वॉटर फाउंडेशन और सिलिकॉन बेस्ड फाउंडेशन में अंतर, आपकी स्किन के लिए क्या है परफेक्टजानें ऑयल फाउंडेशन, वॉटर फाउंडेशन और सिलिकॉन बेस्ड फाउंडेशन में अंतर, आपकी स्किन के लिए क्या है परफेक्ट

विधि

विधि

- सबसे पहले जार को साफ करें इसके बाद इसमें बादाम तेल, एलोवेरा जेल और नारियल तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

- एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल के पाउडर को तेल वाले मिश्रण में डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।

- चम्मच में मोम पिघाल कर जार में डालकर पेस्ट बनाएं इसके बाद पेस्ट बना लें।

- मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आपक होममेड मस्कारा तैयार है।

फाउंडेशन लगाने के बाद स्किन नजर आती है काली और डल, जानें ग्लोइंग मेकअप करने का सही तरीकाफाउंडेशन लगाने के बाद स्किन नजर आती है काली और डल, जानें ग्लोइंग मेकअप करने का सही तरीका

मस्कारा लगाने का सही तरीका

मस्कारा लगाने का सही तरीका

बहुत ही महिलाओं को मस्कारा लगाना नहीं आता है। जिसकी वजह से उनका मस्कारा फैल जाता है। चलिए जानते हैं मस्कारा लगाने का सही तरीका। मस्कारा लगाने से पहले अपनी आखों को साफ करें हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद आई शैडो लगाएं। आईशैडो लगाने के बाद लाइनर लगाएं। इसके बाद पलको को आईलैश कर्लर से कर्ल करें। इसके बाद पलकों के नीचे कर्लर रखकर 10 सेकेंड तक पलकों को दबाएं। इसके बाद मस्कारा ब्रश को हल्के हाथों से ऊपर देखते हुए पलकों पर लगाएं। इससे आपकी पलके भारी और घनी नजर आएंगी। नीचे वाली पलकों पर मस्कारा लगाने के लिए छोटा ब्रश का इस्तेमाल करें। भारी और घनी पलकों के लिए मस्कारे के 2 कोट लगाकर सूखने दें। इसके बाद ब्रश से पलकों की जड़ो में मस्कारा लगाएं। फाइनल टच देने के लिए नीचे वाली पलकों में मस्कारा का कोट लगाएं।

गलत तरीके से मस्कारा लगाने से हो सकता है नुकसान, जानें मस्कारा लगाने का सही तरीकागलत तरीके से मस्कारा लगाने से हो सकता है नुकसान, जानें मस्कारा लगाने का सही तरीका

English summary

How To Make Homemade Herbal Mascara At Home In Hindi

How To Make Homemade Herbal Mascara At Home In Hindi. Read On.
Desktop Bottom Promotion